Thursday, October 23

कहानी

24 घंटे में सबसे ज्यादा केस:देश में रिकॉर्ड 4.12 लाख केस आए, 3,979 लोगों की मौत हुई; कल दुनिया में महामारी से जान गंवाने वालों में हर चौथा भारतीय
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हैल्थ

24 घंटे में सबसे ज्यादा केस:देश में रिकॉर्ड 4.12 लाख केस आए, 3,979 लोगों की मौत हुई; कल दुनिया में महामारी से जान गंवाने वालों में हर चौथा भारतीय

देश में कोरोना की दूसरी लहर बेकाबू होती जा रही है। यहां बुधवार को रिकॉर्ड 4 लाख 12 हजार 373 मामले आए। यह एक दिन में मिलने वाले संक्रमितों को सबसे बड़ा आंकड़ा है। नए मामलों के साथ मौतों के आंकड़े बढ़ने से लोगों की चिंता भी बढ़ती जा रही है। बीते दिन दुनिया में 14,278 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हुई। इनमें 3,979 मौतें सिर्फ भारत में ही रिकॉर्ड की गईं। यानी दुनिया में महामारी की वजह से हुई हर चौथी मौत भारत में ही दर्ज की गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि पिछले 24 घंटे में यहां 3 लाख 30 हजार 525 लोगों ने कोरोना की जंग जीत ली। देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 4.12 लाखबीते 24 घंटे में कुल मौतें: 3,979बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 3.30 लाखअब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.10 करोड़अब तक ठीक हुए: 1.72 करोड़अब तक कुल मौतें: 2.30 लाख...
पूर्व मंत्री की पत्नी का कोरोना से निधन:15 दिन से इंदौर के अरविंदो अस्पताल में विजया जोशी का चल रहा था इलाज, दीपक जोशी और उनके बेटे भी हुए थे पॉजिटव
इतिहास की गाथा, कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विविध, हादसा, हैल्थ

पूर्व मंत्री की पत्नी का कोरोना से निधन:15 दिन से इंदौर के अरविंदो अस्पताल में विजया जोशी का चल रहा था इलाज, दीपक जोशी और उनके बेटे भी हुए थे पॉजिटव

मध्यप्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर पीक पर है। बीजेपी के बड़े नेता और शिवराज सरकार में मंत्री रह चुके दीपक जोशी की पत्नी विजया जोशी का मंगलवार को कोरोना से निधन हो गया है। विजया का पिछले 15 दिनों से इंदौर के अरविंदो अस्पताल में इलाज चल रहा था। इंदौर में ही इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दीपक जोशी और उनके पुत्र जयवर्धन कोरोना से स्वस्थ्य हो चुके हैं। 10 अप्रैल को हुए थे संक्रमित दीपक जोशी 10 अप्रैल को कोरोना संक्रमित हुए थे। उन्होंने सोशल मीडिया से संक्रमित होने की जानकारी दी थी। जोशी देवास के हाटपिपल्या विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। जोशी मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे हैं। आपको बतादें कि मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण से कई नताओं की मौत हो चुकी है। हाल ही में कोरोना से मध्यप्रदेश के पूर्वमंत्री ब्रजेद्रसिंह राठौर और महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष मांडवी च...
देश में पहली बार 8 शेर कोरोना पॉजिटिव:हैदराबाद के जू में कोरोना के लक्षण दिखने के बाद हुआ शेरों का RT-PCR, सर्दी-खांसी के साथ भूख भी घटी
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हैल्थ

देश में पहली बार 8 शेर कोरोना पॉजिटिव:हैदराबाद के जू में कोरोना के लक्षण दिखने के बाद हुआ शेरों का RT-PCR, सर्दी-खांसी के साथ भूख भी घटी

देश में पहली बार एक साथ 8 शेरों के कोरोना पॉजिटिव होने का मामला सामने आया है। कोविड-19 से संक्रमित ये सभी एशियाई शेर हैदराबाद के नेहरू जूलॉजिकल पार्क (NZP) के हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 29 अप्रैल को ही जू प्रबंधन को ये बात बता दी गई थी। जू में काम करने वाले कर्मचारियों ने 24 अप्रैल को शेरों में कोरोना के लक्षण नोटिस किए थे। उनके मुताबिक शेरों की भूख में गिरावट देखी गई। उनकी नाक बह रही थी और उनमें सर्दी-खांसी जैसे लक्षण भी थे। लक्षण दिखने के बाद कर्मचारियों ने इस बात की जानकारी जू प्रबंधन को दी। प्रबंधन ने सभी का टेस्ट कराने का निर्णय लिया। पॉजिटिव शेरों में 4 नर और 4 मादासेंटर फॉर सेल्युलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी (CCMB) ने बताया था कि 8 शेरों की RT-PCR रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नेहरू जूलॉजिकल पार्क में टोटल 12 एशियाई शेर हैं। इनमें 4 नर और 4 मादा पॉजिटिव हैं। जू के डायरेक्टर सिद्धान...
ICMR की नई एडवाइजरी:कोरोना पॉजिटिव का दोबारा RT-PCR टेस्ट न किया जाए, एक से दूसरे राज्य जाने पर भी जांच की जरूरत खत्म हो
आर्थिक जगत, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, हैल्थ

ICMR की नई एडवाइजरी:कोरोना पॉजिटिव का दोबारा RT-PCR टेस्ट न किया जाए, एक से दूसरे राज्य जाने पर भी जांच की जरूरत खत्म हो

देश में दिन-ब-दिन बढ़ रहे कोरोना केस के साथ टेस्टिंग भी बढ़ रही है। लोग अब ज्यादा तादाद में टेस्ट करवा रहे हैं। इससे देशभर की लैब पर दबाव बढ़ता जा रहा है। ऐसे हालात देखते हुए इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने मंगलवार को कोरोना टेस्टिंग पर नई एडवाइजरी जारी की है। इसमें लैब पर दबाव कम करने के लिए RT-PCR टेस्ट घटाने और रैपिड एंटीजन टेस्ट बढ़ाने का सुझाव दिया गया है। ICMR का कहना है कि संक्रमण की दूसरी लहर में टेस्टिंग लैब्स पर भारी दबाव है। ऐसे में जांच का टारगेट पूरा करने में परेशानी हो रही है। लैब के कर्मचारी भी लगातार संक्रमित हो रहे हैं। ICMR ने एडवाइजरी में कहा कि रैपिड एंटीजन टेस्ट को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। इसे 2020 में मान्य किया गया था। अब इसका उपयोग कम किया जा रहा है। कंटेनमेंट जोन में या कुछ हेल्थ सेंटर में इसे यूज किया जा रहा है। इससे सिर्फ 20 मिनट में कोरोना संक्रमण...
बंगाल में नई सरकार का गठन:ममता आज 10:45 बजे CM पद की शपथ लेंगी, सौरभ गांगुली और दिलीप घोष को न्योता; मंत्रिमंडल विस्तार 6 या 7 मई को
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

बंगाल में नई सरकार का गठन:ममता आज 10:45 बजे CM पद की शपथ लेंगी, सौरभ गांगुली और दिलीप घोष को न्योता; मंत्रिमंडल विस्तार 6 या 7 मई को

पश्चिम बंगाल में भारी जीत के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को सुबह 10:45 बजे अकेली मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। उनके कैबिनेट के साथी 6 या 7 मई को शपथ लेंगे। कल के कार्यक्रम में BCCI प्रेसिडेंट सौरभ गांगुली और बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष को भी न्योता भेजा गया है। ममता का शपथ ग्रहण समारोह राजभवन के टाउन हॉल में होगा। इसके बाद ममता बनर्जी राज्य सचिवालय जाएंगी। समारोह में प्रशांत किशोर समेत TMC के बड़े नेता शामिल होंगे। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य, वाम मोर्चा से विमान बोस, को भी शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया गया है। तीसरी बार CM पद संभालेंगी ममताममता बनर्जी राज्य में तीसरी बार मुख्यमंत्री का पद संभालेंगी। हालांकि, खुद ममता बनर्जी नंदीग्राम सीट से चुनाव हार चुकी हैं। हालांकि, 66 साल की ममता बनर्जी को फिर किसी सीट से चुनाव लड़ना पड़ सकता है। इससे पहले मम...
कोरोना देश में:बीते दिन 3.82 लाख केस आए, यह अमेरिका में मिले नए संक्रमितों से 9 गुना ज्यादा; राहत की बात 3.37 लाख मरीज ठीक भी हुए
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, हैल्थ

कोरोना देश में:बीते दिन 3.82 लाख केस आए, यह अमेरिका में मिले नए संक्रमितों से 9 गुना ज्यादा; राहत की बात 3.37 लाख मरीज ठीक भी हुए

देश में कोरोना की दूसरी लहर थमने का नाम नहीं ले रही है। 3 दिन लगातार मामलों में गिरावट दर्ज करने के बाद मंगलवार को फिर से नए संक्रमितों के आंकड़ों में बढ़ोतरी देखी गई। देश में पिछले 24 घंटे में 3 लाख 82 हजार 602 नए लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। यह आंकड़ा दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमित देश अमेरिका के नए कोरोना मरीजों से 9 गुना ज्यादा है। वहां बीते दिन 42,354 संक्रमितों की पहचान हुई। उधर, कोरोना की वजह से जान गंवाने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ते जा रहा है। देश में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 3,783 लोगों की जान गई। यह एक दिन में होने वाली मौत के मामले में यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। राहत की बात यह रही कि बीते दिन 3.37 लाख लोगों ने कोरोना को मात दी। यह भी एक रिकॉर्ड है। देश में कोरोना महामारी आंकड़ों मेंबीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 3.82 लाखबीते 24 घंटे में कुल मौतें: 3,783बीते 24 घंटे में...
बड़ा हादसा:रामघाट में नहाने गए 3 युवक डूबे, 2 को बचाया, गहरे पानी में जाने से एक की मौत
कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, हादसा

बड़ा हादसा:रामघाट में नहाने गए 3 युवक डूबे, 2 को बचाया, गहरे पानी में जाने से एक की मौत

खाई रोड निवासी मुराद कुरैशी वल्द सम्मू कुरैशी 22 साल अजमल कुरैशी और अपने एक अन्य दोस्त के साथ सोमवार दोपहर करीब 3 बजे बेतवा के रामघाट में नहाने गया था। तीनों को तैरना नहीं आता था। तीनों रामघाट में नहाने लगे। मुराद के तीनों दोस्त भी डूब रहे थे लेकिन वहां स्नान के लिए गए अन्य लोगों ने दोनों दोस्तों के बाल पकड़कर उन्हें ऊपर खींच लिया। इस कारण दोनों की जान बच गई। लेकिन मुराद रामघाट से करीब 10 मीटर दूर 40 फीट गहरे पानी में चला गया था। उसे भी तैरना नहीं आता था। करीब 1.30 घंटे की मशक्कत के बाद मुराद के शव को शाम करीब 6.30 बजे पानी से बाहर निकाल लिया गया। नदी से शव बाहर निकालने के बाद से अस्पताल लाया गया लेकिन डाक्टरों ने वहां उसे मृत घोषित कर दिया। मुराद की मौत के बाद उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। शव लेने के लिए 50 से अधिक बाइकों में परिजन और आसपास के लोग वहां पहुंचे थे। करीब ...
MP से राहत की अच्छी खबर:सख्ती का असर दिखना शुरू, भोपाल में संक्रमण दर 1 दिन में रिकॉर्ड 6% घटी; राज्य में 10 में 9 मरीज हुए ठीक
कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विविध, हैल्थ

MP से राहत की अच्छी खबर:सख्ती का असर दिखना शुरू, भोपाल में संक्रमण दर 1 दिन में रिकॉर्ड 6% घटी; राज्य में 10 में 9 मरीज हुए ठीक

एक महीने से जारी कोरोना लॉकडाउन और कोशिशों ने अब असर दिखाया है। प्रदेश का रिकवरी रेट फिर से 85% पहुंच गया। यानी 10 में से 8 से 9 लोग ठीक हो गए। छह दिन में रिकवरी रेट 3% बढ़ा है। पहले यह 82% था। संक्रमण की दर घटकर 20% पर आ गई। 29 अप्रैल को यह 22 पर थी। प्रदेश में लगातार 50 हजार से ज्यादा टेस्टिंग हो रही है जो अप्रैल की शुरुआत के मुकाबले दोगुनी है। इधर, 18 से 44 वर्ष के लोगों का फ्री वैक्सीनेशन 5 मई से शुरू हो जाएगा। 5.29 करोड़ डोज की जरूरत है। 24 घंटे में सबसे ज्यादा अच्छी खबर भोपाल के लिए रही। यहां पर 24 घंटे में संक्रमण दर में 6% की कमी आई है। एक दिन पहले संक्रमण दर 25% थी, जो घट कर अब 19% पर आ गई। प्रदेश के 4 बड़े शहरों में सबसे कम संक्रमण दर इंदौर की 17% है, लेकिन यहां पर मरीज भी सबसे ज्यादा निकल रहे हैं। ग्वालियर में संक्रमण दर सबसे ज्यादा 28% पर है। भोपाल: 3 दिन से रेमडेसिविर नह...
कोरोना में पैरेंट्स को राहत:सुप्रीम कोर्ट ने कहा- स्कूल चलाने का खर्च कम हुआ, इसलिए ऑनलाइन क्लासेस की फीस घटानी चाहिए
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान

कोरोना में पैरेंट्स को राहत:सुप्रीम कोर्ट ने कहा- स्कूल चलाने का खर्च कम हुआ, इसलिए ऑनलाइन क्लासेस की फीस घटानी चाहिए

कोविड के दौरान स्कूल नहीं खुल रहे हैं और ऑनलाइन क्लासेस चल रही हैं। ऐसे में पैरेंट्स के लिए सुप्रीम कोर्ट ने राहत वाला फैसला दिया है। कोर्ट ने कहा है कि स्कूल बंद हैं। उन्हें कैंपस में दी जाने वाली कई सुविधाओं का खर्च नहीं उठाना पड़ रहा है। इसलिए संचालन का खर्च कम हो गया है। इसलिए उन्हें ऑनलाइन क्लासेस की फीस जरूर घटानी चाहिए। राजस्थान के स्कूलों की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाईराजस्थान के कई स्कूलों ने सुप्रीम कोर्ट में राज्य सरकार के उस फैसले के खिलाफ याचिका लगाई थी, जिसमें स्कूलों को 30% फीस माफ करने का निर्देश दिया गया था। जस्टिस एएम खानविलकर और जस्टिस दिनेश माहेश्वरी की बेंच ने कहा- ऐसा कोई कानून नहीं है, जो राज्य सरकार को ऐसा आदेश जारी करने का अधिकार देता हो, पर हम भी यह मानते हैं कि स्कूलों को फीस घटानी चाहिए। कोर्ट ने कहा, 'शैक्षणिक संस्थानों के मैनेजमेंट को संवेदनशील...
कोरोना देश में:एक हफ्ते में 15% केस और 41% मौतें बढ़ीं; पहली बार एक दिन में रिकॉर्ड 3.18 लाख लोग ठीक हुए, लगातार तीसरे दिन नए मामलों में कमी
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, हैल्थ

कोरोना देश में:एक हफ्ते में 15% केस और 41% मौतें बढ़ीं; पहली बार एक दिन में रिकॉर्ड 3.18 लाख लोग ठीक हुए, लगातार तीसरे दिन नए मामलों में कमी

कोरोना को लेकर देश के लिए दो अच्छी और एक बुरी खबर है। बुरी खबर ये है कि देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 2 करोड़ के पार हो गया है। यानी अब तक यहां 2 करोड़ 2 लाख 75 हजार से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। अब पहली अच्छी खबर ये है कि पहली बार भारत में एक दिन के अंदर रिकॉर्ड 3.18 लाख लोग रिकवर हुए हैं। अब तक पूरी दुनिया में एक साथ इतने मरीज ठीक नहीं हुए हैं। दूसरी अच्छी खबर ये है कि सोमवार को लगातार तीसरे दिन नए मरीजों की संख्या में गिरावट दर्ज हुई है। पिछले 24 घंटे के अंदर देश में 3 लाख 55 हजार 680 लोग संक्रमित पाए गए हैं। 30 अप्रैल के बाद से मरीजों की नए संख्या में लगातार कमी देखी जा रही है। 30 अप्रैल को एक दिन में रिकॉर्ड 4.02 लाख मरीजों मिले थे। इसके बाद शनिवार को 3.92 लाख और रविवार को 3.70 लाख केस मिले थे। पिछले हफ्ते से इस हफ्ते की तुलना करें तो इस दौरान 15% केस में बढ़ोत...