Monday, November 10

राजधानी समाचार

रक्षा मंत्रालय का बड़ा ऐलान, पेंशनर्स के लिए 1128 बैंक शाखाओं में खुलेंगे स्पर्श सेवा केंद्र
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

रक्षा मंत्रालय का बड़ा ऐलान, पेंशनर्स के लिए 1128 बैंक शाखाओं में खुलेंगे स्पर्श सेवा केंद्र

अब सभी सैन्य कर्मियों को टेली मानस सेल के जरिए 24 घंटे मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। इसके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Defence) सशस्त्र सेना कर्मियों व उनके परिजनों के लिए टेली मानस सेल (Tele Manas Cell) स्थापित करेगा। इस संबंध में बुधवार को रक्षा व स्वास्थ्य मंत्रालयों के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। सशस्त्र सेनाओं के लिए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने गत वर्ष दिसम्बर में पुणे के सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय में विशेष टेली-मानस सेल का उद्घाटन किया था। अब इसका विस्तार देशभर में किया जा रहा है। टोल-फ्री नंबर 14416 के जरिए चौबीसों घंटे टेली-मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। पेंशनर्स के लिए खुलेंगे और स्पर्श सेवा केंद्र रक्षा पेंशनभोगियों की मदद के लिए शुरू की गई रक्षा मंत्रालय की पहल स्पर्श (पेंशन प्रशासन प्रणाली-रक्ष...
NDA और INDIA गठबंधन की बैठक के बीच सीएम स्टालिन से मिले नायडू, रजनीकांत ने पीएम मोदी को दी बधाई
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

NDA और INDIA गठबंधन की बैठक के बीच सीएम स्टालिन से मिले नायडू, रजनीकांत ने पीएम मोदी को दी बधाई

लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव का परिणाम आ चुका है और अब NDA और INDIA गठबंधन के नेता दिल्ली में है। इस बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने दिल्ली एयरपोर्ट पर टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात की और दोनों ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने एक्स पर पोस्ट किया कि मैंने उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि हम तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए सहयोग करेंगे। मुझे विश्वास है कि वह केंद्र सरकार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, दक्षिणी राज्यों की वकालत करेंगे और हमारे अधिकारों की रक्षा करेंगे। सुपरस्टार रजनीकांत ने पीएम मोदी को दी बधाई सुपर स्टार रजनीकांत ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू को बधाई दी। उन्होंने एक्स प...
भोपाल सांसद को मिल सकती है केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह
कहानी, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

भोपाल सांसद को मिल सकती है केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह

भाजपा के गठबंधन वाली सरकार देश में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने वाली है। लोकसभा चुनाव 2024 में पिछली सरकार के करीब 19 केंद्रीय मंत्री चुनाव हार गए थे, अब ऐसे में इनकी छुट्टी होना तय है। जबकि मध्यप्रदेश के पांच मंत्रियों में से तीन केंद्रीय मंत्री चुनाव जीत गए हैं और दो मंत्रियों ने विधानसभा चुनाव के दौरान इस्तीफा दे दिया था। मध्यप्रदेश कोटे के पांच मंत्रियों में से इस बार कितने मंत्री केंद्र सरकार में बनेगा, इसे लेकर अटकलों का दौर तेज हो गया है। हाल ही में चुनाव जीतकर गए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विरेंद्र कुमार खटीक, फग्गन सिंह कुलस्ते को फिर से कैबिनेट में लिया जा सकता है। जबकि विदिशा लोकसभा से चुनाव जीतकर गए शिवराज सिंह चौहान को भी नई सरकार के कैबिनेट में मंत्री मिलने पर चर्चाएं चल रही है। क्या भोपाल सांसद भी होंगे मंत्रिमंडल में शामिल भोपाल संसदीय सीट से 1989 से मतदाता...
5 जून को ही क्यों मनाते हैं विश्व पर्यावरण दिवस?
कहानी, देश विदेश, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान

5 जून को ही क्यों मनाते हैं विश्व पर्यावरण दिवस?

पर्यावरण का अर्थ संपूर्ण प्राकृतिक से है जिसमें हम रहते हैं। इसमें हमारे चारों ओर के सभी जीवित और निर्जीव तत्व शामिल हैं, जैसे कि हवा, पानी, मिट्टी, जानवर, पेड़-पौधे और अन्य जीव-जंतु। हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) सेलिब्रेट किया जाता है। ये दिन इसलिए मनाया जाता है ताकि ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को प्रकृति से जुड़ी समस्याओं के बारे में जागरूक किया जा सके। साथ ही प्रकृति से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए कोई ठोस कदम उठाया जा सके। पहली बार कब मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस विश्व पर्यावरण दिवस को मनाने का फैसला साल 1972 में संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से स्टॉकहोम सम्मेलन में लिया गया था। इस सम्मेलन का थीम पर्यावरण संरक्षण था। इसके बाद से हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस सेलिब्रेट करने का निर्णय लिया गया। पहली बार यह खास दिन 5 जून, 1974 को मनाया गया। इस समय विश...
आज मोदी कैबिनेट को विदाई भोज देंगी राष्ट्रपति, जानें क्या है ये परंपरा
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

आज मोदी कैबिनेट को विदाई भोज देंगी राष्ट्रपति, जानें क्या है ये परंपरा

देश में लोकसभा चुनाव (Election Result) के नतीजे आ चुके हैं और इसी के साथ ही एक बार फिर एनडीए सत्ता में वापसी करने जा रही है। हालांकि 2014 और 2019 के मुकाबले इस बार तस्वीर अलग है। 18वीं लोकसभा में एक मजबूत विपक्ष भी सामने होगा। इसी बीच राष्ट्रपति ने मोदी कैबिनेट को विदाई भोज के लिए आमंत्रित किया है। दरअसल, 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त हो रहा है। यानी 16 जून से पहले नई सरकार का गठन हो जाएगा। दशकों से यह परंपरा रही है कि प्रत्येक लोकसभा कार्यकाल के अंत में राष्ट्रपति वर्तमान नेतृत्व वाली सरकार के लिए विदाई रात्रिभोज का आयोजन करते हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी 5 जून को उसी परंपरा का पालन करते हुए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल के लिए विदाई रात्रिभोज की मेजबानी करेंगी। विदाई रात्रिभोज का आयोजन राष्ट्रपति भवन में रात 8 बजे से किया जाएगा। क्या रहे न...
शेयर मार्केट को लेकर अमित शाह की भविष्यवाणी फेल, औंधे मुंह गिरा बाजार, निवेशकों के ₹30 लाख करोड़ स्वाहा
आर्थिक जगत, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध

शेयर मार्केट को लेकर अमित शाह की भविष्यवाणी फेल, औंधे मुंह गिरा बाजार, निवेशकों के ₹30 लाख करोड़ स्वाहा

घरेलू शेयर बाजारों में लोकसभा चुनाव नतीजों के बीच रिकॉर्डतोड़ गिरावट देखी गई। Exit Poll में जितनी बड़ी जीत दिखाई गई थी, बीजेपी को उतनी सीटें न मिलने के रुझानों के बीच बाजार 5-5 पर्सेंट से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुए। Sensex 5.7% गिरकर 72,079 पर बंद हुआ। वहीं Nifty 6% गिरकर 21,884 पर बंद हुआ और निफ्टी बैंक 8% गिरकर 46,929 पर बंद हुआ सुबह सेंसेक्स 1.80% गिरकर 75,180 के आसपास खुला। वहीं निफ्टी भी 1.70% से ज्यादा की गिरावट लेकर 22,900 के ऊपर खुला। निफ्टी बैंक 1.90% की गिरावट के साथ निफ्टी 50,000 के लेवल पर खुला। हालांकि इन सबके बीच India VIX में आज 30 पर्सेंट तक की उछाल दिखी थी।  ...
चुनावी नतीजे पर आई PM मोदी की पहली प्रतिक्रिया, बोले- भारत के इतिहास में ये…
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

चुनावी नतीजे पर आई PM मोदी की पहली प्रतिक्रिया, बोले- भारत के इतिहास में ये…

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे लगभग आ चुके हैं। जनता ने चुनाव में एनडीए के पक्ष में एकतरफा वोट न देकर इंडिया गठबंधन पर भी भरोसा जताया है। बीजेपी को सबसे बड़ा झटका उत्तर प्रदेश में लगा है। ECI के मुताबिक बीजेपी नेतृत्व वाली एनडीए को बहुमत मिल चुका है। एनडीए अभी 290 सीटों पर आगे है और दूसरी ओर इंडिया गठबंधन फिलहाल 235 सीटों पर बढ़त बनायी हुई है। अब चुनावी नतीजों पर पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया आई है। PM Modi ने किया ट्विट प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विट में लिखा, “चुनाव में देश की जनता-जनार्दन ने एनडीए पर लगातार तीसरी बार अपना विश्वास जताया है। भारत के इतिहास में ये एक अभूतपूर्व पल है। मैं इस स्नेह और आशीर्वाद के लिए अपने परिवारजनों को नमन करता हूं। मैं देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम नई ऊर्जा, नई उमंग, नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ेंगे। सभी कार्यकर्ताओं ने ...
जदयू NDA का साथ बरकरार, मिलकर बनाएंगे सरकार, बिहार से आया ये मैसेज
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

जदयू NDA का साथ बरकरार, मिलकर बनाएंगे सरकार, बिहार से आया ये मैसेज

जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने चुनाव रिजल्ट आने के बाद कहा कि बिहार की जनता ने विकास और सुशासन की राजनीति पर विश्वास जताया है। NDA  की ताकत के आगे INDIA गठबंधन पूरी तरह से धाराशायी हो गया। जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जनता के वोट ने झूठ और दुष्प्रचार की राजनीति करने वाले को सबक सिखाने का काम किया है। लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में NDA की मजबूत सरकार बनने जा रही है। जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एनडीए की जीत हमारे कार्यकर्ताओं के पसीने का प्रतिफल है। विगत 18 वर्षों में जो विकास के अभूतपूर्व काम हुए। उसके आधार पर जनता ने NDA को वोट दिया है। डबल इंजन की सरकार होने से आने वाले दिनों में बिहार के विकास को नयी रफ्तार मिलेगी। चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही नीतीश कुमार को लेकर खूब चर्चा हो रही थी कि क्या वो पलटी मार लेंगे या NDA के साथ ही ट...
एनडीए और इंडिया गठबंधन की आज अहम मीटिंग, कई मुद्दों सहित आगे की रणनीति पर होगी चर्चा
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

एनडीए और इंडिया गठबंधन की आज अहम मीटिंग, कई मुद्दों सहित आगे की रणनीति पर होगी चर्चा

देश की राजधानी दिल्ली में आज राजनीतिक दलों की कई अहम और बड़ी बैठकें होनी हैं। एक और जहां बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस व उसके सहयोगियों ‘इंडिया गठबंधन’ की बैठक होगी। वहीं भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए की भी बैठक होगी। केंद्रीय कैबिनेट की मीटिंग भी बुधवार सुबह हो सकती है। वहीं, इसके अलावा राष्ट्रपति भवन में 5 जून से केंद्रीय मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण की तैयारी शुरू होगी। इसी तैयारी के लिए राष्ट्रपति भवन 5 से 9 जून तक आम लोगों के लिए बंद रहेगा। माना जा रहा है कि राष्ट्रपति भवन में 9 जून को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। आगे की रणनीति तय की जाएगी आंध्र प्रदेश में जबरदस्त जीत दर्ज करने वाले तेलुगू देशम पार्टी के मुखिया चंद्रबाबू नायडू भी 5 जून को दिल्ली पहुंचेंगे। चंद्रबाबू नायडू की पार्टी एनडीए का हिस्सा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का कहना है कि 5 जून को इंडिया गठबंधन की बैठक है, ...
यूपी में बहुत बड़ा उलटफेर, सपा 29 सीटों पर आगे
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

यूपी में बहुत बड़ा उलटफेर, सपा 29 सीटों पर आगे

यूपी की 80 लोकसभा सीटों पर वोटों की गिनती सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है। एग्जिट पोल में एनडीए यानी बीजेपी, आरएलडी, अपना दल,सुभासपा को 62-67 सीटें, इंडिया ब्लॉक यानी समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को 10-15 सीटें और बसपा का सुपड़ा साफ होते हुए बताया गया था -सहारनपुर में इमरान मसूद 21837 वोट से आगे। यहां भारतीय जनता पार्टी के राघव लखनपाल शर्मा और कांग्रेस-सपा गठबंधन के इमरान मसूद के बीच तगड़ी टक्कर है। -कांग्रेस के अजय राय वाराणसी से 6000 वोटों से आगे। -पीएम मोदी वाराणसी सीट से आगे। यहां से पीएम मोदी और कांग्रेस के अजय राय के बीच कांटे की टक्कर है। यहां भारतीय जनता पार्टी के प्रदीप कुमार और सपा की इकरा चौधरी और बसपा के श्रीपाल के बीच तगड़ी टक्कर है। यहां से भाजपा के रवि किशन और सपा की काजल निषाद के बीच तगड़ी टक्कर है। -मुजफ्फरनगर सीट से भारतीय जनता पार्टी के संजीव बालियान आगे...