किसान मोर्चे का आज देशभर में प्रदर्शन:मंत्री अजय मिश्र की बर्खास्तगी की मांग को लेकर दिल्ली बॉर्डर पर होंगी सभाएं, जानिए- क्या है प्लान?
तीन कृषि कानूनों के खिलाफ गाजीपुर समेत दिल्ली के चार बॉर्डरों पर चल रहे किसान आंदोलन को आज, यानी 26 अक्टूबर को 11 महीने पूरे हो रहे हैं। सरकार और किसानों में 11 दौर की बातचीत हो चुकी है, जो बेनतीजा रही है। कानून रद्द करने की मांग जस की तस है। इस कड़ी में आज लखीमपुर हिंसा के आरोपी के पिता और गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र उर्फ टेनी की बर्खास्तगी को लेकर पूरे देश में किसान प्रदर्शन करेंगे। दिल्ली बॉर्डर पर सभाएं होंगी। किसान मोर्चा की ओर से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नाम एक ज्ञापन भेजा जाएगा।
11 महीनों में आंदोलन से जुड़े 605 से ज्यादा किसानों की मौत हो चुकी है। UP, उत्तराखंड, पंजाब में चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में यह किसान आंदोलन अब सरकार के गले की फांस बन सकता है। सरकार ने 22 जनवरी 2021 के बाद से किसानों से कोई वार्ता नहीं की है।
गाजीपुर बॉर्डर पर मौजूद रहेंगे राकेश टिकैतसंयुक्त किसान मोर्चा...










