कोलम्बो| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज श्रीलंका के दौरे पर हैं| मोदी कोलंबो एयरपोर्ट से रवाना हो चुके हैं और कुछ घंटे यहां रहेंगे। इस दौरान वे राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना से मिलेंगे। इसके बाद पीएम मोदी श्रीलंका के विपक्षी नेता महिंद्रा राजपक्षे और तमिल नैशनल अलायंस के नेताओं से भी मिलेंगे।श्रीलंका में बीते दिनों ईस्टर के मौके पर हुए हमलों के बाद इन नेताओं के बीच आतंकवाद के मुद्दे पर बात होगी।

बता दे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मालदीव से श्रीलंका पहुंचे हैं| मालदीव में भी पीएम मोदी ने आतंवाद पर बात की थी| प्रधानमन्त्री मोदी ने कहा था किआपके बीच मैं जोर देकर कहना चाहता हूं कि मालदीव में लोकतंंत्र की मजबूती के लिए भारत और हर भारतीय आपके साथ था और साथ रहेगा। भारत में भी हाल ही में मानव इतिहास की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक प्रक्रिया पूरी की। 130 करोड़ भारतीयों के लिए यह सिर्फ चुनाव नहीं, लोकतंत्र का महोत्सव था। पीएम मोदी ने यहाँ पर बिना पाकिस्तान का नाम लिए उस पर निशाना साधा था |