Tuesday, September 23

नाइजीरिया में हमले से 16 लोगों की मौत

अफ्रीकन देशों में हिंसा की समस्या काफी गंभीर है। अक्सर ही इन देशों में हिंसक झड़पें और हमले होते रहते हैं। इसी तरह का एक मामला वेस्ट अफ्रीकन देश नाइजीरिया (Nigeria) में देखने को मिला। नाइजीरिया में रविवार की रात को एक भीषण हमले का मामला देखने को मिला। नाइजीरिया की सेना ने इस हमले की जानकारी दी। यह हमला नाइजीरिया के प्लाटोह (Plateau) राज्य के मुशु (Mushu) गांव में हुआ।

16 लोगों की मौत
नाइजीरिया की सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि प्लाटोह राज्य के मुशु गांव में रविवार रात हुए हमले में 16 लोगों की मौत हो गई।
हमले की वजह नहीं हुई साफ
नाइजीरिया की सेना के अनुसार इस हमले की वजह अभी साफ नहीं हुई है। इस इलाके में चरवाहों और किसानों के बीच हिंसक झड़पों की घटनाएं सामान्य बात है। मई में चरवाहों और किसानों की झड़प में 100 लोगों की मौत हो गई थी। इस इलाके में मुस्लिम चरवाहों और ईसाई किसानों के बीच लंबे समय से लड़ाई चल रही है। ऐसे में इस हमले को ईसाईयों के सबसे बड़े त्यौहार क्रिसमस से एक दिन पहले होना एक संयोग नहीं बल्कि सोची-समझी साजिश बताया जा रहा है।