Wednesday, October 22

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री का निधन

नईदिल्ली| दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की बरिष्ठ नेता शीला दीक्षित का कल शाम को 81 बर्ष की उम्र में निधन हो गया हैं, उन्हें हाल ही में दिल्ली के एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक, दिल का दौरा पड़ने से दोपहर उनका निधन हुआ है। शीला की गिनती दिल्ली कांग्रेस के बड़े नेताओं में होती थी। अब उनके पार्थिव शरीर को निजामुद्दीन स्थित उनकी बहन के घर पर रखा गया है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सोनिया गांधी समेत तमाम बड़े नेता श्रद्धांजलि देने पहुंचे हैं।

शीला दीक्षित का जन्म 31 मार्च 1938 को पंजाब के कपूरथला में हुआ था। 2014 में उन्हें केरल का राज्यपाल बनाया गया था। हालांकि, उन्होंने 25 अगस्त 2014 को इस्तीफा दे दिया था। वे इस साल उत्‍तर-पूर्व दिल्‍ली से लोकसभा चुनाव लड़ी थीं। हालांकि, उन्हें भाजपा के मनोज तिवारी के सामने हार मिली। शीला 1984 से 1989 तक कन्नौज लोकसभा सीट से सांसद रही थीं। इस दौरान तीन साल केंद्रीय मंत्री पद भी संभाला।