Monday, November 10

हादसा

झाबुआ में गैस सिलेंडर से भरा ट्रक पलटा, आग लगी, पांच किलोमीटर क्षेत्र में दहशत
कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विविध, हादसा

झाबुआ में गैस सिलेंडर से भरा ट्रक पलटा, आग लगी, पांच किलोमीटर क्षेत्र में दहशत

झाबुआ। मध्यप्रदेश के झाबुआ में गैस सिलेंडर से भरा ट्रक पलट जाने से उसमें भीषण आग लग गई। आग लगने से आसपास के गांवों में दहशत फैल गई। वहीं कई वाहनों को पांच किलोमीटर दूर ही रोक दिया गया। खबर लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। खबर लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। झाबुआ के पेटलावद के सारंगी चौके के पास यह घटना हुई है। ग्राम महुडी में गैस सिलेंडर से भरा एक ट्रक बुधवार को पलट गया। ट्रक के पलटते ही ट्रक में आग लग गई। बताया जाता है कि भारी मात्रा में गैस से भरे सिलेंडर रखे होने के कारण बड़ा धमाका हो सकता है। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में दहशत का वातावरण है। लोगों को इस क्षेत्र से दूर रहने की हिदायद दी है, वहीं पुलिस प्रशासन ने घटनास्थल से पांच किलोमीटर पहले ही वाहनों को रोक दिया है। इस कारण वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई है। खबर लिखे जाने तक आग पर काबू नही...
न्यूज़ीलैंड में 6.1 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, सुनामी का खतरा नहीं
कहानी, देश विदेश, राज्य समाचार, विविध, हादसा

न्यूज़ीलैंड में 6.1 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, सुनामी का खतरा नहीं

न्यूज़ीलैंड में चक्रवात गैब्रिएल से पहले ही लोग परेशान चल रहे हैं। इसी बीच आज देश में भूकंप का झटका महसूस किया गया। भूकंप का झटका कुछ देर पहले ही न्यूज़ीलैंड में महसूस किया गया। न्यूज़ीलैंड (New Zealand) में पहले से ही चक्रवात गैब्रिएल (Cyclone Gabrielle) से लोग परेशान चल रहे हैं। इस चक्रवात से अभी तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है और अभी भी इसका खतरा कम नहीं हुआ है। इसी बीच एक और प्राकृतिक आपदा आज न्यूज़ीलैंड में देखने को मिली। देश में आज बुद्धवार, 15 फरवरी को भूकंप के झटके से धरती कांप उठी। लोकल समयानुसार यह भूकंप शाम करीब 7.38 बजे आया। यानि की भारतीय समयानुसार दोपहर करीब 12:08 बजे। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 6.1 दर्ज की गई। करीब 30 सेकंड्स तक कांपी धरती रिपोर्ट के अनुसार न्यूज़ीलैंड में आए इस भूकंप से धरती करीब 30 सेकंड्स तक कांपी। कई लोगों ने भी इस बात की पुष्टि की। यह भूकंप ...
BBC के दिल्ली-मुंबई दफ्तर में Income Tax की रेड, पत्रकारों के फोन जब्त, ऑफिस हुआ सील
कहानी, देश विदेश, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

BBC के दिल्ली-मुंबई दफ्तर में Income Tax की रेड, पत्रकारों के फोन जब्त, ऑफिस हुआ सील

राजधानी दिल्ली में बीबीसी के ऑफिस में इनकम टैक्स का छापा पड़ा है। आयकर विभाग के अधिकारियों ने बीबीसी ऑफिस को सील कर दिया है। वहां काम करने वाले कर्मचारियों से मोबाइल फोन रखवा लिए गए हैं। सूत्रों से हवाले से मिली खबर से मुताबिक रेड की पूरी प्रक्रिया के दौरान दफ्तर का काम ठप पड़ गया है। मालूम हो कि बीबीसी का राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस में कस्तूरबा गांधी मार्ग पर ऑफिस है। जहां इस पर छापेमारी जारी है। मुंबई में भी बीबीसी के दफ्तर पर छापेमारी की बात सामने आई है। हालांकि रेड के बारे में अभी आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन बीबीसी में काम करने वाले कुछ पत्रकारों और उनसे जुड़े कुछ लोगों ने ट्वीट करते हुए छापेमारी की जानकारी दी है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीबीसी के कर्मचारियों को फोन जब्त कर उन्हें घर जाने को कहा गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह छापेमारी...
बिहारः जाप नेता पप्पू यादव के काफिले का भीषण एक्सीडेंट, कार के उड़े परखच्चे, जवान, नेता सहित 11 घायल
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

बिहारः जाप नेता पप्पू यादव के काफिले का भीषण एक्सीडेंट, कार के उड़े परखच्चे, जवान, नेता सहित 11 घायल

बिहार के जन अधिकार पार्टी (JAP) के नेता और पूर्व सांसद पप्पू यादव के काफिले का बीती रात भीषण एक्सीडेंट हो गया। पप्पू यादव के काफिले में शामिल कई गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में पप्पू यादव की पार्टी के कई नेता और उनकी सुरक्षा में लगे बिहार मिलिट्री पुलिस के जवान जख्मी हो गए। हालांकि गनीमत रही कि पप्पू यादव इस हादसे में बाल-बाल बच गए। सुबह जैसे ही पप्पू यादव के हादसे की खबर सामने आई उनके चाहने वालों में चिंता की लहर दौड़ पड़ी। हादसे में बिहार मिलिट्री पुलिस (BMP) के दो जवान सहित 11 लोग घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बारे में बताया गया कि बीती रात करीब एक बजे आरा-बक्सर नेशनल हाईवे 922 पर पप्पू यादव के काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस हादसे में BMP (बिहार मिलिट्री पुलिस ) के 2 जवान समेत 11 लोग घायल हो गए। ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के देवकुली गां...
पुलवामा हमले की चौथी बरसी आज: भारत ने पाक को सिखाया सबक, ऐसी तबाही मचाई की कांप उठे दुश्मन
अपराध जगत, इतिहास की गाथा, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

पुलवामा हमले की चौथी बरसी आज: भारत ने पाक को सिखाया सबक, ऐसी तबाही मचाई की कांप उठे दुश्मन

पूरी दुनिया आज 14 फरवरी के दिन को वैलेंटाइन डे मना रही है, लेकिन भारतीय के लिए कभी नहीं भूलने वाला काला दिन है। इतिहास मे 14 फरवरी का दिन जम्मू कश्मीर की एक दुखद घटना के साथ दर्ज है। इस आतंकी घटना को भले चार साल हो गए है, लेकिन उसके जख्म आज तक हरे हैं। आतंकवादियों ने इस दिन को देश के सुरक्षाकर्मियों पर कायराना हमला किया था। पुलवामा जिले में जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी ने विस्फोटकों से लदे वाहन से सीआरपीएफ जवानों की बस को टक्कर मार दी। इस घटना में 40 जवान शहीद हो गये और कई गंभीर रूप से घायल हुए। पाकिस्तान को ऐसे सिखाया सबक पुलवामा हमला भारत में हुए बड़े आतंकी हमलों में से एक था। इसमें भारत के 40 जवान शहीद हो गए थे। हालांकि इस हमले के बाद भारत ने जिस तरह से पाकिस्तान को सबक सिखाया उसे कभी नहीं भूल पाएगा। भारत ने कड़े कदम उठाते हुए पुलवामा हमले का बदला लिया। हमारे बहादुर सैनिकों ने इस हम...
तुर्की में तबाही के बीच अब भारत में कांपी धरती, सिक्किम में आया 4.3 तीव्रता का भूकंप
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, हादसा

तुर्की में तबाही के बीच अब भारत में कांपी धरती, सिक्किम में आया 4.3 तीव्रता का भूकंप

तुर्की और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप में बाद अब भारत में भी धरती कांपी है। सिक्कम में सोमवार सुबह सुबह भूकंप के झटक महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि सिक्किम के युकसोम शहर में आज तड़के सुबह करीब 4.15 बजे 4.3 तीव्रता का भूकंप आया। यह युकसोम से 70 किमी उत्तर-पश्चिम में 10 किलोमीटर की गहराई में था। तत्काल भूकंप से किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की जानकारी अभी नहीं मिली है। कोई हताहत नहीं राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, सिक्किम के युकसोम शहर में भूकंप के झटके आज सोमवार को सुबह करीब 4 बजकर 15 मिनट में महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई है। असम में भी आया था भूकंप आपको बता दें कि इससे पहले रविवार को असम के नौगांव में 4.0 तीव्रता का भूकंप आया था। कल दोपहर में 4:18 बजे 10 किलोमीटर की गहराई में आया था। रिपोर्ट्स के मुत...
सीहोर वाले पं.प्रदीप मिश्रा की कथा में पंडाल गिरा, 6 से अधिक श्रद्धालु घायल
कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विविध, हादसा

सीहोर वाले पं.प्रदीप मिश्रा की कथा में पंडाल गिरा, 6 से अधिक श्रद्धालु घायल

बुरहानपुर। पं. प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कथा सुनने आए लोगों के ऊपर पंडाल गिर गया। इस दौरान एलईडी भी नीचे आ गई, जिसमें कई महिलाएं दब गई। बताया जा रहा है कि यदि कथा चलने के दौरान पंडाल गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना में 6 से अधिक श्रद्धालु घायल हुए हैं, जिनमें दो महिलाओं समेत बच्चे भी शामिल हैं। गंभीर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। बुरहानपुर की कृषि उपज मंडी परिसर में सीहोर वाले पं. प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा का आयोजन चल रहा है। मंगलवार को सुबह कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जमा थी। तभी अचानक पंडाल का एक हिस्सा नीचे आने लगा। यह देख वहां थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। पंडाल के नीचे आने के कारण वहां लगी एक बड़ी एलइडी भी जमीन पर आ गई। इसमें 6 से अधिक श्रद्धालुओं को चोटें आई हैं। इसमें दो महिलाएं ...
भूकंप के झटके से तुर्की फिर थर्राया, तुर्की-सीरिया में अब तक 4365 मौतें, 5600 इमारतें जमींदोज
कहानी, देश विदेश, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

भूकंप के झटके से तुर्की फिर थर्राया, तुर्की-सीरिया में अब तक 4365 मौतें, 5600 इमारतें जमींदोज

तुर्की और सीरिया में भूकंप की वजह से अब तक चार हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। भूकंप की वजह से गिर चुकी इमारतों के मलबे से अभी भी लाशें निकल रही हैं। हालात बद से बदतर हो चुके हैं। भूकंप से मची ताबाही के बीच तुर्की में मंगलवार को फिर भूकंप का बड़ा झटका महसूस हुआ है। रिक्टर स्केल पर 5.9 तीव्रता मापी गई। तुर्की में सोमवार तड़के भूकंप के करीब 20 झटके महसूस किए गए थे। इनमें से सबसे तगड़ा झटका 7.8 तीव्रता का था। इसके बाद तुर्की में तबाही जैसा मंजर हो गया। तुर्की-सीरिया में भूकंप से अब तक 4,365 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं हजारों की संख्या में घायल है। बड़ी संख्या में लोग अभी भी लापता बताए जा रहे है। भूकंप की वजह से 5,600 से ज्यादा इमारतें जमींदोज हो चुकी है। इस प्राकृतिक आपदा से अकेले तुर्की में अब तक 2,921 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इस भूकंप की वजह से तुर्की में 11000 से ज्यादा ल...
पत्नी को चाकू मारकर किया घायल, फिर खुद को भी मार लिया चाकू
अपराध जगत, कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, हादसा

पत्नी को चाकू मारकर किया घायल, फिर खुद को भी मार लिया चाकू

विदिशा। सिविल लाइन थानांतर्गत टीलाखेड़ी में पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। इस दौरान पति ने पत्नी को चाकू से घायल कर दिया वहीं खुद को भी चाकू मार लिया। दोनों को मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां पत्नी की हालत गंभीर होने से उसे भोपाल रेफर किया गया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टीलाखेड़ी निवासी करीब 45 वर्षीय ममता राजपूत एवं उसके पति रमेश राजपूत के बीच शराब के लिए पैसे मांगने की बात पर विवाद हुआ। पति शराब पीने के लिए पैसे मांग रहा था, जब पत्नी ने मना कर दिया तो उसने धारदार हथियार से उस पर हमला किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पत्नी को घायल करने के बाद उसने स्वयं के गले में भी चाकू मार लिया। बच्चों को भेज दिया सामान लेने पुलिस ने बताया कि विवाद से पहले बच्चों को सामान लेने के लिए दुकान पर भेज दिया था जब बच्चे लौटे तो घर के दरवाजे लगे मिले और अंदर से मारपीट की आवाज आने पर बच्चों ने दरवा...
कांग्रेस नेता के 6 साल के भतीजे की हत्या, किडनैपर्स ने मांगे थे 4 करोड़ रुपए
अपराध जगत, कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विविध, हादसा

कांग्रेस नेता के 6 साल के भतीजे की हत्या, किडनैपर्स ने मांगे थे 4 करोड़ रुपए

इंदौर। जिले की महू तहसील के एक कांग्रेस नेता के छोटे भाई के बेटे के अपहरण और हत्या का मामला सामने आया है। किडनैपर्स ने फिरौती की रकम 4 करोड़ मांगी थी। पकड़ा जाने के डर से किडनैपर्स ने बच्चे का गला और नाक दबाकर हत्या कर दी। पुलिस को बच्चे की लाश चोरल के पास सोमवार सुबह से ही चौहान परिवार में मातम पसरा हुआ है। महू में कांग्रेस नेता विजेंद्र सिंह चौहान के परिवार में सोमवार को मातम पसरा हुआ है। रविवार शाम 6 बजे उनके छोटे भाई जितेंद्र सिंह चौहान का 6 साल का बेटा हर्षू घर से लापता हो गया था। काफी ढूंढा लेकिन वो नहीं मिला तो पुलिस को इसकी शिकायत की गई। पुलिस ने छानबीन शुरू की तो देर रात को चोरल के पास पिगडंबर गांव की एक पुलिया के नीचे बच्चे का शव पड़ा हुआ मिला। महू के सिविल अस्पताल के प्रभारी डा. एचआर वर्मा के मुताबिक बच्चे की हत्या मुंह में कपड़ा ढूंसकर और नाक दबाकर की गई थी। मामला...