
मालदीव | बैध दस्तावेज न होने कारण भारत में प्रवेश नहीं देने के बाद मालदीव के पूर्व उप राष्ट्रपति को गफूर को मालदीव में गिरफ्तार कर लिया गया हैं, बता दे की उन पर तत्कालीन राष्ट्रपति अब्दुल्ला यमीन को निशाना बनाकर किए गए बम हमले के सिलसिले में गिरफ्तार किए जाने के बाद उन्हें पद से हटा दिया गया था। उनकी सजा को पलट दिए जाने के बाद वह मई में जेल से रिहा हुए थे। उन पर भ्रष्टाचार के मामले में भी सुनवाई चल रही है।
अपनी जान का हवाला देकर वह भारत में राजनीतिक शरण लेना चाहते थे। मगर, वैलिड ट्रैवल डॉक्यूमेंट्स नहीं होने की वजह से उन्हें भारत में प्रवेश नहीं करने दिया गया। वह शुक्रवार रात अपनी बोट से भारत की जल सीमा से बाहर चले गए थे। शनिवार को मालदीव पहुंचते ही उन्हें वहां की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।