Tuesday, October 28

आंदोलन

कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ ने ट्वीटर से कांग्रेस हटाया, कई बड़े नेता भी बीजेपी के संपर्क में
आंदोलन, कहानी, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ ने ट्वीटर से कांग्रेस हटाया, कई बड़े नेता भी बीजेपी के संपर्क में

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का बीजेपी में जाना तय सा है। वे दिल्ली के लिए रवाना चुके हैं। उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें हैं। यह भी कहा जा रहा है कि कमलनाथ के बेटे और छिंदवाड़ा के सांसद नकुलनाथ सहित कांग्रेस के कई नेता बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। नकुल नाथ ने अपने ट्वीटर अकाउंट से कांग्रेस शब्द हटा दिया है- इस बीच एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के बेटे नकुल नाथ ने अपने ट्वीटर अकाउंट से कांग्रेस शब्द हटा दिया है। कमल नाथ और नकुल नाथ छिंदवाड़ा दौरे को बीच में छोड़कर दिल्ली आ रहे है। कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ के अलावा उनके कई समर्थक भी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं- कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ के अलावा उनके कई समर्थक भी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। चर्चा है कि एमपी में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भाजपा में शामिल हो सकते हैं। गौरतलब है कि ए...
विधानसभा में विश्वास मत से पहले अरविंद केजरीवाल हुए वर्चुअली कोर्ट में पेश, कहा- अगली बार खुद पेशी पर आऊंगा
आंदोलन, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

विधानसभा में विश्वास मत से पहले अरविंद केजरीवाल हुए वर्चुअली कोर्ट में पेश, कहा- अगली बार खुद पेशी पर आऊंगा

केजरीवाल का विश्वास मत प्रस्ताव 19 फरवरी को पेश होने के लिए ED के छठे समन से पहले आया है। वहीं AAP पार्टी ने बार-बार दावा किया है कि समन अवैध थे और एजेंसी का एकमात्र उद्देश्य उन्हें गिरफ्तार करना है। एवेन्यू कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए आप प्रमुख ने कहा कि वह अगली तारीख पर खुद पेश होंगे। दिल्ली विधानसभा आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा पेश किए गए विश्वास प्रस्ताव पर विचार करेगी। इसमें आम आदमी पार्टी (AAP) ने आरोप लगाया था कि भाजपा (BJP) आप विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है। विश्वास मत से पहले, शराब नीति मामले के संबंध में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से जारी किए गए पांच समन को नजरअंदाज करने पर अरविंद केजरीवाल आज सुबह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिल्ली की एक अदालत में पेश हुए। कोर्ट इस मामले की अगली सुनवाई 16 मार्च को करेगी। ED ने लगाए ये आरो...
आज भारत बंद, तीन घंटे नहीं देना होगा Toll Tax, 10 घंटे बंद रहेंगी हरियाणा-पंजाब सहित देश की कई सड़कें
आंदोलन, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

आज भारत बंद, तीन घंटे नहीं देना होगा Toll Tax, 10 घंटे बंद रहेंगी हरियाणा-पंजाब सहित देश की कई सड़कें

किसानों के साथ केंद्र सरकार की बातचीत बेनतीजा रही। रविवार को अब चौथे चरण की बैठक होगी। बैठक बेनतीजा रहने के कारण भारत बंद सुबह छह बजे से शुरू हो गया। न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को कानूनी गारंटी सहित कई मुद्दों को लेकर किया गया भारत बंद आज शाम चार बजे चलेगा। भारत बंद का आह्वान संयुक्त किसान और किसान मजदूर मोर्चा ने किया है। इस दौरान किसान देश भर के प्रमुख मार्गों को जाम करने की कोशिश करेंगे। पंजाब को चार घंटे के लिए बंद करने की योजना है। इस दौरान सब्जियों और अनाज की आपूर्ति बंद रहेगी। आपातकालीन सेवाएं चालू रहेंगी। किसानों ने सरकार के वायदों की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए भारत बंद का आह्वान किया है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के नोएडा में भी धारा 144 लगा दी गई है।  सब्जी और अनाज की सप्लाई गड़बड़ाई किसान आंदोलन के कारण अब दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में सब्जी की किल्लत शुरू हो गई है।...
फारूक अब्दुल्ला होंगे NDA में शामिल! कश्मीर घाटी में INDIA को झटका
आंदोलन, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

फारूक अब्दुल्ला होंगे NDA में शामिल! कश्मीर घाटी में INDIA को झटका

जम्मू-कश्मीर (Jammu And Kashmir) की राजनीति करवट ले रही है। गुपकार संगठन टूट गया है। INDIA से National Conference की बातचीत विफल हो गई है। जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम और नेशनल कॉन्फ्रेंस के मुखिया फारूख अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) ने एनडीए (NDA) में शामिल होने का साफ संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि INDIA ब्लॉक में सीटों को लेकर बातचीत फेल हो गई है। ऐसे में एनडीए में शामिल होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। इसके साथ ही इंडिया गठबंधन एक और राज्य में बिखर गया। इससे पहले पंजाब, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और बिहार यह गठबंधन पहले ही बिखर चुका है। जम्मू-कश्मीर में अकेले चुनाव लड़ेगी  नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में अकेले चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। फारूख अब्दुल्ला ने कहा है कि वह किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करने जा रहे हैं। उन्हें इस बार उम्मीद है ...
शंभू बॉर्डर पर डटे किसान, आज फिर करेंगे दिल्ली जाने की कोशिश; राजधानी की चार सीमाएं पूरी तरह सील
आंदोलन, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

शंभू बॉर्डर पर डटे किसान, आज फिर करेंगे दिल्ली जाने की कोशिश; राजधानी की चार सीमाएं पूरी तरह सील

स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, एमएसपी पर गारंटी, लखीमपुर खीरी हादसे पर सख्त कार्रवाई करने जैसी कई मांगों को लेकर किसान फिर केंद्र सरकार से टकराव के मूड में हैं। केंद्र सरकार से दो बार की वार्ता विफल होने के बाद संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा ने मंगलवार को दिल्ली कूच का ऐलान किया था। मंगलवार को पंजाब से दिल्ली की ओर कूच रहे किसानों का आंदोलन हिंसक रूप अख्तियार कर लिया है। पुलिस के साथ झड़प में अब तक सैकड़ों प्रदर्शनकारी और पुलिस घायल हो चुके हैं। ऐसे में किसान आज एक बार फिर से राजधानी दिल्ली की तरफ कूच करने की तैयारी में है। ऐसे में किसानों की दिल्ली में एंट्री रोकने और सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। दिल्ली की सीमाएं पूरी तरह से सील कर दी गई हैं। कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। ट्रैफिक प्रतिबंधों के चलते दिल्ली, नो...
सोनिया गांधी राज्यसभा के लिए आज करेंगी नामांकन, प्रियंका गांधी को लेकर आई बड़ी खबर
आंदोलन, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

सोनिया गांधी राज्यसभा के लिए आज करेंगी नामांकन, प्रियंका गांधी को लेकर आई बड़ी खबर

कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी लोकसभा चुनाव 2024 में नहीं उतरेंगी यह साफ हो गया है। राजस्थान या हिमाचल के रास्ते सोनिया गांधी उच्च सदन में जा सकती हैं। आज सोनिया राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करेंगी। पहले ये ऑफर प्रियंका गांधी को दिया गया था लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। राज्यसभा सदस्य बनने के बाद सोनिया इस बार रायबरेली से चुनाव नहीं लड़ेंगी। कांग्रेस पार्टी के इस कदम से देश के सबसे बड़े प्रदेश से सबसे पुरानी पार्टी का खात्मा हो जाएगा। 2019 चुनाव से पहले कांग्रेस की यहां दो सीटें थी लेकिन इसी साल राहुल गांधी को अमेठी से बीजेपी नेता स्मृति ईरानी के हाथों हार झेलना पड़ा था। जिसके बाद सोनिया गांधी की रायबरेली सीट बची थी। अब खबर आ रही है कि सोनिया इस बार राज्यसभा जाने वाली हैं। रायबरेली सीट पर कौन ठोकेगा दावा? अप्रैल-मई 2024 में होने वाले आम चुनाव में सोनिया गांधी की जगह कौन लेगा...
तय समय से पहले समाप्त हो सकती है राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’,
आंदोलन, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

तय समय से पहले समाप्त हो सकती है राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’,

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा अब 20 मार्च की बजाय 10 मार्च को समाप्त हो सकती है। इसके दो कारण बताए जा रहे हैं, पहला कारण कि यात्रा की रफ्तार प्रतिदिन करीब 80 की बजाय 100 किलोमीटर की है। वहीं उत्तर प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए यात्रा के पांच दिन कम किए गए हैं। दरअसल, राहुल गांधी की न्याय यात्रा फिलहाल छत्तीसगढ़ में चल रही है। वहीं उत्तर प्रदेश में 16 फरवरी के आसपास यात्रा का पहुंचना प्रस्तावित है। वहीं उत्तर प्रदेश में 22 फरवरी से बोर्ड परीक्षा शुरू होने जा रही है। इसको देखते हुए यात्रा को यूपी में 11 दिन की बजाय 6 दिन का किया गया है। अब यात्रा को 21 फरवरी तक यूपी में चलाने का निर्णय किया गया है। वहीं सूत्रों का कहना है कि 14 जनवरी से इंफाल से यात्रा शुरू हुई थी, जिसे 6700 किलोमीटर की दूरी पूरी कर 20 मार्च को मुंबई पहुंचना है। 30 दिन में यात्रा की प्रति...
राजधानी के पास पहुंचा किसानों का दिल्ली मार्च, किसानों पर छोड़े गए आंसू गैस के गोले
आंदोलन, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

राजधानी के पास पहुंचा किसानों का दिल्ली मार्च, किसानों पर छोड़े गए आंसू गैस के गोले

किसानों के 'दिल्ली चलो मार्च' के आह्वान को देखते हुए पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों की ओर से लगाए गए बैरिकेड्स, कंक्रीट ब्लॉक, लोहे की कीलें और कंटेनरों की दीवारों के कारण हरियाणा और उत्तर प्रदेश के प्रवेश और निकास बिंदुओं पर ट्रैफिक जाम देखा गया। गुरुग्राम- दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह 7 बजे से ही वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं। एक नागरि‍क अंकुश ने कहा, "मुझे पता था कि किसान आज दिल्ली की ओर आ रहे हैं, इसलिए मैंने सेक्टर 32 गुरुग्राम स्थित अपने घर से एक घंटे पहले कार्यालय जाने की योजना बनाई, लेकिन यातायात की स्थिति को देखकर ऐसा लगता है कि मैं बाराखंभा रोड स्थित अपने कार्यालय में एक घंटे देरी से पहुंचूंगा।" दो किलोमीटर से ज्यादा लंबी कतारें एक यातायात अधिकारी ने कहा कि कामकाजी घंटों के दौरान हर दिन दो लाख से अधिक लोग दिल्ली और गुरुग्राम के बीच यात्रा करते हैं। एक ट्रैफिक पुल...
विधानसभा पहुंचे नीतीश कुमार, जदयू के विधायको ने दिखाया ‘विक्ट्री साइन’
आंदोलन, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

विधानसभा पहुंचे नीतीश कुमार, जदयू के विधायको ने दिखाया ‘विक्ट्री साइन’

बिहार के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। बिहार विधानसभा में सोमवार को एनडीए सरकार का फ्लोर टेस्ट होना है। इस बीच, सभी दलों के विधायकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू है। इधर, बैठक की कार्यवाही में भाग लेने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी विधानमंडल पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री के पहुंचने पर जदयू विधायकों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान नीतीश ने हाथ हिलाते हुए मुस्कुराहट के साथ सबका अभिवादन स्वीकार किया। तेजस्वी यादव को खेलने के लिए खिलौना देंगे- भाजपा वहीं, भाजपा के विधायक भी विधानसभा पहुंच गए हैं। भाजपा के विधायकों के साथ पहुंचे उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि तेजस्वी यादव को खेलने के लिए खिलौना देंगे। आत्मविश्वास से लबरेज जदयू और भाजपा के विधायकों ने विक्ट्री साइन दिखाकर साफ संदेश दिया कि बहुमत उनके साथ है। राजद के नेता तेजस्वी यादव भी अपने तमाम विधायकों के साथ विधानमंड...
‘मोदी नहीं होते तो हम…’, कतर से रिहाई पर नेवी के पूर्व अफसर ने दिया भावुक करने वाला बयान
आंदोलन, कहानी, देश विदेश, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

‘मोदी नहीं होते तो हम…’, कतर से रिहाई पर नेवी के पूर्व अफसर ने दिया भावुक करने वाला बयान

कतर की अदालत ने भारतीय नौ सेना के आठ पूर्व कर्मियों को र‍िहा कर द‍िया है। इनमें से सात भारत लौट आए हैं। इस बात की जानकारी व‍िदेश मंत्रालय (एमईए) ने दी है। विदेश मंत्रालय ने नौ सेना के पूर्व कर्मियों को र‍िहा करने के कतर अदालत के फैसले का स्वागत किया, जिन्हें पहले मौत की सजा सुनाई गई थी। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "भारत सरकार दाहरा ग्लोबल कंपनी के लिए काम करने वाले आठ भारतीय नागरिकों की रिहाई का स्वागत करती है, जिन्हें कतर में हिरासत में लिया गया था। उनमें से आठ में से सात भारत लौट आए हैं। हम इन नागरिकों की रिहाई और घर वापसी को तय करने के लिए कतर के अमीर के फैसले की सराहना करते हैं।" अक्टूबर 2022 में कैद कर लिया गया था इससे पहले, कतर और भारत के बीच राजनयिक वार्ता के बाद जेल में बंद भारतीय नौसेना के कर्मियों की मौत की सजा को कारावास में बदल दिया गया था। विदेश मंत्रालय ने अपने बया...