सिवनी। नर्मदा नदी में नाव पलटने से 5 लोगो की मौत हो गयी हैं, नाव में 15 लोग सवार थे पास चल रही दूसरी नाव के लोगों ने डूब रहे 10 लोगों की जान बचा ली, बाकी 5 लोग लापता हैं। घटना नारायणगंज थाना क्षेत्र के मोहगांव घाट खमरिया की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लापता हुईं चार महिलाओं और एक बच्चे की तलाश शुरू कर दी।

जानकारी के मुताबिक मंडला जिले की सीमा से सटे जिले के बखारी माल गांव में राजेश मरावी के घर शादी समारोह में शामिल होने मंडला जिले से ग्रामीण पहुंचे थे। गुरुवार सुबह नाव में सवार होकर वापस लौट रहे थे। नाव में 14 ग्रमीणों और एक चालक सहित 15 लोग सवार थे।
