Sunday, October 26

भारत सरकार जारी करेगी 550 रूपए का सिक्का

नईदिल्ली | गुरुनानक देव जी की 550 वे प्रकाशोत्सव के अबसर पर भारत सरकार ने 550 रूपए जारी करने के आदेश जारी कर दिए हैं बताया जा रहा हैं की 550 रूपए के इस सिक्के का बृताकार आकर 44 मिलीमीटर का होगा इन सिक्को को चार धातुओं से मिलकर बनाया जायेगा जिसमे रजत की मात्रा 50 प्रतिशत,ताम्बा की मात्रा 40 प्रतिशत, निकल 5 प्रतिशत, जस्ता 5 प्रतिशत की मात्रा में शामिल किया जायेगा इस सिक्के के आगे के मुख्या भाग पर मध्य में अशोक स्तम्भ का का सिंह होगा, जिसके नीचे सत्यमेव जयते लिखा होगा सिक्के के बायीं तरफ देवनागरी लिपि में भारत और दायी तरफ अंग्रेजी में इंडिया लिखा होगा | सिंह शीर्ष के नीचे रूपए का प्रतिक और अंतर्राष्ट्रीय अंको में 550 लिखा होगा|

तो वही सिक्के के पिछले भाग पर गुरुद्वारा श्री बेर साहिब सुल्तानपुर लोधी पंजाब का चित्र होगा | सिक्के के ऊपरी एबं निचली परिधि पर हिंदी एबं अंग्रेजी में क्रमशः श्री गुरुनानक देव जी के 550वे प्रकाशोत्सव लिखा होगा सिक्के के वायी तरफ वर्ष 1469 तथा दायी तरफ 2019 छापा होगा |