सोनम ने खोल दिया राजा हत्याकांड का राज़, राज के प्यार में खेला गया खूनी खेल
मेघालय में हनीमून के दौरान इंदौर के नवविवाहित जोड़े राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी के मामले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस मामले में अब बेहद सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, सोनम रघुवंशी ने ही अपने पति राजा की हत्या की साजिश रची थी। आरोप है कि, उसने ही मध्य प्रदेश के रहने वाले 3 लोगों को सुपारी देकर हनीमून के दौरान अपने पति राजा की हत्या करवाई।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनम रघुवंशी से पूछताछ में पता चला है कि, उसका राज कुशवाहा नाम के युवक से अफेयर चल रहा था। राज कुशवाहा ही इस पूरे हत्याकांड का मास्टमाइंड है। पुलिस ने राज कुशवाह के साथ हत्या में शामिल तीन अन्य आरोपियों को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है।
कौन है राज कुशवाह?
पुलिस जांच में सामने आया कि, राज कुशवाहा भी मध्य प्रदेश का ही रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, वो ही इस हत्याकांड का मास्टर माइंड है। उसी ने स...