Sunday, October 19

लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई| लगातार पिछले 30 घंटे से हो रही बारिश से मुंबई के लोगो का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया हैं। लगातार हो रही बारिश से कई ट्रैन प्रभावित हुयी हैं कई फ्लाइट को कैंसिल किया गया हैं मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों तक मुंबई समेत कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश जारी रहेगी। बीएमसी ने रविवार दोपहर हाई टाइड का अनुमान जताते हुए लोगों को समुद्र किनारे न जाने की सलाह दी है।

इस मानसून सीजन में करीब 2 महीने बाकी हैं। लेकिन सीजन के 45 दिन में 89% बारिश हो चुकी है। इस दौरान मुंबई में 2,200 मिमी से अधिक बारिश हुई। सेंट्रल रेलवे ने रविवार को बताया कि सायन और कुर्ला के बीच रेलवे ट्रैक डूबा है। सभी चार रेलवे लाइन पर सुबह साढ़े सात बजे से ट्रेन सर्विस रोक दी गई। हार्बर लाइन भी तड़के 5 बजे से बंद है। कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। शनिवार को भी लोकल सेवा बाधित होने से हजारों यात्री स्टेशनों पर घंटों तक फंसे रहे।