Monday, September 29

दिल्ली पर फिर मंडरा रहा बाढ़ का खतरा, डेंजर लेवल के ऊपर लगातार बढ़ रहा यमुना का वाटर लेवल

24 July 2023 8:23 AM

दिल्ली पर फिर मंडरा रहा बाढ़ का खतरा, डेंजर लेवल के ऊपर लगातार बढ़ रही यमुना

देश की राजधानी दिल्ली पर बाढ़ का खतरा फिर से मंडरा रहा है। यहां यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे यमुना किनारे के निचले इलाकों में फिर से पानी फैलने लगा है। कई इलाके डूब गए है। पिछले सप्ताह आई बाढ़ का पानी अभी उतरा भी नहीं था कि अब यमुना के जलस्तर में वृद्धि से फिर से पानी घुसने लगा है।

सोमवार सुबह का यमुना का जलस्तर 206.56 मीटर दर्ज किया गया। रविवार शाम छह बजे यह 206.35 मीटर दर्ज किया गया। जो खतरे के निशान से एक मीटर से अधिक ऊपर है। दिल्ली में यमुना का खतरे का निशान 205.33 मीटर है। अभी यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से एक मीटर 23 सेंटीमीटर ऊपर है।
यमुना का जलस्तर बढ़ने के पीछे पहाड़ों पर हो रही बारिश और हथिनीकुंड बराज से छोड़े जा पानी को कारण बताया जा रहा है। हथिनीकुंड बराज हरियाणा में है। पिछले सप्ताह आई बाढ़ के बाद दिल्ली और हरियाणा सरकार में इसको लेकर जमकर बयानबाजी भी हुई थी।