Saturday, October 18

मुम्बईवासियों को बारिश ने दी राहत, अब इन राज्यों को मिल सकती हैं राहत

नईदिल्ली | केरल में दो दिन पहले आया मानसून अब धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा हैं, रविवार को मानसून ने मुंबई के को भिगो दिया जिससे मुंबई के निवासियों को तपती गर्मी से राहत मिल गयी हैं| मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिमी मानसून एक हफ्ते की देरी से आने के बावजूद अगले 48 घंटे में यानी मंगलवार तक पूर्वोत्तर राज्यों में भी अपना असर दिखा सकता है। इन राज्यों में भी मानसून के बेहतरीन हालात बन गए हैं। हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि ओडिशा में मानसून पहुंचने में देरी हो सकती है।

 दक्षिण पूर्वी और पूर्वी मध्य अरब सागर के अलावा लक्षद्वीप में चक्रवाती तूफान आने के हालात बन रहे हैं। इन इलाकों में हवा का निम्न दबाव है। यह दबाव आगे उत्तर और उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा। अगले 48 घंटे में यह दबाव और बढ़ सकता है। इसके चलते मुंबई की अधिकांश जगहों में 11 और 12 जून के आसपास हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है।वहीं दूसरी तरफ मानसून मंगलवार तक समूची बंगाल की खाड़ी को भी घेर लेगा। इसलिए मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका गया है, चूंकि वहां 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।