बदायूं डबल मर्डर केस का दूसरा आरोपी जावेद गिरफ्तार, अब खुलेगा मासूमों की हत्या का राज
यूपी के बदायूं में हुई दो बच्चों की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी जावेद को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, जावेद घटना के बाद अपना मोबाइल बंद कर भाग निकला था। बरेली के सेटेलाईट बस स्टैंड पर उसने आज सरेंडर कर दिया।
जावेद ने वीडियो के जरिए किया सरेंडर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि बदायूं डबल मर्डर केस का दूसरा आरोपी जावेद को बरेली से गिरफ्तार किया गया है। वह आरोपी साजिद का भाई है। उसके ऊपर जो 25,000 रुपए का इनाम रखा गया था, उसके दबाव में आकर उसने बरेली की बारादरी थाने की सेटेलाइट पुलिस चौकी में आत्मसमर्पण किया। उससे हत्याकांड के कारणों का पता लगाया जाएगा।
पुलिस की कई टीमें उसके पीछे लगी हुई थीं। फिलहाल, बरेली पुलिस ने जावेद को बदायूं पुलिस के हवाले कर दिया है। बदायूं पुलिस उससे पूछताछ में जुटी हुई है। जावेद को वायरल वीडियो में कहते हुए सुना जा सकता है, "...










