Monday, November 10

हादसा

बाढ़ से जूझ रही दिल्ली में मंडरा रहा है अब ये खतरा, विशेषज्ञों ने किया अलर्ट
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

बाढ़ से जूझ रही दिल्ली में मंडरा रहा है अब ये खतरा, विशेषज्ञों ने किया अलर्ट

उत्तर भारत में अधिकांश राज्यों में जमकर बारिश हो रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बाढ़ का कहर जारी है। यमुना नदी में जल स्तर अब तक के सबसे ऊंचे स्तर- 208 मीटर से अधिक पर पहुंच गया था। हालांकि अब धीरे धीरे कम हो रहा है। खतरे के निशान से लगभग 3 मीटर ऊपर बह रही यमुना का पानी बाढ़ का रूप लेकर दिल्ली को डराने लगा। कहीं रेगुलर टूटे तो कहीं पानी का भारी भराव हो गया। राजधानी में कई इलाके अभी भी जलमग्न है। कश्मीरी गेट, आईटीओ और राजघाट अभी भी जल-जमाव से जूझ रहे हैं। ऐसे हालात पर ध्यान नहीं दिया गया तो सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए एक बड़ा संकट पैदा हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का स्वास्थ्य संबंधी बड़ी समस्याओं को लेकर अलर्ट जारी किया है। मंडरा रहा है इन बीमारियों का खतरा हेल्थ एक्सपर्ट्स ने दिल्ली में बाढ़ से जुड़ी कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं जाहिर की है। सबसे ज्यादा खतरा गंदे पानी ...
यमुना का जलस्तर अभी भी खतरे के निशान से ऊपर, दिल्ली के हालात पर पीएम ने ली जानकारी
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

यमुना का जलस्तर अभी भी खतरे के निशान से ऊपर, दिल्ली के हालात पर पीएम ने ली जानकारी

पहले मूसलाधार बारिश और अब यमुना का उफान.... राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पानी-पानी हो चुका है। दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति विकराल हो गई है। कई जगह बच्चे गर्दन तक पानी में नजर आ रहे हैं। यमुना के जलस्तर ने 45 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बाढ़ की चुनौतियों से निपटने के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल ने अर्जेंट मीटिंग बुलाई है। दिल्ली पुलिस ने एहतियात के तौर पर दिल्ली के बाढ़ग्रस्त इलाकों में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी है। सोशल मीडिया पर बाढ़ की विभिषिका को दिखाने वाली तस्वीरें और वीडियो शेयर की जा रही है। आईटीओ पर छठ घाट पूरी तरह जलमग्न हो गया। बेंच, पोल जलमग्न हो गए हैं। आईटीओ ब्रिज पर पानी का तेज बहाव दिख रहा है। दिल्ली के हालात पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी जानकारी ली है। सीएम ने सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की दोपहर दो बजे यमुना का जलस्तर 207.55 मीटर था, शाम 6 बजे यह बढ़कर 207...
पंडित धीरेंद्र कृष्‍ण शास्‍त्री के दरबार में भगदड़, कई लोगों के घायल होने की खबर
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, हादसा

पंडित धीरेंद्र कृष्‍ण शास्‍त्री के दरबार में भगदड़, कई लोगों के घायल होने की खबर

छतरपुर के बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का इन दिनों दिल्ली के ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में दिव्य दरबार लगा है। बुधवार को सुबह से ही ग्रेटर नोएडा में बागेश्वर धाम सरकार के दिव्य दरबार में भक्तों के आने का सिलसलिला शुरु हो गया था। धीरेन्द्र शास्त्री के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए उनके प्रशंसक बड़ी संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। अधिक भीड़ होने के कारण अव्‍यवस्‍था बढ़ी और अचानक भगदड़ शुरु हो गई। बताया जा रहा है कि, पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा में हुई भगदड़ के दौरान ज्यादातर बुजुर्ग, बच्‍चे और महिलाएं घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि, भीड़ अधिक होने के कारण हुई भगदड़ के बीच कई लोग बेहोश होकर गिर पड़े, जिसके चलते उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल, घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थितियों को संभाला, साथ ही, घायलों को एंबुलेंस की सहायता से इलाज के लिए अलग अलग अस्प...
कमलनाथ का मोबाइल हैक 10-10 लाख रुपए की डिमांड
अपराध जगत, कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विविध, हादसा

कमलनाथ का मोबाइल हैक 10-10 लाख रुपए की डिमांड

भोपाल. भोपाल से एक बड़ी खबर सामने आई है। मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ का मोबाइल हैक कर लिया गया। इतना ही नहीं मोबाइल हैक करने के बाद हैकर्स ने कमलनाथ के मोबाइल के जरिए कांग्रेस विधायकों और कांग्रेस के नेताओं से 10-10 लाख रुपए की मांग भी की। हालांकि जब विधायकों व नेताओं ने इसके बारे में कमलनाथ के द्वारा पैसे मांगे जाने के बारे में पार्टी के अधिकारियों से जानकारी मांगी तो पता चला कि कमलनाथ की ओर से किसी तरह की कोई पैसों की डिमांड नहीं की गई है जिसके बाद मोबाइल हैक होने की बात सामने आई। मोबाइल हैकिंग के इस बड़े मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है जिनसे फिलहाल पूछताछ की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में क्राइम ब्रांच ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि मोबाइल हैक करने वाले ने ग्वालियर विधायक सतीश सिकरवार, मध्य...
दिल्ली में सड़कों पर आई यमुना, गली-मोहल्ले डूबे, 16 हजार लोग किए गए शिफ्ट, कई इलाकों में स्कूल बंद
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

दिल्ली में सड़कों पर आई यमुना, गली-मोहल्ले डूबे, 16 हजार लोग किए गए शिफ्ट, कई इलाकों में स्कूल बंद

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बाढ़ से हाहाकार मचा है। यमुना नदी खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रही है। गुरुवार सुबह 7 बजे यमुना नदी का जलस्तर 208.46 मीटर दर्ज किया गया। यह खतरे के निशान 205 से तीन मीटर ऊपर है। इससे पहले कल दोपहर 1 बजे नदी बाढ़ के उच्चतम रिकॉर्ड 207.49 मीटर को पार कर गई। यमुना का जलस्तर बढ़ने से रिंग रोड आईटीओ में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हुई, जिसके कारण सड़क यातायात प्रभावित हुआ। यमुना के आस-पास बसे मोहल्लों में बाढ़ का पानी भर गया है। दुकान-मकान तक डूब चुके हैं। लोग घरों की छत पर तो सड़कों किनारे शरण लिए हुए हैं। इधर यमुना के बढ़ते जल स्तर को लेकर एलजी ने गुरुवार को डीडीएमए की बैठक बुलाई है। निचले इलाकों से 16 हजार लोग किए गए शिफ्ट दिल्ली के निचले इलाकों में रहने वाले 16 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। आईएसबीटी कश्मीरी गेट पर 3 से 4 फीट पानी ...
यमुना का जलस्तर खतरे के पार, दिल्ली में बाढ़ का खतरा बरकरार
आंदोलन, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

यमुना का जलस्तर खतरे के पार, दिल्ली में बाढ़ का खतरा बरकरार

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से छोड़े जा रहे पानी ने यमुना नदी का जल स्तर खतरे के निशान से भी दो मीटर ऊपर पहुंचा दिया। बैराज से मंगलवार को लगातार तीसरे दिन भी जो लाख क्यूसैक से ज्यादा पानी छोड़ा गया है। इससे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने बाढ़ की आशंका के मद्देनजर यमुना नदी के किनारे बसे इलाकों से लोगों को सुरक्षित पहुंचाने का काम शुरू कर दिया है, वहीं मुनादी करवा कर लोगों को सतर्क किया जा रहा है। इधर, ओल्ड रेलवे ब्रिज व आसपास के इलाकों में यातायात रोक दिया गया है। दिल्ली में मंगलवार को यमुना नदी का जलस्तर 206.75 मीटर पर पहुंच गया। इससे पहले ही बाढ़ संभावित इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम शुरू कर दिया गया। दिल्ली यातायात पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि एहतियातन ओल्ड रेलवे ब्रिज, पुश...
नागिन का बदला! बच्चों को फेंका तो दो बहनों को डसा, दोनों की मौत
कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, हादसा

नागिन का बदला! बच्चों को फेंका तो दो बहनों को डसा, दोनों की मौत

विदिशा. इसे अंधविश्वास कहें या कुछ और, लेकिन गांवों में इस बात पर कई लोग यकीन करते हैं कि नागिन बदला लेती है। विदिशा के एक गांव में कुछ ऐसी ही घटना हुई। यहां एक घर में सांप के बच्चे निकले तो उन्हें उठाकर फेंक दिया गया। इसके बाद एक नागिन ने घर की दो बच्चियों को डस लिया जिनकी दर्दनाक मौत हो गई। हालांकि कई लोग इसे केवल संयोग बता रहे हैं लेकिन इस घटना के बाद गांव में नागिन का खौफ है। जिला मुख्यालय से 5 किमी दूर डाबर गांव में आधी रात एक नागिन ने दो अलग-अलग कमरों में सो रहीं दो सगी बहनों को डसकर जीवन लीला खत्म कर दी। वह छोटे भाई के कमरे में ही थी कि घर वालों ने बच्चे को बिस्तर समेत खींच लिया। बच्ची के चाचा कमल अहिरवार ने बताया कि रात 1 बजे 14 साल की रिशिका ने जलन और सीने में दर्द की शिकायत बताई तो वे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां कुछ देर बात मौत हो गई। डॉक्टर ने बताया कि इसे सांप ने ...
पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में TMC को बढ़त, डायमंड हार्बर में काउंटिंग सेंटर के बाहर फटा देसी बम
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में TMC को बढ़त, डायमंड हार्बर में काउंटिंग सेंटर के बाहर फटा देसी बम

पश्चिम बंगाल में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए शनिवार 8 जुलाई को मतदान हुआ था और इस दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हिंसा और मौत की वारदातें सामने आईं थीं। इसके बाद 697 बूथों पर सोमवार, 10 जुलाई को फिर से वोटिंग कराई गई। आज मंगलवा, 11 जुलाई को पंचायत चुनाव के वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। लगभग 5.67 करोड़ मतदाताओं ने पश्चिम बंगाल के ग्रामीण इलाकों में 73,887 सीटों के लिए मतदान किया था। इन सीटों पर दो लाख से ज्यादा उम्मीदवारों के लिए भाग्य का फैसला आज होगा। काउंटिंग सेंटर के बाहर फटा देसी बम पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के लिए काउंटिंग जारी है। वहीं बंगाल के डॉयमंड हार्बर में फकीरचंद कॉलेज के सामने बम फेंके जाने की घटना को अंजाम दिया गया। यहां पर काउंटिंग चल रही है। बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि काउंटिंग डे पर भी 'डायमंड हार्बर' में बवाल हो रहा है। टीएमसी के...
बंगाल के लिए उदाहरण है यूपी के चुनाव: दोगुनी आबादी और सीटें होने के बावजूद यहां चुनाव में कोई दंगा नहीं
आंदोलन, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

बंगाल के लिए उदाहरण है यूपी के चुनाव: दोगुनी आबादी और सीटें होने के बावजूद यहां चुनाव में कोई दंगा नहीं

बंगाल में शनिवार को पंचायत चुनाव हुए। इस चुनाव के दौरान भी बंगाल की जमीन पर खूब बम गोले चले। इस हिंसा के दौरान करीब 20 लोगों की जान चली गई। बंगाल में चुनाव के दौरान हिंसा का प्रचलन कोई आज से नहीं है। इसका इतिहास देखे तो कम्युनिस्ट सरकार के दौर से दिखता है। लेकिन पूरे देश में हिंसा और गुडंई के लिए एक जमाने में जाने जाने वाला उत्तर प्रदेश अब काफी बदल चुका है। यहां पिछले कई सालों से चुनाव के दौरान व्यक्तिगत दुश्मनी को छोड़ दे तो चुनाव के दौरान कोई बड़ी दुर्घटना नहीं घटी है। जो कि पश्चिम बंगाल, केरल सहित कई राज्यों के लिए एक नायाब उदाहरण है। वहीं देश के सबसे अधिक और बंगाल की आबादी से दोगुने आबादी वाले राज्य यूपी में लोकसभा चुनाव 2019 से लेकर हाल ही में हुए निकाय चुनाव में किसी भी प्रकार की कोई हिंसा की घटना नहीं हुई। यूपी में पूरा चुनाव दो चरणों में शांतिपूर्वक संपन्न होना बंगाल के लिए नजीर ह...
मणिपुर हिंसा : सुप्रीम कोर्ट में राज्य सरकार ने रखी स्टेटस रिपोर्ट, बताया अब कैसी है स्थिति
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

मणिपुर हिंसा : सुप्रीम कोर्ट में राज्य सरकार ने रखी स्टेटस रिपोर्ट, बताया अब कैसी है स्थिति

मणिपुर में इंटरनेट बहाल करने के हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ एन बीरेन सिंह सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। शीर्ष कोर्ट ने इस मामले में सोमवार को सुनवाई की। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने मणिपुर की स्टेटस रिपोर्ट पेश की। सॉलिसीटर जनरल ने कहा कि स्थिति सुधर रही है। इस समय किसी भी अफवाह से बचने की जरूरी है। कोर्ट ने यह रिपोर्ट को कुकी समुदाय को सौंपी है। इस पर कल तक सकारात्मक सुझाव देने के लिए भी कहा है। इस मामले पर मंगलवार को भी सुनवाई होगी। उल्लेखनीय है कि मणिपुर में पिछले दो महीने से हिंसा की घटनाएं सामने आ रही है। इस वजह से राज्य में दो महीने से इंटरनेट पर भी बैन लगा हुआ है। इंटरनेट बैन जारी रहेगा या नहीं, कल होगी सुनवाई मणिपुर में हो हिंसा और आगजनी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम कानून व्यवस्था अपने हाथ में नहीं ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह काम केंद्र और राज्य का है। रा...