Tuesday, October 21

भारी बारिश के चलते हुआ यातायात प्रभाबित

मुंबई| महानगर मुंबई में भारी बारिश के चलते लोगो को परेशानी का सामना पड़ रहा हैं. , मुंबई के कई हिस्सों में जल जमाव के कारण बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। मौसम विभाग ने बुधवार को भी बारिश का अलर्ट दिया है। खबरों के अनुसार मुंबई में सुबह से ही हल्की बारिश हो रही है। वहीं आज दोपहर में हाई टाइड का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अनुसार दोपहर 12.35 बजे 4.69 मीटर तक की हाई टाइड आ सकती है वहीं शाम 6.34 बजे के आसपास 1.58 मीटर की लो टाइड आ सकती है। लगातार दो दिनों हो रही लगातार बारिश के चलते मालाड के पिंपरीपाड़ा क्षेत्र में एक दीवार गिर जाने से कई लोग दब गए। इस घटना में अब तक 23 लोगों के मारे जाने की सूचना मिली है। कल्याण में एक उर्दू स्कूल की दीवार ढह जाने से तीन लोगों की मौत हो गई।

तो वही दूसरी और ट्रैक पर पानी भर जाने के कारण मध्य और पश्चिम रेलवे की उपनगरीय रेल सेवाएं मंगलवार दोपहर तक लगभग ठप रहीं। बरसात का ज्यादा असर मध्य रेलवे पर देखा गया, जहां सायन रेलवे स्टेशन की पटरियां थोड़ी बरसात के बाद ही डूब जाया करती हैं। बेस्ट की डेढ़ सौ से अधिक बसें भी जलभराव के कारण जगह-जगह खड़ी कर दी गईं। छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 52 उड़ानों को रद्द और 54 को डाइवर्ट किया गया।