Saturday, November 8

राज्य समाचार

1 जनवरी से 3 बड़े चेंज, महीने के पहले शनिवार को भी होगी छुट्टी
कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

1 जनवरी से 3 बड़े चेंज, महीने के पहले शनिवार को भी होगी छुट्टी

आज 1 जनवरी से नया साल शुरु हो चुका है। नए साल में बड़े चेंज भी होने वाले हैं। नए साल से जिला अदालतों के अवकाश में 12 दिन और जुड़ेंगे। न्यायिक अधिकारियों, स्टाफ व वकीलों को इससे राहत मिलने वाली है। हाईकोर्ट ने नए साल का अवकाश कैलेंडर जारी कर हर माह के पहले शनिवार की भी छुट्टी पर मुहर लगाई। यह व्यवस्था 1 जनवरी 2025 से प्रभावी होगी। यानी कि इस महीने के पहले शनिवार 4 जनवरी को जिला अदालतों में छुट्टियां रहेंगी। अधिवक्ताओं और कर्मचारियों ने हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत के इस आदेश का स्वागत किया। इससे पहले जिला अदालतों में सिर्फ माह के तीसरे शनिवार को छुट्टी रहती थी। इसे लेकर जिला अधिवक्ता और कर्मचारी संघों द्वारा मांग की जा रही थी। अब हर माह के पहले और तीसरे शनिवार को जिला अदालतों में कामकाज नहीं होगा। 15 जनवरी तक भर सकते हैं आयकर रिटर्न आयकर विभाग ने असेसमेंट वर्ष 2024-...
श्रीलंका के रिहा किए 20 भारतीय मछुआरे लौटे स्वदेश
कहानी, देश विदेश, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

श्रीलंका के रिहा किए 20 भारतीय मछुआरे लौटे स्वदेश

भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका ने अपनी कैद से 20 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया है। ये मछुआरे विमान से चेन्नई भी पहुंच गए हैं। इन मछुआरों को एक साल पहले श्रीलंका की नौसेना ने गिरफ्तार किया था। छुड़ाए गए मछुआरे तमिलनाडु (Tamil Nadu) के पुदुक्कोट्टई, रामनाथपुरम और तूतीकोरिन जिलों के रहने वाले हैं। इन्हें छुड़ाने के लिए भारत और श्रीलंका (India Sri Lanka Relations) की सरकारों के बीच बातचीत हुई थी। जिसके बाद उन्हें भारतीय दूतावास के अधिकारियों को सौंप दिया गया। इन मछुआरों को अस्थायी नागरिकता प्रमाण पत्र दिए गए फिर इसके बाद मछुआरों को कोलंबो से चेन्नई हवाई अड्डे पर ले जाया गया। यहां पर नागरिकता सत्यापन, सीमा शुल्क जांच और दूसरी औपचारिकताएं पूरी की गईं। इसके बाद मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने उन्हें उनके घर तक छोड़ने के लिए अलग-अलग गाड़ियों का इंतजाम किया और घर पहुंचाया।  मछुआरा संघ लगातार...
नए साल का तोहफा, सस्ता हुआ LPG सिलेंडर
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, लाइफ स्टाइल, विविध, संपादकीय

नए साल का तोहफा, सस्ता हुआ LPG सिलेंडर

नए साल के पहले दिन आम आदमी सरकार की तरफ से बड़ी राहत मिली है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एक जनवरी, 2025 को एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में कटौती कर दी है। बुधवार से 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल सिलेंडर सस्ता हो गया है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 14.50 रुपये सस्ता हुआ है। हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बीते कुछ महीनों से इसके दाम स्थिर है। जानिए कितना सस्ता हुआ कमर्शियल सिलेंडर 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 14.50 रुपये घटाए गए है। ये नई कीमते आज यानी 1 जनवरी से लागू हो गई है। देश की राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर 1804 रुपये का हो गया है। पहले दिल्‍ली में यह 1818.50 रुपये बिक रहा था। वहीं, मुंबई में 1756 रुपये, चेन्नई में 1966 रुपये और कोलकाता में 1911 रुपये में मिलेगा। 6 महीने बाद घटे दाम कमर्शियल गैस सिलेंडर 6 महीन...
टीम इंडिया में सबकुछ ठीक नहीं… भारतीय खिलाड़ियों पर भड़के गौतम गंभीर ने दी बाहर करने की चेतावनी
कहानी, खेल जगत, देश विदेश, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

टीम इंडिया में सबकुछ ठीक नहीं… भारतीय खिलाड़ियों पर भड़के गौतम गंभीर ने दी बाहर करने की चेतावनी

टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 1-2 से पिछड़ने के बाद सिडनी टेस्‍ट से पहले भारतीय टीम में असंतोष पैदा होना स्वाभाविक है। भारतीय टीम के कप्‍तान रोहित शर्मा के हर स्‍तर पर फेल होन के जहां टेस्‍ट क्रिकेट से संन्‍यास लेने का दबाव बढ़ रहा है तो वहीं हेड कोच गौतम गंभीर लगातार हार के बाद दबाव महसूस कर रहे हैं। गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया ने सबसे पहले श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज और उसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट में व्‍हाइटवॉश कराया। वहीं, अब ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज हारने का खतरा मंडरा रहा है। इसके साथ ही भारत के वर्ल्‍ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल पहुंचने की उम्‍मीदें भी धुल सकती हैं। बहुत हो गया- गौतम गंभीर बताया जा रहा है कि गौतम गंभीर कुछ शीर्ष भारतीय खिलाड़ियों पर भड़के हैं। जिन्होंने मेलबर्न में खे...
कांग्रेस नेता ने पूछा ‘प्रधानमंत्री मणिपुर क्यों नहीं जा सकते’, मुख्यमंत्री ने दिया ये करारा जवाब
आंदोलन, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

कांग्रेस नेता ने पूछा ‘प्रधानमंत्री मणिपुर क्यों नहीं जा सकते’, मुख्यमंत्री ने दिया ये करारा जवाब

मणिपुर हिंसा को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने एक बार फिर मणिपुर को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता ने सवाल किया कि प्रधानमंत्री मोदी ने हिंसा प्रभावित मणिपुर का दौरा क्यों नहीं किया। जयराम रमेश पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोला दिया है। सीएम बीरेन ने विपक्ष से पूजा कि पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव 1992-93 में अशांति के दौरान पूर्वोत्तर राज्य क्यों नहीं गए। पिछले साल मई से मणिपुर में अशांति ने 180 से ज़्यादा लोगों की जान ले ली है, जब मैती समुदाय की अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मांग और आदिवासी कुकी के इस पर विरोध को लेकर हिंसा भड़क उठी थी। बता दें कि सिंह पहले कांग्रेस में थे और तत्कालीन मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह के साथ मतभेद के ब...
बारिश के बाद अब कोल्ड वेव का कहर, नए साल पर पड़ेगी कड़ाके की ठंड
कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

बारिश के बाद अब कोल्ड वेव का कहर, नए साल पर पड़ेगी कड़ाके की ठंड

बादल छटते ही हवाओं ने मौसम सर्द बना दिया। सोमवार को तापमान में भारी गिरावट दर्ज हुई। कई शहरों में न्यूनतम पारा 5 से साढ़े सात डिग्री तक गिरा। 24 घंटे में गुना में साढ़े सात तो भोपाल में साढ़े छह डिग्री तक गिरावट आई। बीते चार दिन से बादल और बारिश थी। इससे न्यूनतम पारे में बढ़ोतरी दर्ज हुई, लेकिन मौसम साफ होने और सर्द बर्फीली हवाओं का प्रवेश से न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आई है। नीमच के मरूखेड़ा में न्यूनतम पारा सबसे कम 3.5 डिग्री दर्ज हुआ। जारी रहेगा गिरावट का क्रम मौसम विज्ञानी एचएस पांडे ने बताया, अभी मौसम शुष्क हो गया और उत्तरी सर्द हवा आ रही है। इससे तेजी से पारा गिर रहा है। तीन दिन तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट का क्रम(Cold Wave Alert) रहेगा। इसके बाद मध्य भारत पर प्रतिचक्रवात की संभावना है, जिससे 4 से 7 जनवरी तक तापमान स्थिर रहेंगे।...
बल्ले-बल्ले! शीतकालीन अवकाश की घोषणा, कल से 6 दिन बंद रहेंगे स्कूल
कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

बल्ले-बल्ले! शीतकालीन अवकाश की घोषणा, कल से 6 दिन बंद रहेंगे स्कूल

कल से बच्चों की बल्ले-बल्ले होने वाली है। जानकारी के लिए बता दें कि एमपी के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में शीतकालीन छुट्टियों की शुरुआत होने जा रही है। 31 दिसंबर 2024 यानि कल से 4 जनवरी 2025 तक स्कूलों में शीतकालीन अवकाश रहेगा, लेकिन इसके बाद 5 जनवरी को संडे अवकाश है, ऐसे में स्कूलों का संचालन सोमवार 6 जनवरी से शुरू होगा। वहीं दूसरी ओर केंद्रीय स्कूलों में जहां 9 और 10 दिन की छुट्टी है। राज्य सरकार के स्कूलों में केवल 5 दिन की छुट्टी दी गई है। हालांकि रविवार पड़ जाने के कारण राज्य सरकार के स्कूली बच्चों का शीतकालीन अवकाश भी एक दिन और बढ़ गया है। स्कूली बच्चों को ऐसे में 6 दिन की लगातार छुट्टी मिल रही है। CBSC और ICSC स्कूलों में छुट्टी बता दें प्रदेश के सीबीएसई और आईसीएसई स्कूलों में छुट्टियां शुरु हो चुकी है। आईसीएसई स्कूलों में 24 दिसंबर 2024 से छुट्टियां शुरु हो चुकी है। 2 ...
आतिशी की चुनौती बढ़ाएगी अलका लांबा, कालकाजी सीट पर देगी टक्कर
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

आतिशी की चुनौती बढ़ाएगी अलका लांबा, कालकाजी सीट पर देगी टक्कर

दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Election 2025) को लेकर हर पार्टी की तैयारी चालू है। इसी बीच कालकाजी सीट से मुख्यमंत्री और  (AAP) की प्रत्याशी CM Atishi) को अलका लांबा (Alka Lamba) टक्कर देने को तैयार है। सूत्रों के मुताबिक अलका लांबा चुनाव लड़ने को तैयार हो गई हैं। कुछ समय पहले कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की उम्मीदवारी पर मुहर लगा दी गई थी। बाद में यह सामने आय था की अलका चुनाव लड़ने को तैयार नहीं है इस वजह से कांग्रेस की दूसरी सूची में कालकाजी सीट का जिक्र नहीं किया गया था। कांग्रेस 3 जनवरी को कालकाजी समेत दिल्ली की बची हुई 23 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है। कौन है अलका लांबा? आपको बता दें की अलका लांबा इससे पहले चांदनी चौक सीट से आम आदमी पार्टी की विधायक रह चुकी हैं। पिछली बार कांग्रेस की टिकट पर चांदनी चौक विधानसभा से ही चुनाव लड़ा और इस बार भी इसी सीट से दावा क...
अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड, 14 शहरों का गिरा पारा; 1 जनवरी तक इन जिलों में अलर्ट
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड, 14 शहरों का गिरा पारा; 1 जनवरी तक इन जिलों में अलर्ट

मावठ के बाद से प्रदेश में सर्दी लगातार जोर पकड़ रही है। राजधानी में सोमवार रात 10 बजे से कोहरा छाना शुरू हुआ। जो कि देर रात घना हो गया। रात 11 बजे एयरपोर्ट क्षेत्र में दृश्यता मात्र 50 मीटर रही। इससे पहले सुबह सर्द हवा ने गलन और ठिठुरन का एहसास कराया। सुबह भी कोहरे से दृश्यता बहुत रही। वहीं, राज्य के कई शहरों में दिन में कोहरे का असर देखने को मिला। अधिकतर शहरों का रात का तापमान 10 डिग्री से कम चला गया। चार शहरों का रात का पारा 5 डिग्री के आस-पास दर्ज किया गया। इसके अलावा 14 शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री से कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने एक जनवरी तक प्रदेश के सभी जिलों में शीतलहर और कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। इन 14 शहरों का गिरा पारा सिरोही5.2चित्तौड़गढ़5.3जैसलमेर5.5डबोक5.6अजमेर6.0भीलवाड़ा6.0सीकर6.8जयपुर7.2अंता-बारां7.4जोधपुर7.5श्रीगंगानगर7.8पिलानी8.0कोटा8.0फलोदी8...
चंद्रबाबू नायडू के पास 931 करोड़ की संपत्ति, इस सीएम पर 180 करोड़ का कर्ज
आर्थिक जगत, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, संपादकीय

चंद्रबाबू नायडू के पास 931 करोड़ की संपत्ति, इस सीएम पर 180 करोड़ का कर्ज

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉम्र्स (एडीआर) की सोमवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू 931 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति के साथ देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं, जबकि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (15 लाख रुपए) के पास सबसे कम संपत्ति है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साई (59 वर्ष) तीन करोड़ की संपत्ति के साथ अमीर मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में 21वें नंबर पर हैं। रिपोर्ट के मुताबिक देश के 31 मुख्यमंत्रियों की कुल संपत्ति 1630 करोड़ रुपए है। 2023-24 में भारत की प्रति व्यक्ति शुद्ध राष्ट्रीय आय लगभग , 85, 854 थी, जबकि एक मुख्यमंत्री की औसत आमदनी 13, 64, 310 रुपए है, जो औसत प्रति व्यक्ति आय का लगभग 7.3 गुना है। खांडू पर सबसे ज्यादा कर्ज अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेमा खांडू पर सबसे ज्यादा 180 करोड़ रुपए की देनदारी है। कर्नाटक के सीएम ...