
राजस्थान/अलवर|आर्मी से कोर्ट मार्शल की सजा भुगत रहे एक कैदी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 42 वर्षीय बाबूलाल यादव पुत्र पृथ्वीसिंह निवासी कोथल कला, महेंद्रगढ़, हरियाणा के सुबह तबीयत बिगड़ गई। सीने में दर्द होने पर उसे दवा दी गई। आराम नहीं आने पर जेल प्रशासन द्वारा बाबूलाल को अलवर के सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान बाबूलाल की मृत्यु हो गई।
पुलिस ने इस बारे में कैदी के परिजनों को सूचित किया तथा शव को मोर्चरी में रखवाया। परिजनों ने बताया कि 2007 से बाबूलाल कोर्ट मार्शल की सजा भुगत रहा था। एक महीने पहले ही बीकानेर से केंद्रीय कारागृह अलवर की ओपन जेल में शिफ्ट किया गया था। सुबह जेल प्रसासन से सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पंहुचे। मृतक के एक बेटा है।