8 मार्च को बड़ी घोषणा कर सकते हैं CM:महिला दिवस पर मुख्यमंत्री शिवराज की सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगी महिलाएं, गाड़ी भी महिला ही चलाएगी
भोपाल के मोतीलाल स्टेडियम में बड़े कार्यक्रम की तैयारी, यहां भी महिला सुरक्षा कर्मी ही तैनात होंगीअपराजिता अभियान - 9वीं से 12वीं तक की छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग दी जाएगी
अपनी अलग-अलग तरह की योजनाओं के चलते चर्चाओं में रहने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर सुर्खियों में आने वाले हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को मुख्यमंत्री की सुरक्षा का जिम्मा महिलाओं पर रहेगा। यही नहीं, उनकी गाड़ी भी महिला ड्राइवर ही चलाएगी, जो उन्हें सीएम हाउस से लेकर मोतीलाल नेहरू स्टेडियम तक लेकर जाएगी। यहां महिला दिवस पर सरकार बड़ा कार्यक्रम आयोजित कर रही है।
मंत्रालय सूत्रों ने बताया, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान यह संदेश देना चाहते हैं कि महिलाएं किसी भी विधा में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। यही वजह है कि महिला दिवस पर मुख्यमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेद...