Tuesday, November 11

राजधानी समाचार

रामलला का आशीर्वाद लेकर रोड शो करेंगे PM मोदी, इटावा और सीतापुर में भी गरजेंगे प्रधानमंत्री
आंदोलन, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

रामलला का आशीर्वाद लेकर रोड शो करेंगे PM मोदी, इटावा और सीतापुर में भी गरजेंगे प्रधानमंत्री

PM मोदी आज इटावा, सीतापुर में जनसभा करेंगे और अयोध्या में रोड शो करेंगे। आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बदायूं में रोड शो करेंगे। CM योगी हरदोई और इटावा में जनसभा के बाद शाम को अयोध्या में मोदी के रोड शो में शामिल होंगे। PM मोदी करेंगे रोड शो PM मोदी आज इटावा में दोपहर 2:45 बजे और सीतापुर में 4:45 बजे जनसभा करेंगे। इसके बाद आज शाम को 7:15 बजे अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पथ से लता चौक तक करीब 2km लंबा रोड शो करेंगे। अयोध्या में रोड शो से पहले PM मोदी रामलला के दर्शन करेंगे। जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी करीब दो घंटे राम की नगरी में बिताएंगे। अखिलेश यादव एटा में करेंगे जनसभा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज दोपहर 12 बजे एटा जिले में जनसभा करेंगे। यहां से अखिलेश यादव आगरा सीट के सपा प्रत्याशी सुरेश चंद्र कर्दम के समर्थन में जनता से वोट की अपील करेंगे। CM योगी तीन लोकस...
गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा दावा-4 जून को दोपहर 1 बजे तक NDA को मिल जाएंगी 400 सीटें
आंदोलन, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा दावा-4 जून को दोपहर 1 बजे तक NDA को मिल जाएंगी 400 सीटें

भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और देश के गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम को लेकर बड़ा दावा किया है। 31 दिन पहले ही उन्होंने कहा है कि 4 जून दोपहर 1 बजे तक राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को 400 से ज़्यादा सीटें मिल जाएंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता के आशीर्वाद से लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। विपक्षी की क्या बात करें वह हर हार को लोकतंत्र पर हमला बताते हैं। ईवीएम का दोष देते हैं। जहां जीतेंगे वहां ईवीएम ठीक है और जहां हारेंगे वहां खराब। अगर ईवीएम में दोष है तो जहां जीते हो वहां से ​शपथ न लो। सूरत और इंदौर में खेल गृहमंत्री अमित शाह ने सूरत और इंदौर में हुए राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर कहा कि अब तक देश में 37 लोग निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इसमें से ज्यादातर कांग्रेस प्रत्याशी रहे हैं। राहुल गांधी को उस समय इशारा करना चाहिए था कि उनकी कांग्रेस पार्...
‘सर्जिकल स्ट्राइक और एयरस्ट्राइक ने पाकिस्तान को हिलाकर रख दिया’- झारखंड में गरजे पीएम मोदी
आंदोलन, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

‘सर्जिकल स्ट्राइक और एयरस्ट्राइक ने पाकिस्तान को हिलाकर रख दिया’- झारखंड में गरजे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 4 मई को झारखंड के पलामू में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पाकिस्तान को निशाने पर लिया। पीएम ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक और एयरस्ट्राइक के तमाचे ने पाकिस्तान को हिलाकर रख दिया। 2014 में आपके वोट ने ऐसा काम किया कि पूरी दुनिया भारत के लोकतंत्र की ताकत को सलाम करने लगी थी। पहले कांग्रेस की डरपोक सरकार दुनिया में जाकर रोती थी। मगर आज पाकिस्तान दुनियाभर में जाकर रो रहा है। वह बचाओ-बचाओ चिल्ला रहा है। लोगों को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि आप सभी अपने हर एक वोट के महत्व को बहुत अच्छी तरह जानते हैं। आपके इस एक वोट की ताकत से आज भारत का पूरी दुनिया में डंका बज रहा है। ‘आपके वोट से राम मंदिर बन गया- पीएम पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि 500 साल से हमारी कितनी पीड़ियां संघर्ष करती रहीं। लाखों लोग शहीद होते रहे, लंबा संघर्ष चला, शायद दुनिया में इतना लंबा संघर्ष...
भीषण सड़क दुर्घटना में 5 छात्रों की दर्दनाक मौत, खाई में कार गिरने से उड़े परखच्चे
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, हादसा

भीषण सड़क दुर्घटना में 5 छात्रों की दर्दनाक मौत, खाई में कार गिरने से उड़े परखच्चे

उत्तराखंड के देहरादून से एक बुरी खबर आ रही है। मसूरी रोड पर चुनाखल के पास एक कार के खाई में गिर गई। इसके कारण कार में सवार 5 छात्रों की मौत हो गई। इसमें चार लड़के और एक लड़की शामिल है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य करते हुए कार में सवार एक अन्य घायल लड़की को अस्पताल पहुंचाया गया है। लड़की हालत बहुत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया कार पर नियंत्रण खो देने का मामला लग रहा है। दुर्घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। कॉलेज प्रशासन और छात्रों ने मृतक छात्रों के प्रति शोक व्यक्त किया है। गौरतलब है कि इस क्षेत्र में दुर्घटना आम है। खराब सड़कों, तीखे मोड़ और लापरवाही से वाहन चलाना इसकी प्रमुख वजह रहती हैं।  ...
सिद्धू मूसेवाला की मौत पर बड़ा खुलासा, पंजाब सरकार का सुप्रीम कोर्ट में कबूलनामा, मर्डर की बताई ये वजह
अपराध जगत, कहानी, देश विदेश, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

सिद्धू मूसेवाला की मौत पर बड़ा खुलासा, पंजाब सरकार का सुप्रीम कोर्ट में कबूलनामा, मर्डर की बताई ये वजह

सुप्रीम कोर्ट में पंजाब सरकार ने कबूलनामा में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की वजह बताई है। पंजाब सरकार के वकील एडवोकेट जनरल गुरमिंद्र सिंह गैरी ने सुप्रीम कोर्ट में दायर हलफनामे में इस बात को स्वीकार किया है। शीर्ष अदालत में कबूलनामे के बाद मूसेवाला के ​पिता बलकौर सिंह सरकार पर हमलावर हो गए। वहीं शिरोमणि अकाली दल ने भी सिंगर की हत्या पर सरकार को घेरा है। मूसेवाला के ​पिता बलकौर सिंह ने सरकार पर बोला हमला जानकारी के अनुसार सुप्रीम कोर्ट में पंजाब सरकार ने कबूल किया है कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे  वाला की हत्या सुरक्षा में कमी की वजह से हुई है। मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा है कि सरकार को अपने कबूलनामे के बाद उन लोगों के खिलाफ FIR करनी चाहिए, जिनकी वजह से सुरक्षा हटाई गई। उन्होंने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एक्शन की मांग करते हुए कहा कि सच जुबान पर आ ही जाता है। इस हत्या मे...
रायबरेली में गांधी-नेहरू परिवार के छठे प्रत्याशी राहुल, अमेठी से परिवार 47 साल बाद दूर
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

रायबरेली में गांधी-नेहरू परिवार के छठे प्रत्याशी राहुल, अमेठी से परिवार 47 साल बाद दूर

देश और दुनिया में रायबरेली और अमेठी शहरों की पहचान गांधी-नेहरू परिवार के कारण है। इन दोनों सीटों ने देश को दो प्रधानमंत्री, इंदिरा गांधी (रायबरेली) और राजीव गांधी(अमेठी) दिए हैं। देश की फर्स्ट पॉलिटिकल फैमिली मानी जाने वाली गांधी-नेहरू फैमिली में राहुल गांधी छठे शख्स हैं जो रायबरेली से कांग्रेस के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे हैं। कांग्रेस के गढ़ माने जाने वाले इस क्षेत्र में उपचुनावों सहित 20 में से 15 चुनावों में गांधी-नेहरू परिवार ने यहां का प्रतिनिधित्व किया है। दूसरी ओर अमेठी से इस बार गांधी परिवार के चुनाव नहीं लड़ने से इस सीट से परिवार का 47 साल पुराना रिश्ता टूटता दिख रहा है। पहले और दूसरे आम चुनाव में राहुल गांधी के दादा फिरोज गांधी ने यहां से चुनाव जीता था। उनके बाद इंदिरा गांधी इस सीट से तीन बार जीत कर देश की प्रधानमंत्री रहीं। राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी ने इस सीट पर एक...
चुनाव आयोग रद्द करेगा भाजपा और कांग्रेस सहित 14 पार्टियों का पंजीकरण, जानिए क्या है कारण?
आर्थिक जगत, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

चुनाव आयोग रद्द करेगा भाजपा और कांग्रेस सहित 14 पार्टियों का पंजीकरण, जानिए क्या है कारण?

लोकसभा चुनाव 2024 के बीच उत्तराखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने 14 राजनीतिक दलों को नोटिस थमा दिया है। इन सभी दलों ने वर्ष 2022-23 की ऑडिट और आईटीआर रिपोर्ट जमा नहीं की है। उत्तराखंड राज्य निर्वाचन आयोग के पास कुल 24 दल अलग- अलग श्रेणी में पंजीकृत हैं। इसमें से 10 दलों ने ही यह प्रकिया पूरी की है। आयोग इस संबंध में कई नोटिस भी दिया जा चुका है। ऑडिट रिपोर्ट और आयकर विवरण नहीं देने पर आयोग ने पंजीकरण रद्द कर देगा। इसके कारण ये दल निकाय चुनावों में भागीदारी नहीं कर पाएंगे। 15 दिन की अंतिम चेतावनी उत्तराखंड निर्वाचन आयोग ने अंतिम चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 15 दिनों के अंदर रिर्पोट जमा करा दें अन्यथा कार्रवाई झेलने के लिए तैयार रहें। उत्तराखंड निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट के मुताबिक पंजीकृत दलों को हर साल अपनी ऑडिट रिपोर्ट और आईटीआर विवरण आयोग के पास जमा करनी होती है।इसी आधार पर नोटिस भेजे ग...
शिवसेना नेता का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, हादसा

शिवसेना नेता का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त

शिवसेना नेता सुषमा अंधारे को लेने जा रहा निजी हेलीकॉप्टर लैंडिंग के समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अंधारे ने खुद लाइव वीडियो रिकॉर्डिंग साझा की है। इसके मुताबिक, हेलिकॉप्टर एक अज्ञात स्थान पर लैंडिंग का प्रयास कर रहा था और अचानक लड़खड़ा गया, संतुलन खो बैठा और फिर खुले मैदान में तेज आवाज के साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलिकॉप्टर का पायलट कूदने में कामयाब रहा और बाल-बाल बच गया, लेकिन रायगढ़ के महाड शहर में हुई दुर्घटना में सफेद और नीले रंग का रोटरी-विंगर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस और बचाव दल घटना की जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। अंधारे चुनाव प्रचार के लिए एक कार में रवाना हुई।  ...
सीआरपीएफ कैंप पर पेट्रोल बम से हमला
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, हादसा

सीआरपीएफ कैंप पर पेट्रोल बम से हमला

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक शिविर पर पेट्रोल बम से हमला हुआ है। मेघालय की राजधानी शिलांग में यह घटना देर रात घटी है। गनीमत यह रही है कि इस घटनाक्रम में कोई नुकसान न हुआ और न ही कोई चोटिल। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की तरफ से आ रही जानकारी के मुताबिक बुधवार और गुरुवार की रात करीब साढ़े 12 बजे यह हमला हुआ है। पेट्रोल बम हमलों की एक शृंखला के मद्देनजर पुलिस ने शहर में रात की निगरानी बढ़ा दी है। जिनमें ज्यादातर पुलिस स्टेशनों और पुलिस वाहनों को निशाना बनाया गया है। तीन पेट्रोल बम से हमला केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने बताया है कि अज्ञात बदमाशों ने बुधवार और गुरुवार की मध्यरात्रि को लगभग 0030 बजे शहर के मावलाई इलाके में सीआरपीएफ शिविर पर कथित तौर पर तीन पेट्रोल बम फेंके। पेट्रोल बम जमीन पर गिरा जिसके परिणामस्वरूप कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ और न ही संपत्ति को कोई नुकसान हुआ।...
रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से केएल शर्मा लड़ेंगे चुनाव, आज करेंगे नामांकन
आंदोलन, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से केएल शर्मा लड़ेंगे चुनाव, आज करेंगे नामांकन

उत्तर प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीट अमेठी और रायबरेली में कांग्रेस उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी गई है। पार्टी ने रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को उम्मीदवार घोषित किया है। दोनों नामों की लिस्ट आ गई है। दोनों ही सीटों पर कांग्रेस की ओर से नामांकन के दौरान रोड शो की मंजूरी ले ली गई है। सात चरण के पांचवें फेज में 20 मई को अमेठी और रायबरेली सीट पर वोटिंग होगी। दोनों सीटें परंपरागत रूप से गांधी परिवार के सदस्यों के पास रही हैं। पहली बार पार्टी ने अमेठी से गैर गांधी परिवार से उम्मीदवार बनाया है। अमेठी में बीजेपी की स्मृति ईरानी अमेठी से इस बार भी भाजपा ने सांसद स्मृति ईरानी को चुनावी मैदान में उतारा है। जबकि रायबरेली से बीजेपी ने दूसरी बार दिनेश प्रताप सिंह पर भरोसा जताया है। दिनेश 2019 का चुनाव हार गए थे। केएल शर्मा को अमेठी से टिकट लोकसभा चुनाव 2019 में अ...