
प.बंगाल| कलकत्ता में हाबड़ा ब्रिज के पास जादू दिखने के लिए गंगा नदी में उतरे जादूगर जादूगर चंचल ने क्रेन की मदद से नदी में डुबकी लगाई थी। जादूगर को लोहे की जंजीर से हाथ-पैर बांधकर नदी में उतरा गया था। नदी में काफी देर तक जादूगर बाहर नहीं आया तो दर्शकों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने आपदा प्रबंधन विभाग को सूचित किया अब आपदा प्रबंधन विभाग गंगा में उसकी तलाश कर रहा है। कलेक्टर सैयद वकार रजा ने बताया कि जादूगर चंचल ने क्रेन की मदद से नदी में डुबकी लगाई थी। वह दर्शकों को दिखाना चाह रहा था कि नदी के अंदर जादू से अपने हाथ-पैर खोल लेगा और बाहर आ जाएगा। हालांकि, ऐसा नहीं हो सका।