‘मुंबई में होंगे कई धमाके…’, नए साल के जश्न के बीच मायानगरी को दहलाने की धमकी, अलर्ट पर पुलिस
नए साल के जश्न के बीच मुंबई शहर में सिलसिलेवार बम धमाके (Serial Blasts) की धमकी दी गई है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि शनिवार शाम को एक अज्ञात शख्स ने धमकी भरा कॉल किया। हालांकि मुंबई पुलिस को अब तक की जांच में कुछ नहीं मिला है।
मुंबई पुलिस कंट्रोल को शनिवार शाम करीब 6 बजे एक धमकी भरा फोन आया। जिसमें फोन करने वाले अज्ञात शख्स ने दावा किया कि शहर में सिलसिलेवार धमाके होंगे और इतना कहने के बाद उसने फोन काट दिया। हालांकि नए साल के मौके पर आये इस गुमनाम कॉल को पुलिस ने गंभीरता से लिया और छानबीन शुरू की। पुलिस ने कई जगहों पर एहतियातन तलाश शुरू की। कॉलर की जानकारी जुटाई जा रही है।
एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस ने कई जगहों पर जांच शुरू कर दी है लेकिन अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। अधिकारी ने कहा, मुंबई के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों और प्रतिष्ठानों पर तलाशी ली गई। कोई विस्फोटक या क...










