Friday, October 31

कहानी

बहाव रुका, आचमन के लायक भी नहीं बचा पानी:स्टॉप डेम बनने से बेतवा बनी बंधक, घाट, नालों की गंदगी मिलने से रंग पड़ा काला
इतिहास की गाथा, कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, शिक्षा-ज्ञान, हादसा

बहाव रुका, आचमन के लायक भी नहीं बचा पानी:स्टॉप डेम बनने से बेतवा बनी बंधक, घाट, नालों की गंदगी मिलने से रंग पड़ा काला

पिछले करीब 2 महीने से लॉक डाउन चल रहा था। सामाजिक और धार्मिक गतिविधियां भी बंद रहीं लेकिन इसके बावजूद शहर में चोर घाट और पीलिया नाला सहित एक दर्जन से अधिक नालों की गंदगी बेतवा में मिलकर उसके पानी को काले और हरे रंग में बदल रही है। विदिशा नगर की जीवनदायिनी बेतवा नदी के अपस्ट्रीम रंगई गणेश मंदिर से लेकर अमाछार तक बेतवा नदी में छोटे छोटे स्टाप डैम के कारण बेतवा नदी बंधक हो गई है जिससे उसकी नैसर्गिक के साथ उसकी जीवंतता भी नष्ट हो गई है। रंगई से लेकर रामघाट और शनि घाट से लेकर चरणतीर्थ तक बेतवा का पानी पहले जैसा काला और हरे रंग का दिखाई दे रहा है। इस समय पानी में एल्गी यानी काई की मात्रा ज्यादा पहुंच रही है। इससे पानी में आक्सीजन की मात्रा कम हो गई है। त्वचा रोग हो सकता है: बेतवा के संरक्षण को लेकर एन जीटी में याचिका लगाने वाले शहर के पर्यावरणविद नीरज चौरसिया का कहना है कि एल्गी बढ़ने...
इंदौर में 12वीं पास स्टूडेंट छापने लगा नकली नोट:पुलिस ने पकड़ा तो कहा- लॉकडाउन में काम छूटा तो इंटरनेट से नकली नोट बनाना सीखा, पुलिस ने जब्त की ढाई लाख रुपए की फेक करंसी
अपराध जगत, आर्थिक जगत, कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

इंदौर में 12वीं पास स्टूडेंट छापने लगा नकली नोट:पुलिस ने पकड़ा तो कहा- लॉकडाउन में काम छूटा तो इंटरनेट से नकली नोट बनाना सीखा, पुलिस ने जब्त की ढाई लाख रुपए की फेक करंसी

इंदौर क्राइम ब्रांच ने नकली नोट बनाने वाले 12वीं पास छात्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजकुमार तायडे आजाद नगर इलाके में किराए के मकान में रहता है। वह एक माह से नकली नोट छाप रहा था। इसके बाद नकली नोट को इंदौर समेत आसपास के इलाकों में खपा देता था। आरोपी के पास से 2.53 लाख के नकली नोट मिले हैँ। इनमें 100 के 476, 500 के 159 और 2000 के 63 नोट जब्त मिले हैं। DIG मनीष कपूरिया ने बताया, सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति नकली नोट को बाजार और सब्जी मंडी में खपाने जा रहा है। इस पर घेराबंदी कर संदेही को पकड़ा। आरोपी ने अपना नाम राजकुमार (25) पिता अनिल तायडे निवासी आजाद नगर बताया। वह यहां लियाकत अली नाम के व्यक्ति के यहां किराए के मकान में रहता है। तलाशी में उसके पास से मोबाइल व बैग में 2,53,100 रुपए मिले। बारीकी से देखने पर पता चला कि सभी नोट नकली हैं। पूछताछ में राजकुमार ने भी गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी ...
MP में लुटेरी दुल्हनों की गैंग पकड़ाई:शादी के बाद रुपए और गहने लेकर भागने वाली 4 युवतियाें सहित 6 गिरफ्तार; पकड़ने के लिए कांस्टेबल दूल्हा, मुखबिर ससुर बनकर पहुंचा
अपराध जगत, कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

MP में लुटेरी दुल्हनों की गैंग पकड़ाई:शादी के बाद रुपए और गहने लेकर भागने वाली 4 युवतियाें सहित 6 गिरफ्तार; पकड़ने के लिए कांस्टेबल दूल्हा, मुखबिर ससुर बनकर पहुंचा

शादी के नाम पर लोगों को लूटने वाली गैंग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छह लोगों को पकड़ा है। इनमें चार महिलाएं और दो पुरुष हैं। आरोपी कुआंरे युवकों को फंसाकर उनसे शादी के नाम पर रुपए ऐंठते थे। इसके बाद लड़की कुछ दिन घर में रुक कर पैसे लेकर फरार हो जाती थी। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने उन्हीं का तरीका अपनाया। इसके लिए एक कॉन्स्टेबल को दूल्हा बनाकर भेजा। सवा लाख रुपए में सौदा तय हुआ। जब आरोपी लड़की दिखाने के लिए आए, तब पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। एसपी राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि मधुसूदनगढ़ निवासी लाखन लोधी पिता नवल लोधी (22) की शादी नहीं हो रही थी। इसके लिए उसके पिता कैलाबई मीणा नाम की महिला से मिले। 8 मई को कैलाबाई अपने साथी वीरपुरा निवासी गोविंद मीणा दोनों को साथ लेकर विदिशा जिले की लटेरी तहसील लेकर गए। यहां उन्हें रहीश निवासी भोपाल, ममता अहिरवार और नीलम रेकवार दोनों निव...
कार्तिक आर्यन को अपनी फिल्मों से निकालने वाले धर्मा और रेड चिलीज की पिछली 10 में से 7 फिल्में फ्लॉप
इतिहास की गाथा, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, लाइफ स्टाइल, विविध, संपादकीय

कार्तिक आर्यन को अपनी फिल्मों से निकालने वाले धर्मा और रेड चिलीज की पिछली 10 में से 7 फिल्में फ्लॉप

2019 की टॉप 10 फिल्मों में धर्मा की सिर्फ एक, रेड चिलीज की एक भी नहीं एक्टर कार्तिक आर्यन के हाथ से धर्मा प्रोडक्शन, रेड चिलीज और आनंद एल. राय की फिल्में निकल जाना इन दिनों सुर्खियों में है। इसे कार्तिक का बड़ा नुकसान माना जा रहा है, लेकिन खुद धर्मा और रेड चिलीज भी काफी समय से किसी बड़ी हिट की तलाश में हैं। इन दोनों की पिछली 10 फिल्मों का हाल देखें तो उनमें से 7 फ्लॉप रही हैं। आनंद एल. राय की पिछली पांच में से कोई भी फिल्म बड़ी हिट नहीं रही। कार्तिक आर्यन को लेकर बॉलीवुड में बवाल तब शुरू हुआ, जब करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म दोस्ताना-2 से उनको बाहर किया गया। इसके बाद शाहरुख खान के रेड चिलीज की एक फिल्म से भी कार्तिक को बाहर करने की खबरें आईं और फिर आनंद एल. राय के प्रोडक्शन से भी उन्हें हटाया गया। एक साथ 3 बड़े बैनर्स की फिल्मों से कार्तिक का नाम कटने से नेपोटिज्म और फिल्म मा...
जितिन प्रसाद की नई पारी:राहुल के करीबी जितिन भाजपा में शामिल; कहा- देशहित में काम करने वाली केवल BJP, बाकी व्यक्ति विशेष के नाम पर चलते हैं
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

जितिन प्रसाद की नई पारी:राहुल के करीबी जितिन भाजपा में शामिल; कहा- देशहित में काम करने वाली केवल BJP, बाकी व्यक्ति विशेष के नाम पर चलते हैं

कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के कद्दावर नेता और राहुल गांधी के करीबी जितिन प्रसाद BJP में शामिल हो गए है। दिल्ली स्थित BJP मुख्यालय में बुधवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इससे पहले जितिन प्रसाद ने गृहमंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात भी की। पार्टी की सदस्यता लेने के बाद जितिन ने कांग्रेस पर तंज कसा। कहा, अब केवल BJP ही देशहित में काम करने वाली पार्टी है। बाकी दल व्यक्ति विशेष और क्षेत्र के हो गए हैं। राष्ट्रीय दल के नाम पर देश में अगर कोई पार्टी है तो वह सिर्फ BJP है। मेरे जीवन का नया अध्याय शुरूप्रसाद ने कहा, 'मैं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और सभी भाजपा नेताओं को धन्यवाद देता हूं। आज मेरे राजनीतिक जीवन का नया अध्याय शुरू हो रहा है। मेरा कांग्रेस से तीन पीढ़ियों का नाता रहा है। ये अहम निर्ण...
ममता-टिकैत मुलाकात की इनसाइड स्टोरी:TMC संसद में सरकार को घेरेगी और किसान UP विधानसभा चुनाव में हर जिले में BJP के खिलाफ करेंगे प्रचार
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, संपादकीय

ममता-टिकैत मुलाकात की इनसाइड स्टोरी:TMC संसद में सरकार को घेरेगी और किसान UP विधानसभा चुनाव में हर जिले में BJP के खिलाफ करेंगे प्रचार

अब तक गैर राजनीतिक प्रदर्शन का दम भरने वाले किसान आंदोलन में राजनीतिक रंग और चटक होने लगे हैं। बंगाल विधानसभा चुनाव में तो भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत पहले ही BJP के खिलाफ चुनाव प्रचार कर चुके हैं। अब वे उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी BJP के खिलाफ प्रचार करेंगे। इसके साथ ही वे बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए किसानों के उस धरना स्थल पर पॉलिटिकल मंच भी तैयार करेंगे, जहां पिछले 7 महीनों से धरना चल रहा है। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को साथ देने का भरोसा दिया है। ये सारी चर्चा 9 जून को कोलकाता में दोनों के बीच हुई मुलाकात के दौरान हुई। इसमें दीदी ने साफ किया कि हम किसानों का मुद्दा संसद में उठाएंगे और टिकैत ने कहा कि किसान UP के हर जिले में भाजपा के खिलाफ प्रचार करेंगे।  बंगाल में जीत के बाद ममता के हौसले बुलंद हैं। अब वे दूसरे राज्यों में भी पैर जमाने की योजना पर का...
देश के 3 बड़े मंदिरों की रिपोर्ट:मई में जब दूसरी लहर पीक पर थी तब तिरुपति को रोज 30 लाख दान मिला, शिर्डी में दान 80% तक कम हुआ, वैष्णो देवी में कम पहुंचे भक्त
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

देश के 3 बड़े मंदिरों की रिपोर्ट:मई में जब दूसरी लहर पीक पर थी तब तिरुपति को रोज 30 लाख दान मिला, शिर्डी में दान 80% तक कम हुआ, वैष्णो देवी में कम पहुंचे भक्त

कोरोना की दूसरी लहर अब ढलान पर है। हालात लगातार सामान्य हो रहे हैं। अप्रैल और मई में तीन से चार लाख पॉजिटिव केस रोज मिल रहे थे, लेकिन अब ये घटकर 80 से 90 हजार के बीच हो गए हैं। दूसरी लहर से देश के 3 सबसे बड़े मंदिर तिरुपति बालाजी, शिर्डी साईं मंदिर और वैष्णो देवी भी अछूते नहीं रहे। जानिए, कोरोना की सेकेंड वेव का इन तीनों मंदिरों में आने वाले भक्तों और दान पर कितना असर पड़ा।तिरुपति मंदिरः दर्शन नहीं रुके, रोज लाखों का मिला दानमार्च से मई 2021 तक, इन तीन महीनों में देश ने कोरोना महामारी की भयावहता देखी। लाखों लोगों ने जान गंवाई। देश में फिर लॉकडाउन के हालात बने, लेकिन इस सब के बीच भी आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन और दान का सिलसिला जारी रहा। हां, आने वालों की संख्या जरूर कम रही। अप्रैल-मई 2021 औसतन हर दिन 5000 लोगों ने दर्शन किए और 50 लाख रुपए से ज्यादा का दान भी मिला। तिर...
साल का पहला सूर्यग्रहण आज:देश में दोपहर 1.42 से शाम 6.41 तक रहेगा ग्रहण; सिर्फ लद्दाख और अरुणाचल में दिखेगा, बाकी देश में सूतक मान्य नहीं
इतिहास की गाथा, कहानी, देश विदेश, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

साल का पहला सूर्यग्रहण आज:देश में दोपहर 1.42 से शाम 6.41 तक रहेगा ग्रहण; सिर्फ लद्दाख और अरुणाचल में दिखेगा, बाकी देश में सूतक मान्य नहीं

आज साल का पहला सूर्यग्रहण है। यह नॉर्थ अमेरिका, यूरोप और एशिया में देखा जा सकेगा। भारत में ग्रहण सूर्यास्त के पहले लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में दिखेगा। इस दिन 148 साल बाद शनि जयंती का भी संयोग बन रहा है। इससे पहले शनि जयंती पर सूर्यग्रहण 26 मई 1873 को हुआ था। वेबसाइट टाइम एंड डेट के मुताबिक भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1 बजकर 42 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 41 मिनट तक सूर्यग्रहण रहेगा। यानी भारत में सूर्यग्रहण की कुल अवधि करीब 5 घंटे की होगी। भारत में जहां सूर्यग्रहण दिखेगा वहीं सूतक लगेगासूर्यग्रहण का सूतक ग्रहण के 12 घंटे पहले शरू हो जाता है। शास्त्रों के मुताबिक जहां ग्रहण दिखता है, वहीं सूतक माना जाता है। सूतक के दौरान कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता। इस दौरान खाना बनाना और खाना भी अच्छा नहीं माना जाता। यहां तक कि सूतक काल के दौरान मंदिरों के कपाट भी बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन आज के सूर्...
मानसून ट्रैकर:मुंबई में दूसरे दिन भी बारिश, रेड अलर्ट जारी; कल छत्तीसगढ़, तो 72 घंटे में झारखंड पहुंचेगा मानसून
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

मानसून ट्रैकर:मुंबई में दूसरे दिन भी बारिश, रेड अलर्ट जारी; कल छत्तीसगढ़, तो 72 घंटे में झारखंड पहुंचेगा मानसून

दक्षिण-पश्चिम मानसून मुंबई और इसके आस-पास के इलाकों में सक्रिय हो गया है। ऐसा दूसरी बार हुआ है, जब मानसून के शुरुआत में रिकॉर्ड बारिश हुई है। इससे पहले 10 जून 1991 में 399 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई थी। कल तक मानसून छत्तीसगढ़ और 72 घंटों के अंदर झारखंड पहुंच सकता है। मुंबई में बुधवार को शुरू हुई तेज बारिश का दौर गुरुवार को भी चल रहा है। शहर में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। समुद्र में शाम 4 बजे के आसपास हाई टाइड की चेतावनी दी गई है। NDRF की 15 टीमें अलर्ट परमौसम वैज्ञानिकों ने 14 जून तक मुंबई के अलावा ठाणे, पालघर और रायगड जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसे देखते हुए NDRF की 15 टीमों को अलर्ट पर रखा गया है। मानसून की पहली बारिश से ही मुंबई के निचले इलाकों में पानी भर गया। रेलवे लाइन पर पानी भरने से बुधवार को मध्य एवं हार्बर लाइन की लोकल सेवा ठप हो गई। वेस्टर्न और ईस्ट...
फटकार:जपं सीईओ सहित इंजीनियर और सचिव को लगाई फटकार
कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, संपादकीय

फटकार:जपं सीईओ सहित इंजीनियर और सचिव को लगाई फटकार

कलेक्टर डॉ पंकज जैन ने मंगलवार को शमशाबाद तहसील के सतपाड़ा हाट गांव का दौरा किया। इस निरीक्षण में कलेक्टर डॉ जैन ने गांव में चल रहे विकास कार्यों और शासन की योजनाओं की जमीनी हकीकत देखी। कलेक्टर डॉ जैन ने ग्राम पंचायत सतपाड़ा हाट के निर्माण कार्यों के निरीक्षण के दौरान स्वच्छता परिसर में रेंप और ड्रेनेज व्यवस्था की खराब स्थिति देखकर नाराजगी जाहिर की। इसके अलावा गांव के ग्रेवल रोड की चौड़ाई एमबी अनुसार नहीं पाए जाने पर जनपद सीईओ, सहायक इंजीनियर और ग्राम सचिव को फटकार लगाई है। कलेक्टर डॉ जैन ने संबंधितों को ग्रेवल सड़क का निर्माण कार्य मापदंड के तहत कराने की हिदायत दी। साथ ही एसडीएम प्रवीण प्रजापति को संबंधित निर्माण कार्य की जांच रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। इसके आवा कलेक्टर डॉ जैन ने सतपाड़ा में संचालित नलजल योजना के कनेक्शनों की वस्तुस्थिति का भी जायजा लिया। कलेक्टर ने गांव के ...