Wednesday, November 5

हादसा

हरियाणा के भिवानी में पहाड़ धसने से बड़ा हादसा; कई लोग मलबे में दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, हादसा

हरियाणा के भिवानी में पहाड़ धसने से बड़ा हादसा; कई लोग मलबे में दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

हरियाणा में भिवानी के खनन इलाके डाडम में पहाड़ धसने से बड़ी हादसा हुआ। इसमें कई लोगों के दबने और हताहत होने की सूचना है। बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। खनन में प्रयोग होने वाली पोपलैंड और अन्य कई मशीनें मलबे में दब गई हैं। पहाड़ अपने आप खिसका या फिर ब्लास्ट के कारण यह हादसा हुआ, इस बारे में फिलहाल कुछ कह पाना मुश्किल है। घायलों को मलबे से निकालकर अस्पताल भेजा जा रहा है।  ...
चेन्नई में भारी बारिश; घरों के अंदर घुसा पानी, सड़कों पर जलभराव से आवाजाही में परेशानी
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, हादसा

चेन्नई में भारी बारिश; घरों के अंदर घुसा पानी, सड़कों पर जलभराव से आवाजाही में परेशानी

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में भारी बारिश हुई है। बारिश के चलते सड़कों पर पानी जमा हो गया है जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। कई इलाकों में तो घरों और दुकानों में भी पानी घुस गया है।
वैष्णो देवी मंदिर हादसे में चश्मदीद का दावा:CRPF ने किसी VIP के लिए लोगों को डंडों से डराया था, इससे भगदड़ मच गई; 12 श्रद्धालुओं की मौत
आंदोलन, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, हादसा

वैष्णो देवी मंदिर हादसे में चश्मदीद का दावा:CRPF ने किसी VIP के लिए लोगों को डंडों से डराया था, इससे भगदड़ मच गई; 12 श्रद्धालुओं की मौत

जम्मू कश्मीर स्थित माता वैष्णो देवी भवन में शनिवार रात करीब ढाई बजे भगदड़ मच गई। लोग एक दूसरे को रौंदते हुए दौड़ने लगे। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मृतकों में हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के 8 लोगों की पहचान हो गई है। हादसे के कारणों की जांच के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने आदेश दिए हैं। इसी बीच हादसे को सबसे नजदीक से देखने वाले हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि वह हरियाणा में पानीपत के खैल बाजार का रहने वाला है। वह अपने दोस्त राघव, हिमांशु शर्मा, जतिन और भारत के साथ दो दिन पहले वैष्णो देवी दर्शन के लिए गया था। वह दर्शन करके लौट रहे थे। रात करीब ढाई से पौने तीन बजे का समय होगा। दर्शन करने जाने वाले और दर्शन करके वापस आने वाले सभी लोगों की भीड़ चेक पोस्ट 3 के नजदीक जमा हो गई। अब यहां से न ही आने का रास्ता बचा और न ही जाने का रास्ता बचा था। मग...
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग और कुलगाम में एनकाउंटर:2 पाकिस्तानियों समेत जैश के 6 आतंकी ढेर, एक जवान शहीद; M4 -AK47 राइफल बरामद
अपराध जगत, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, हादसा

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग और कुलगाम में एनकाउंटर:2 पाकिस्तानियों समेत जैश के 6 आतंकी ढेर, एक जवान शहीद; M4 -AK47 राइफल बरामद

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम और अनंतनाग जिलों में अलग-अलग एनकाउंटर में 6 आतंकवादी मारे गए। ये सभी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े थे। अभी तक 4 आतंकियों की पहचान हुई है, जिनमें 2 पाकिस्तानी और 2 स्थानीय हैं। कश्मीर जोन के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस विजय कुमार ने बताया कि फायरिंग में सेना के तीन जवान और एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। इलाज के दौरान एक जवान ने दम तोड़ दिया। बाकियों की हालत स्थिर बनी हुई है। जॉइंट टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया विजय कुमार के मुताबिक, कुलगाम में पुलिस, सेना और CRPF की जॉइंट टीम ने एक सूचना पर तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान घिरने पर आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। जवानों ने यहां तीन आतंकियों को मारा गिराया। इलाके में एक और दहशतगर्द के छिपे होने का संदेह है। सर्च ऑपरेशन फिलहाल जारी है। 36 घंटे में मारे गए थे 5 आतंकी​​​​​​ शनिवार को जम्मू-कश्मीर में अवंतीपोरा जिल...
बापू को गाली देने वाला कालीचरण अरेस्ट:खजुराहो से रायपुर पुलिस ने पकड़ा, किराए के मकान में छिपा था; गिरफ्तारी के तरीके पर MP के गृहमंत्री को ऐतराज
अपराध जगत, आंदोलन, कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

बापू को गाली देने वाला कालीचरण अरेस्ट:खजुराहो से रायपुर पुलिस ने पकड़ा, किराए के मकान में छिपा था; गिरफ्तारी के तरीके पर MP के गृहमंत्री को ऐतराज

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को अपशब्द कहने वाले कालीचरण महाराज को मध्य प्रदेश के खजुराहो से गिरफ्तार कर लिया गया है। रायपुर पुलिस ने गुरुवार को कालीचरण महाराज को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ रायपुर, पुणे और अकोला में केस दर्ज किए गए थे। महात्मा गांधी के खिलाफ बयानबाजी के बाद से ही वह फरार था। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री ने गिरफ्तारी के तरीके पर आपत्ति जताई है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कालीचरण के परिवार और वकील को उसकी गिरफ्तारी की जानकारी दे दी गई। उसे जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा। रायपुर पुलिस ने उसे गुरुवार तड़के 4 बजे खजुराहो से 25 किलोमीटर दूर बागेश्वर धाम में किराए के मकान से गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि कालीचरण ने अपने छिपने के लिए एक कॉटेज भी बुक कराया था। रायपुर पुलिस उसे लेकर छत्तीसगढ़ रवाना होगी। कहा था- गांधी ने देश का सत्यानाश किया, नाथूराम गोडसे को...
स्थापना दिवस पर गिरा कांग्रेस का झंडा:अंतरिम अध्यक्ष सोनिया ने पार्टी दफ्तर में फ्लैग फहराने के लिए डोरी खींची, ऊपर ही आ गिरा
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

स्थापना दिवस पर गिरा कांग्रेस का झंडा:अंतरिम अध्यक्ष सोनिया ने पार्टी दफ्तर में फ्लैग फहराने के लिए डोरी खींची, ऊपर ही आ गिरा

कांग्रेस के स्थापना दिवस पर पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ अजीब वाकया हुआ। सोनिया मंगलवार को दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पर पार्टी का झंडा फहराने पहुंची थीं, लेकिन डोरी खींचते ही झंडा उनके ऊपर आ गिरा। 137वां स्थापना दिवस मनाने पहुंची थीं सोनिया सोनिया कांग्रेस के 137वें स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी कार्यालय पहुंची थीं। सोनिया ने जब पार्टी के झंडे की डोर खींची तो वहां एक कार्यकर्ता भी मौजूद था। उसने झंडारोहण में सोनिया की मदद करने की कोशिश की, लेकिन झंडा उनके ऊपर ही गिर पड़ा। इस घटना से वहां मौजूद सभी कांग्रेसी चौंक गए। इसके बाद एक महिला कार्यकर्ता दौड़ती हुई आई और उसने भी फ्लैग होस्टिंग में मदद की कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। आखिरकार सोनिया गांधी ने हाथ से ही पार्टी का झंडा फहराया। इस पूरे वाकये के दौरान सोनिया कहीं भी विचलित नहीं नजर आईं, उनका रिएक्शन बेहद शांत रहा।...
छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर LOS कमांडर सहित 6 नक्सली ढेर:ग्रे हाउंड फोर्स के जवानों से मुठभेड़; 4 महिला और 2 पुरुष नक्सलियों के शव बरामद
अपराध जगत, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर LOS कमांडर सहित 6 नक्सली ढेर:ग्रे हाउंड फोर्स के जवानों से मुठभेड़; 4 महिला और 2 पुरुष नक्सलियों के शव बरामद

छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर सोमवार सुबह सुरक्षा बलों से हुई मुठभेड़ में जवानों ने LOS कमांडर सहित 6 नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इनमें 4 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। शवों के पास से ही हथियार और अन्य सामान बरामद हुआ है। इसकी पुष्टि तेलंगाना में भद्राद्री कोठागुडेम जिले के SP सुनील दत्त ने की है। ज्यादा जानकारी के लिए अभी इंतजार किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, प्रदेश से लगे तेलंगाना के भद्राद्री कोत्तगुडम जिले में ग्रे हाउंड फोर्स के जवान सर्चिंग पर निकले थे। इस दौरान चरला क्षेत्र के चेन्नापुर जंगल में घात लगाए नक्सलियों ने फायरिंग कर दी। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। थोड़ी देर चली मुठभेड़ के बाद नक्सली वहां से भाग निकले। सर्चिंग के दौरान 6 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। इनमें से एक की पहचान LOS कमांडर मधु के रूप में हुई है। इलाके में सर्चिंग जा...
प्रियंका गांधी के आरोप जांच में खारिज:एजेंसी बोली- कांग्रेस नेता के बच्चों के इंस्टा अकाउंट हैक नहीं किए गए, प्रियंका ने सरकार पर उठाया था सवाल
अपराध जगत, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

प्रियंका गांधी के आरोप जांच में खारिज:एजेंसी बोली- कांग्रेस नेता के बच्चों के इंस्टा अकाउंट हैक नहीं किए गए, प्रियंका ने सरकार पर उठाया था सवाल

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट हैक किए जाने के आरोपों को जांच एजेंसी ने खारिज कर दिया है। इंडियन कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने शुरुआती जांच के बाद कहा है कि इंस्टाग्राम अकाउंट हैक नहीं किए गए हैं। प्रियंका गांधी ने 21 दिसंबर को कहा था कि उनकी बेटी मिराया वाड्रा (18) और रेहान वाड्रा (20) के इंस्टाग्राम अकाउंट हैक किए जा रहे हैं। प्रियंका ने शिकायत नहीं की, सरकार ने खुद जांच कराई NDTV ने सूत्रों के हवाले से कहा कि इस मामले में कांग्रेस नेता ने कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई थी, लेकिन उनके इस बयान के बाद सरकार ने इसकी जांच कराने का फैसला लिया था। संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने यह जांच CERT-In के हवाले की थी। CERT-In के पास हैकर्स की ट्रैकिंग और साइबर अटैक्स को रोकने के लिए एडवांस टेक्नोलॉजी है। सरकार पर उठाया था सवाल, कहा था- क...
केंद्र का पंजाब को अलर्ट:लोगों को भड़काकर राज्य का माहौल बिगाड़ने की साजिश हो रही, धर्मस्थलों की सुरक्षा तुरंत बढ़ाएं
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

केंद्र का पंजाब को अलर्ट:लोगों को भड़काकर राज्य का माहौल बिगाड़ने की साजिश हो रही, धर्मस्थलों की सुरक्षा तुरंत बढ़ाएं

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले बेअदबी की घटनाओं पर केंद्र ने पंजाब सरकार को अलर्ट जारी किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पंजाब के सभी गुरुद्वारों, डेरों, मंदिरों के अलावा सभी धार्मिक स्थानों की सुरक्षा बढ़ाने को कहा है। गृह मंत्रालय ने कहा है कि देश विरोधी तत्व पंजाब में धार्मिक भावनाएं भड़काने की कोशिश कर सकते हैं। केंद्र को आशंका है कि धार्मिक स्थलों का इस्तेमाल कर पंजाब में माहौल बिगाड़ा जा सकता है। बेअदबी जैसी घटनाओं से पंजाब का धार्मिक सद्भाव बिगाड़ा जा सकता है। केंद्र के इनपुट के बाद राज्य सरकार भी चौकन्नी हो गई है। जिसके बाद सभी धार्मिक स्थलों में CCTV कैमरे लगाने और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के आदेश दे दिए गए हैं। ADGP ने भेजे अफसरों को आदेश पंजाब के ADGP लॉ एंड ऑर्डर ने सभी पुलिस कमिश्नरों और SSP को धर्मस्थलों की सुरक्षा पुख्ता करने का प्लान भेज दिया है। इसमें कहा गया है कि बेअदबी...
फिलीपींस के तूफान से मलेशिया में बाढ़:मलेशिया के 16 राज्यों में 30 हजार से ज्यादा लोग बेघर, फिलीपींस में 208 की मौत
कहानी, देश विदेश, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

फिलीपींस के तूफान से मलेशिया में बाढ़:मलेशिया के 16 राज्यों में 30 हजार से ज्यादा लोग बेघर, फिलीपींस में 208 की मौत

मलेशिया में शुक्रवार से हो रही भारी बारिश के चलते बाढ़ आ गई है। इसके चलते रविवार को 30 हजार से ज्यादा लोग बेघर हो गए। सरकारी वेबसाइट के अनुसार, देश के 16 राज्यों और संघीय क्षेत्रों में से 8 में शनिवार को बाढ़ का जल स्तर खतरनाक स्तर चला गया है, जिससे आने वाले दिनों में हालात और भी बिगड़ सकते हैं। मलेशिया में हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि देशभर में नदियों में उफान, लैंड स्लाइडिंग और सुनसान सड़कों पर डूबी कारें दिखाई दे रही हैं। वहीं, देश के 15 हाईवे पर आवागमन ठप रहने सप्लाई चेन प्रभावित होने लगी है। इससे जरूरी चीजों की कमी होने का खतरा भी पैदा हो गया है। राजधानी क्वालालंपुर से लगा राज्य सेलांगोर बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित है। यह मलेशिया का सबसे अमीर राज्य माना जाता है। यहां 10 हजार से ज्यादा लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। प्रधानमंत्री इस्माइल साबरी याकूब ने कहा कि फंस...