Monday, November 10

हादसा

पार्वती का पुल डूबने से राजस्थान जाना-आना बंद, अमरगढ़ झरने में डूबा युवक
कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विविध, हादसा

पार्वती का पुल डूबने से राजस्थान जाना-आना बंद, अमरगढ़ झरने में डूबा युवक

एमपी में बारिश कहर बरपा रही है। तेज और लगातार बरसात के कारण कई जिलों में बाढ़ के हालात हैं। नदियां उफान पर हैं और पुल पुलिया पानी में डूब गए हैं। पार्वती का पुल डूबने से राजस्थान जाना—आना बंद हो गया है। अमरगढ़ झरने में एक युवक डूब गया जिसकी तलाश की जा रही है। इधर सोमवार को भी राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। एमपी में आज चार सिस्टम एक्टिव हैं जिनका पूरे प्रदेश में असर दिखाई देगा। बुरहानपुर में एक दर्जन से ज्यादा गांव टापू बन गए हैं। इनमें अंबाड़ा गांव के सभी मकानों में पानी भर चुका है। यहां ताप्ती उफान पर है और अन्य सभी नदियों में भी जलस्तर बहुत ज्यादा हो चुका है। जिले में बाढ़ के कारण हालात खराब हो गए हैं। जसौंदी में अंजनडोह नदी उफनाई है। इसपर बना तालाब ओवरफ्लो हो गया जिससे बाढ़ आ गई। यहां ताप्ती का हतनूर पुल पानी में डूब गया जिससे करीब एक दर्जन गांवों क...
एटा में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार कार नहर में गिरी, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, हादसा

एटा में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार कार नहर में गिरी, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के एटा में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। महिला को लेकर डॉक्टर के पास जा रहे एक ही परिवार के पांच लोगों से भरी तेज रफ्तार कार नहर में जा गिरी। हादसे में पांचों लोगों की मौत हो गई। हादसे की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है। जहां हादसा हुआ है, वहां एक अंधा मोड़ है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों ने पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है। जनपद कासगंज के थाना गंजडुंडवारा के गांव अंडआ निवासी नीरज की पत्नी विनीता को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। ऐसे में पास ही के गांव से शिवम की कार को मंगाया। कार में विनीता के पति नीरज, चचिया ससुर तेजेंद्र और चचिया सास संतोष को साथ लेकर एटा दिखाने के लिए आ रहे थे। कार ऑन घाट से आगे निकल पाई थी कि खारजा नहर में कार गिर गई। कुछ देर बाद भाई ने फोन कर जानकारी की तो सभी के मोबाइल बंद आ रहे थे। उस देर इंतजार के बाद परिजनों ने उनकी तलाश शु...
दिल्ली पर फिर मंडरा रहा बाढ़ का खतरा, डेंजर लेवल के ऊपर लगातार बढ़ रहा यमुना का वाटर लेवल
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, हादसा

दिल्ली पर फिर मंडरा रहा बाढ़ का खतरा, डेंजर लेवल के ऊपर लगातार बढ़ रहा यमुना का वाटर लेवल

24 July 2023 8:23 AM दिल्ली पर फिर मंडरा रहा बाढ़ का खतरा, डेंजर लेवल के ऊपर लगातार बढ़ रही यमुना देश की राजधानी दिल्ली पर बाढ़ का खतरा फिर से मंडरा रहा है। यहां यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे यमुना किनारे के निचले इलाकों में फिर से पानी फैलने लगा है। कई इलाके डूब गए है। पिछले सप्ताह आई बाढ़ का पानी अभी उतरा भी नहीं था कि अब यमुना के जलस्तर में वृद्धि से फिर से पानी घुसने लगा है। सोमवार सुबह का यमुना का जलस्तर 206.56 मीटर दर्ज किया गया। रविवार शाम छह बजे यह 206.35 मीटर दर्ज किया गया। जो खतरे के निशान से एक मीटर से अधिक ऊपर है। दिल्ली में यमुना का खतरे का निशान 205.33 मीटर है। अभी यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से एक मीटर 23 सेंटीमीटर ऊपर है। यमुना का जलस्तर बढ़ने के पीछे पहाड़ों पर हो रही बारिश और हथिनीकुंड बराज से छोड़े जा पानी को कारण बताया जा रहा है। हथिनीकुंड बरा...
ताप्ती मेें आई बाढ़ से डूबा पुल, एमपी से महाराष्ट्र का रास्ता बंद
कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

ताप्ती मेें आई बाढ़ से डूबा पुल, एमपी से महाराष्ट्र का रास्ता बंद

  मध्यप्रदेश में बारिश का कहर जारी है। कई दिनों से लगातार और तेज बरसात के कारण प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में निचले इलाके पानी में डूब गए हैं। ज्यादातर नदियों में उफान आ चुका है। बुरहानपुर में लगातार भारी बारिश हो रही है जिससे यहां की ताप्ती नदी में बाढ़ आ गई है। एमपी का महाराष्ट्र का सड़क संपर्क टूट गया है। बरसात से राज्य में हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। प्रदेश में कई जिलों में रविवार को सुबह से ही तेज बारिश जारी है। रात को भी खासा पानी बरसा है। इससे पहले राजधानी भोपाल सहित कई जगहों पर शनिवार को भी तेज बरसात हुई। उज्जैन में शिप्रा में उफान आया और बरसात का पानी महाकाल मंदिर में भरा गया। हरदा के सिराली में रात में उफनती स्यानी नदी में एक युवक बाइक सहित बह गया। पुल के 4 फीट ऊपर पानी बहने के बाद भी उसने अपनी बाइक उतार दी थी। बुरहानपुर में ताप्ती खतरे के निशान से ऊपर आ गई...
मालगाड़ी गिरी, कई ट्रेनों का बदला रास्ता, जनशताब्दी व वंदे भारत रि-शिड्यूल
कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

मालगाड़ी गिरी, कई ट्रेनों का बदला रास्ता, जनशताब्दी व वंदे भारत रि-शिड्यूल

जबलपुर रेल मंडल में एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। शनिवार को देर रात हुए इस हादसे से रेलों का आवागमन प्रभावित हो गया है। करेली नरसिंहपुर के बीच मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया। इससे अप लाइन प्रभावित हुई हालांकि अभी डाउन लाइन से यातायात चालू है। कई ट्रेनों का टाइम और मार्ग बदला गया है। रेलवे के अनुसार 4 गाड़ियों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है। जबलपुर वंदे भारत तथा जबलपुर से रानी कमलापति जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस को रि-शिड्यूल किया गया है। इन दोनों को रविवार को 2 घंटे रि-शिड्यूल किया गया है। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि इटारसी की ओर जा रही एक मालगाड़ी नरसिंहपुर व करेली के बीच पटरी से उतर गई। मालगाड़ी के गार्ड का डिब्बा मेन लाइन पर जा गिरा जिससे ट्रेनों का आवागमन तुरंत रोक दिया गया। रात करीब 12:15 बजे यह हादसा हुआ जिसकी सूचना मिलते ही पटरियों के मेंटेनेंस के लिए कर्मचारियों को मौ...
मणिपुर में वीडियो वायरल होने के बाद मिजोरम में दहशत, सरकार कर सकती है एयरलिफ्ट, शिक्षण संस्थानों में बढ़ी सिक्योरिटी
अपराध जगत, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

मणिपुर में वीडियो वायरल होने के बाद मिजोरम में दहशत, सरकार कर सकती है एयरलिफ्ट, शिक्षण संस्थानों में बढ़ी सिक्योरिटी

मणिपुर में धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो ही रही थी कि 19 जुलाई को एक वीडियो वायरल हो गई जिसमें दरिंदों की एक समूह द्वारा दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाया जा रहा था। बढ़ते तनाव के बीच बिरेन सरकार अब पड़ोसी राज्य मिजोरम से मैतेई लोगों को एयरलिफ्ट कर सकती है। आइजोल शहर में मैतेई समुदाय के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मिजोरम पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।इससे संबंधित पत्र में कहा गया है- मणिपुर में दो आदिवासी कुकी महिलाओं पर बेरहमी से हमला किए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद मैतेई के खिलाफ सार्वजनिक आक्रोश भड़कने की आशंका है। इसकी आग मिजोरम में रह रहे मैतेई समुदाय के लोगों तक पहुंच गई है। इसी को देखते हुए आइजोल में मैतेई की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाया गया है। लोगों की हो रही गणना आइजोल में रहने वाले मैतेई छात्रों का कहना है कि सरकार द्वारा...
महाकाल मंदिर में भरा पानी, बुरी तरह फंस गए दर्शन करने निकले लाखों श्रद्धालु
कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

महाकाल मंदिर में भरा पानी, बुरी तरह फंस गए दर्शन करने निकले लाखों श्रद्धालु

एमपी में शनिवार सुबह से ही जोरदार बारिश का दौर शुरु हो गया है। उज्जैन में सबसे तेज बारिश हो रही है जिसके कारण यहां शिप्रा फिर उफान पर आ गई है। एक सप्ताह में शिप्रा में तीसरी बार ये उफान आया है। भारी बारिश से बिगड़े हालात को देखते हुए शहर के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। महाकाल मंदिर में भी बरसात का पानी घुस गया है। सबसे बुरी बात तो यह है कि महाकाल के दर्शन करने निकले लाखों श्रद्धालु भारी बारिश के कारण उज्जैन सहित आसपास के इलाकों में फंस गए हैं। शहर में शनिवार को भी सुबह से ही भारी बरसात हो रही है, मौसम विभाग ने आज यहां का अति भारी बारिश का अनुमान जताया है। अति बारिश का अलर्ट जारी होने के कारण शहर के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। इस संबंध में उज्जैन के कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। कलेक्टर के आदेश पर अमल करते हुए शहर के सभ...
Jodhpur में बारिश का रौद्र रूप, सड़कें बन गई नदियां… आदमी – गाड़ियां बह गए, आज और कल 16 जिलों में कोहराम मचाएगी बारिश….
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

Jodhpur में बारिश का रौद्र रूप, सड़कें बन गई नदियां… आदमी – गाड़ियां बह गए, आज और कल 16 जिलों में कोहराम मचाएगी बारिश….

मौसम विभाग के फोरकास्ट के अनुसार आज से कब दबाव का क्षेत्र बनने के कारण बारिश का दौर फिर से शुरू होने वाला है। आज सवेरे से गंगानगर जिले में भारी बारिश जारी है। इससे पहले कल रात जयपुर, जोधपुर समेत कई जिलों में अच्छी बारिश रही। इस बीच जोधपुर में बारिश के चलते शहर की कई कॉलोनियों में पानी इतनी तेज रहा कि सड़कें देखते ही देखते नदियों में बदल गई। ड्रेनेज सही नहीं होने के कारण कई जगहों पर दो से ढाई फीट तक पानी भर गया। इस बीच जोधपुर के कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें तेजी से पानी बहता दिख रहा है और बाइकें एवं आदमी बहते नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार 24 जुलाई यानि सोमवार से बंगाल की खाड़ी से एक और कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है कि वह बारिश की तेजी को और बढ़ाने वाला साबित रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार आज और कल यानि शनिवार और रविवार को सोलह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। इन जिलों में बांसवाड़ा...
मणिपुर के दरिदों की धरपकड़ जारी,अरेस्ट हुआ एक और आरोपी, अब तक पांच गिरफ्तार
अपराध जगत, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

मणिपुर के दरिदों की धरपकड़ जारी,अरेस्ट हुआ एक और आरोपी, अब तक पांच गिरफ्तार

मणिपुर में 4 मई को भीड़ द्वारा दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने के मामले में पांचवें आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कल शुक्रवार तक इस मामले में 4 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी। वीडियो के आधार पर बड़े स्तर पर आरोपिओं की धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। 19 जुलाई को सामने आए वीडियो में दो महिलाओं को पुरुषों का एक समूह बिना कपड़ों के परेड करवा रहा था। इस शर्मनाक घटना से देशभर में गुस्सा है। दरिंदों की भीड़ से गिरफ्तार हुए पांचवें आरोपी की पहचान यमलेमबाम नुंगसिथोई मैतई के तौर पर हुई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताते हुए कहा था कि इस कारण पूरे देश की बेइज्जती हो रही है दोषियों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। वीडियो के आधार पर हो रही गिरफ्तारी अब तक मणिपुर पुलिस ने इस मामले में हुइरेम हेरादास, जीवन इलांगबाम, अरुण सिंह और तोम्बा सि...
हिमाचल में भारी बारिश के बाद भूस्खलन: कार और HRTC बस पर गिरे पत्थर, 3 लोगों की मौत, 5 घायल
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, हादसा

हिमाचल में भारी बारिश के बाद भूस्खलन: कार और HRTC बस पर गिरे पत्थर, 3 लोगों की मौत, 5 घायल

देशभर में बीते दिन से भारी बारिश हो रही है। मैदानी इलाकों से पहाड़ों क्षेत्रों तक मानसून की बारिश कहर बरपा रही है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में सबसे नुकसान हुआ है। हिमाचल में भारी बारिश और भूस्खलन से लोगों की जान जा रही है। हाल ही में शिमला के चिड़गांव में लैंडस्लाइड के कारण एक कार हादसे का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा किन्नौर जिले में एचआरटीसी की नाइट बस पर उरनी ढांक से पत्थर गिरने के बाद 3 यात्री घायल हो गए। घायलों में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शिमला के रोहड़ू में तीन लोगों की मौत हिमाचल में बीते दिनों से भारी बारिश का दौर जारी है। मूसलाधार बारिश और लैडस्लाइड की वजह से काफी नुकसान हो रहा है। बीती रात शिमला के रोहड़ू के चिड़गांव में लैंडस्लाइड के चलते एक कार हादसे का शिकार हो गई। घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है क...