
छत्तीसग़ढ/बीजापुर| बीजापुर के नेसलनार में दो पिकअप वाहनों की आसपास में टक्कर हो गयी|टक्कर होने से 8 बारातियों की मौत हो गई। जबकि 20 से ज्यादा घायल हैं। कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए हैं घायलों को भैरमगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल लोगों को भैरमगढ़ अस्पताल रेफर किया गया। बाराती गाड़ी गीदम से बीजापुर की तरफ जा रही थी। दुर्घटना रात 11 बजे की है। हादसे में पिकअप सवार बुरी तरह से जख्मी हुए हैं।
