मुंबई| इंजिनियर पर कीचड फैकने के मामले में मुंबई के एक कांग्रेस विधायक नितेश नारायण राणे ने कांकवली पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। नितेश राणे के खिलाफ आईपीसी की धारा 353, 342, 332, 324, 323, 120(A), 147, 143, 504, 506 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।नितेश राणे और उनके समर्थकों ने इंजीनियर प्रकाश शेडेकर पर कीचड़ फेंककर विरोध जताया था। कीचड़ फेकने की घटना मुंबई-गोवा हाईवे पर कांकवली में हुई थी। नितेश राणे यहां पर खस्ताहाल सड़क का मुआयना करने गए थे। कीचड़ फेकने के बाद राणे और उनके समर्थकों ने इंजीनियर को नदी पर बने ब्रिज से बांध दिया था।