
श्रीहरिकोटा | इसरो ने RISAT-2B को अंतरिक्ष में किया सफलता पूर्वक स्थापित कर लिया हैं इससे अब भारतीय सीमा की सुरक्षा के लिए जमीन के साथ- साथ अंतरिक्ष से भी नजर रखी जा सकेगी इस इसरो की बड़ी कामयावी मानी जा रही हैं इसरो ने आज सुबह 5.30 बजे सबसे भरोसेमंद पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल PSLV-C46 की मदद से RISAT-2B को अंतरिक्ष में लॉन्च किया अपने साथ यह 615 किलो का वजन लेकर गया है और जो सैटेलाइट लॉन्च किया गया है वो अंतरिक्ष में भारत की आंख बनेगा। यह सैटेलाइट खुफिया निगरानी, कृषि, वन और आपदा प्रबंधन सहयोग जैसे क्षेत्रों में मदद करेगा। RISAT-2B हाई फाई अर्थ ऑब्जर्वेशन की क्षमता है। इसमें सिंथेटिक अपर्चर राडार लगा हुआ है जो धरती की दिन और रात के अलावा खराब मौसम में भी तस्वीरें ले सकता है। इसरो के मुताबिक बादल रहने पर रेगुलर रिमोट सेंसिंग या ऑप्टिकल इमेजिंग सैटेलाइट जमीन पर मौजूद चीजों की स्थिति ढंग से नहीं दिखा पाते। सिंथेटिक अपर्चर रडार (सार) इस कमी को पूरा करेगा। यह हर मौसम में चाहे रात हो, बादल हो या बारिश, ऑब्जेक्ट की सही तस्वीर जारी करेगा। इससे आपदा राहत में और सुरक्षाबलों को काफी मदद मिलेगी।