Uncategorized, अपराध जगत, इतिहास की गाथा, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर
कराची पहुंचकर एक हफ्ते तक रुकी रही चीनी पनडुब्बी, भारत की चिंता बढ़ी
नई दिल्ली
अपनी पनडुब्बियों को कोलंबो तक भेजकर भारत की चिताएं बढ़ाने वाला चीन एक कदम और आगे बढ़ गया है। हिंद महासागर से आगे बढ़ते हुए अब उसने भारत के करीब अरब सागर में भी दखल बढ़ा दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले दिनों एक चीनी पनडुब्बी ने कराची में उसी तरह से डेरा जमाया, जैसा पिछले साल कोलंबो में जमाया था।
अब तक अपनी समुद्री सीमा में ही ऐक्टिव रहने वाली चीन की नेवी अब गहरे समुद्र में भी लगातार अपना दखल बढ़ा रही है। ताजा घटना में पीपल्स लिबरेशन आर्मी-नेवी की युआन क्लास 335 सबमरीन अरब सागर में भारतीय जल सीमा के करीब से होती हुई कराची पहुंची।22 मई को कराची पहुंची चीन की यह पनडुब्बी एक हफ्ते तक यहां रुकी रही और आगे बढ़ गई। यह सब ठीक उसी तरह से हुआ, जैसा पिछले साल कोलंबो में हुआ था। सितंबर 2014 में चीन की पनडुब्बी ने कोलंबो में डेरा डाला था।
भारत ने उस वक्त यह मामला श्रीलंका और चीन स...