Wednesday, October 22

आज अमित शाह से मिलेगा भाजपा का प्रतिनिधि मंडल

नईदिल्ली| कर्नाटक में कांग्रेस और बीडीएस का गठबंधन टूटने के बाद भाजपा के खेमे में हलचल तेज हो गयी हैं आज कर्नाटक भाजपा प्रतिनिधि मंडल आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिल सकता हैं, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली पहुंचा है। ये नेता आज अमित शाह और भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ सरकार के गठन को लेकर चर्चा करेंगे। इससे पहले 23 जुलाई को कांग्रेस-जेडीएस के गठबंधन वाली सरकार बहुमत साबित नहीं कर पाई थी। तब मुख्यमंत्री कुमारस्वामी के विश्वास मत प्रस्ताव के पक्ष में 99 और विरोध में 105 वोट पड़े थे। अब बीएस येदियुरप्पा चौथी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री बन सकते हैं। हालांकि, पार्टी उनके नाम के ऐलान को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं दिखा रही है।

खबर हैं की इस प्रतिनिमंडल में गदीश शेट्टार, बस्वराज बोमाई, अरविंद लिम्बावली और अन्य नेता शामिल हैं। लिम्बावली ने एयरपोर्ट पर मीडिया से कहा कि आपने कर्नाटक के हालात देखे हैं। नई सरकार बननी है, इसके लिए हम अपने राष्ट्रीय प्रतिनिधियों से चर्चा करनी है। उनकी सलाह से आगे फैसले लिए जाएंगे। पार्टी किसी तरह की जल्दबाजी में नहीं है। येदियुरप्पा भी कह चुके हैं कि वह केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश का इंतजार कर रहे हैं। बुधवार को वे बेंगलुरु के संघ कार्यालय पहुंचे और आरएसएस के वरिष्ठ नेताओं का आशीर्वाद लिया।