Wednesday, November 5

हादसा

बिहार में ट्रैक पर उपद्रव मामले में 8 को जेल:भोजपुर में 700 और नवादा में 500 अज्ञात छात्रों पर FIR; आगजनी करने वालों की तलाश तेज
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, हादसा

बिहार में ट्रैक पर उपद्रव मामले में 8 को जेल:भोजपुर में 700 और नवादा में 500 अज्ञात छात्रों पर FIR; आगजनी करने वालों की तलाश तेज

बिहार में RRB-NTPC के रिजल्ट को लेकर विरोध कर रहे छात्रों पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। भोजपुर में 700 और नवादा में 500 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है। दोनों जिलों को मिलाकर कुल आठ लोगों को अरेस्ट कर जेल भी भेज दिया गया है। वहीं, गया में ट्रेन की बागियों में आगजनी करने वालों की जांच में पुलिस जुट गई। वीडियो फुटेज और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर उपद्रव करने वालों की तलाश की जांच की जा रही है। बता दें, गया जंक्शन पर पुलिस के निकलने के बाद स्टूडेंट्स फिर से आए और ट्रेन की तीन बोगियों में आग लगा दी थी। इसके पहले भी कुछ बोगियों को आग के हवाले किया गया था। इसके बाद हालात को काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े थे। भोजपुर और नवादा में 4-4 को जेल भोजपुर पुलिस ने अब 700 अज्ञात छात्रों पर FIR दर्ज की है। इसमें RPF थाने में 200 छात्रों पर और GRP थाने में 4 नामजद सहित 5...
राजस्थान में आसमान से 21 बार गिरे आग के गोले:नागौर में पहली बार उल्का पिंड गिरने की घटना CCTV में कैद; इनमें कई राज, करोड़ों में कीमत
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा-ज्ञान, हादसा

राजस्थान में आसमान से 21 बार गिरे आग के गोले:नागौर में पहली बार उल्का पिंड गिरने की घटना CCTV में कैद; इनमें कई राज, करोड़ों में कीमत

राजस्थान की धरती पर आसमान से गिरते गोलों (उल्का पिंड) के पहली बार CCTV कैमरे में कैद होते ही दुनिया भर में हलचल मच गई। 3 जनवरी को हुई इस रोमांचक घटना के बाद वैज्ञानिकों की निगाहें नागौर के बड़ायली और उसके 40 किलोमीटर दायरे के 15 गांवों में टिकी हैं। ISRO टीम इसका रहस्य खोजने में जुटी है। राज्य में अब तक 21 उल्का पिंड गिरे हैं। इन पत्थरों में जीवन व ब्रह्मांड से जुड़े कई राज छिपे हैं और इनकी कीमत करोड़ों में है। साल 2000 के बाद अब तक 6 अलग-अलग प्रकार के उल्का पिंडों की पहचान राजस्थान में की गई है। मंगल गृह पर पानी के एक्जिस्टेंस का पता लगा था धरती पर उल्का पिंड गिरने की घटनाएं होती रहती हैं। पृथ्वी के 71% क्षेत्र पर पानी है और 25% ही जमीन है। अधिकतर उल्का पिंड तो पानी में गिरकर ही नष्ट हो जाते हैं। कई बार ये हवा में फटकर राख हो जाते हैं। कई बार लोगों को इनकी जानकारी मिलती है तो वैज्ञानिक इन...
महाराष्ट्र में बड़ा हादसा:वर्धा में बर्थडे से लौट रहे मेडिकल छात्रों की कार नदी में गिरी, 7 की मौत, इनमें भाजपा विधायक का बेटा भी
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

महाराष्ट्र में बड़ा हादसा:वर्धा में बर्थडे से लौट रहे मेडिकल छात्रों की कार नदी में गिरी, 7 की मौत, इनमें भाजपा विधायक का बेटा भी

महाराष्ट्र के वर्धा में सोमवार देर रात भीषण दुर्घटना में मेडिकल के 7 छात्रों की मौत हो गई। मृतकों में भाजपा विधायक विजय रहांगदाले के बेटे आविष्कार रहांगदाले भी शामिल हैं। दुर्घटना सेलसुरा के पास एक पुल पर हुई है। सातों छात्र एक कार में सवार थे और खाना खाकर ढाबे से लौट रहे थे। ब्रिज पर कार के आते ही वह अनियंत्रित हो गई और ब्रिज के एक हिस्से को तोड़ते हुए 40 फीट गहरी नदी में गिर पड़ी। एसपी वर्धा प्रशांत होल्कर ने बताया कि दुर्घटना के बारे में स्थानीय नागरिकों ने देर रात बताया। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया गया। सभी मृतकों की उम्र 25 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। ये सभी वर्धा जिले के सांगवी मेघे मेडिकल कॉलेज के छात्र हैं। हादसे में मृत हुए छात्रों के नाम आविष्कार रहांगदाले (विधायक विजय रहांगदाले के बेटे), नितेश सिंह, विवेक नंदन, प्रत्यूष सिंह, शुभम जायसवाल, पवन ...
गल्ला मंडी के चोर पुलिस के हत्थे चढ़े:मंडी में किसानों की उपज चोरी करते सीसीटीवी में हुए कैद, पुलिस ने 4 को पकड़कर 3 बोरा ज्वार बरामद की
अपराध जगत, कहानी, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, हादसा

गल्ला मंडी के चोर पुलिस के हत्थे चढ़े:मंडी में किसानों की उपज चोरी करते सीसीटीवी में हुए कैद, पुलिस ने 4 को पकड़कर 3 बोरा ज्वार बरामद की

बासोदा पुलिस ने गल्ला मंडी हो रही चोरियों का खुलासा कर दिया है। बासौदा में कृषि उपज मंडी में किसानों की उपज चोरी करने वाले 4 चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। चोर सीसीटीवी के जरिए पकड़ में आए। बासौदा देहात पुलिस के अनुसार चोरों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज का सहारा लिया गया। मंडी से उपज चुराते हुए राम लखन गुर्जर की पहचान हुई। उसे गिरफ्त में लिया तो उसने चोरी करना कबूल लिया। इसके अलावा उसकी निशानदेही पर बंटी गुर्जर, दिनेश गुर्जर और किशन अहिरवार को पकड़ा। इनके कब्जे से 3 बोरा ज्वार बरामद की है।...
मुंबई के ताड़देव इलाके में 20 मंजिला इमारत में भीषण आग; दो लोगों की मौत, 19 झुलसे
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

मुंबई के ताड़देव इलाके में 20 मंजिला इमारत में भीषण आग; दो लोगों की मौत, 19 झुलसे

मुंबई में एक 20 मंजिला इमारत में आग लग गई है। आग में दो लोगों की मौत हो गई है, वहीं 19 लोग झुलस गए हैं। जान गंवाने वाले दोनों लोग बुजुर्ग बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, मुंबई के ताड़देव इलाके की 20 मंजिला इमारत कमला सोसायटी की 18वीं मंजिल पर यह आग लगी है। आग की भीषण स्थिति को देखते हुए इसे लेवल 4 की आग कहा गया है। दमकल की 13 गाड़ियों से आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। आग से फैले धुएं की वजह से राहत कर्मियों को अंदर पहुंचने में दिक्कत आ रही है। अभी तक 19 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। प्रशासन ने 15 लोगों को भाटिया अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां 3 लोगों की हालत क्रिटिकल है और उन्हेैं ICU में रखा गया है। बाकी 12 लोग सामान्य जख्मी हैं और उन्हें जनरल वार्ड में रखा गया है। इनके अलावा, 4 गंभीर रूप से झुलसे हुए लोगों को नायर अस्पताल ले जाया गया था, जहां दो लोगों को मृत घोषित कर...
धोखेबाज को सजा:शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को जेल भेजा
अपराध जगत, कहानी, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, हादसा

धोखेबाज को सजा:शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को जेल भेजा

विदिशा कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने एसपी को ज्ञापन देकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सीएसपी विकास पांडे ने बताया कि पिछले दिनों एक युवती ने लोहा बाजार निवासी दानिश कुरैशी के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुराचार करने और बाद में शादी से मुकरने की शिकायत एसपी से की थी। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी दानिश को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।...
कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस; CM बोले- अवैध बिक्री रोकने के लिए सस्ती कर रहे शराब, ADG बताएं, भिंड में शराब से मौतें कैसे हुईं
कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस; CM बोले- अवैध बिक्री रोकने के लिए सस्ती कर रहे शराब, ADG बताएं, भिंड में शराब से मौतें कैसे हुईं

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में कहा कि प्रदेश में शराब की कीमतें इसलिए कम की जा रही है, ताकि अवैध रूप से होने वाली बिक्री रुके। हालांकि उन्होंने मैदानी अफसरों से कहा कि इसको लेकर सावधानी रखने की जरूरत है। मप्र में वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए नई आबकारी नीति को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। यह नीति 1 अप्रैल से लागू होगी। जिसमें विदेशी शराब 20% तक सस्ती करने का निर्णय लिया गया है। इसको लेकर विपक्षी दल कांग्रेस ने सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किए हैं। सीएम ने अवैध शराब से मौत पर जताई नाराजगी सीएम शिवराज ने भिंड में अवैध शराब से हुई मौतों पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, भिंड में हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। जो यह कर रहे, वो नर पिशाच हैं। मैं भिंड एसपी से पूछना चाहता हूं कि ये लापरवाही क्यों और कैसे हुई? सीएम ने एडीजी चंबल से पूछा कि आप क्या कर रहे थे? इतनी बड़ी घटना क...
उज्जैन में जल सत्याग्रह के दौरान बड़ा हादसा टला:शिप्रा में डूबने लगीं प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नूरी खान, समर्थकों ने कूदकर बचाया
आंदोलन, कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

उज्जैन में जल सत्याग्रह के दौरान बड़ा हादसा टला:शिप्रा में डूबने लगीं प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नूरी खान, समर्थकों ने कूदकर बचाया

उज्जैन की मोक्षदायिनी शिप्रा में गुरुवार को बड़ा हादसा टल गया। नदी में जल सत्याग्रह के लिए उतरीं प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नूरी खान अचानक डूबने लगीं। वो नदी के तेज बहाव के साथ बह रही थीं। जिसके बाद समर्थकों ने उन्हें नदी में कूदकर बचाया। वे तैरकर गए और बाहर निकाल लाए। नूरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उज्जैन में शिप्रा शुद्धिकरण को लेकर सियासत शुरू हो गई है। अब तक नदी के शुद्धिकरण को लेकर साधु-संत धरना दे रहे थे। हालांकि सरकार के आश्वासन पर उन्होंने धरना व उपवास स्थगित कर दिया था। जिसके बाद प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नूरी खान ने इस मुद्दे को लपकते हुए जल सत्याग्रह करने की घोषणा की। गुरुवार को वे शिप्रा नदी के दत्त अखाड़ा क्षेत्र में नदी में 4 फीट गहरे पानी में उतरकर सत्याग्रह करने पहुंच गईं। इसी दौरान ये घटना हो गई। अचानक डूबने लगीं गुरुवार सुबह करीब 10 बजे नूरी जल सत्याग...
अरुणाचल में फिर चीन की हिमाकत:सांसद बोले- चीनी सेना ने 17 साल के लड़के को किडनैप किया; भारतीय सेना ने PLA से ही ढूंढने में मदद मांगी
अपराध जगत, कहानी, देश विदेश, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

अरुणाचल में फिर चीन की हिमाकत:सांसद बोले- चीनी सेना ने 17 साल के लड़के को किडनैप किया; भारतीय सेना ने PLA से ही ढूंढने में मदद मांगी

चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) ने अरुणाचल प्रदेश के सियांग जिले में 17 साल के एक लड़के को किडनैप कर लिया। राज्य के सांसद तपीर गाओ ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। किडनैप किए लड़के का नाम मिराम टैरोन है। इस बीच भारतीय सेना ने PLA से ही लड़के को ढूंढने में मदद मांगी है। मिराम का दोस्त भागने में कामयाब रहा सांसद गाओ ने न्यूज एजेंसी PTI को फोन पर बताया कि मिराम का एक दोस्त जॉनी यायिंग चीनी सैनिकों के पास से भागने में कामयाब रहा है। यायिंग ने भागने के बाद स्‍थानीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। सांसद गाओ ने इस मामले की जानकारी गृहराज्य मंत्री एन प्रमाणिक को दी है। इसके साथ ही उन्होंने भारत सरकार की सभी एजेंसीज से मिराम की रिहाई के लिए जरूरी कदम उठाने का अनुरोध किया है। त्सांगपो नदी के पास से किया किडनैप सांसद ने बताया कि जिस जगह से त्सांगपो नदी भारत में एंट्री करती है, ये घटना वहीं हुई है।...
ओला प्रभावित गांवों में सीएम का दौरा:लटेरी में 1700 से अधिक किसानों की फसलें बर्बाद; सीएम आज लटेरी के ओला प्रभावित गांवों में पहुंचेगे
कहानी, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, संपादकीय, हादसा

ओला प्रभावित गांवों में सीएम का दौरा:लटेरी में 1700 से अधिक किसानों की फसलें बर्बाद; सीएम आज लटेरी के ओला प्रभावित गांवों में पहुंचेगे

6 जनवरी और 8 जनवरी को हुई ओलावृष्टि से लटेरी क्षेत्र के 18 गांवों के 1700 से अधिक किसानों की फसल प्रभावित हुई है। शनिवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान लटेरी के ही उनारसीकला गांव में ओला प्रभावित गांवों का दौरा करने पहुंचेंगे। सीएम के दौरे के पहले ही लटेरी के प्रशासन ने ओला प्रभावित सभी 18 गांवों का सर्वे पूरा कर लिया है। लटेरी एसडीएम तन्मय वर्मा ने बताया कि पहले दिन से ही हमारी टीम सर्वे कार्य में जुट गई थी। ओलावृष्टि से क्षेत्र के 1700 से अधिक किसानों की फसल प्रभावित हुई है। धनिया, सरसों और चने की फसल को ज्यादा नुकसान हुआ है। जिसका क्षति पत्रक तैयार हो गया है। जैसे ही मुआवजे की राशि शासन से प्राप्त होगी। प्रभावित किसानों को उसका वितरण शुरू करवा दिया जाएगा। इधर ओलावृष्टि से प्रभावित सिरोंज के 40 गांवों में सर्वे की प्रक्रिया अभी चल रही है। राजस्व और कृषि विभाग के अमले द्वारा यह काम किया जा रह...