बंट गए बिहार के मुसलमान! CM नीतीश कुमार की इफ्तार पार्टी से संगठनों दूरी तो कुछ बोले- हम साथ है
रमजान का पाक महीना चल रहा है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले 20 वर्षों से मुसलमान समुदाय के लिए इफ्तार पार्टी का आयोजन करते रहे हैं। हालांकि, इस बार नीतीश कुमार द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी से कुछ मुसलमान संगठनों ने दूरी बना ली है। आरजेडी द्वारा एक लेटर भी जारी किया गया है। जिसमें कुछ मुस्लिम संगठनों के नाम लिखे हुए हैं।
नीतीश की इफ्तार पार्टियां पूरी तरह धार्मिक
इफ्तार पार्टी पर चढ़े इस सियासी रंग के बीच जेडीयू नेता खालिद अनवर ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले 20 वर्षों से इफ्तार पार्टियों का आयोजन करते आ रहे हैं। ये इफ्तार पार्टियां पूरी तरह धार्मिक हैं, राजनीतिक नहीं हैं और इनका राजनीति से कोई संबंध नहीं है। यह एक आस्था आधारित आयोजन है, जिसे नीतीश कुमार रमजान के सम्मान में मुसलमानों के सम्मान में और ईद के स्वागत में पूरी श्रद्धा के साथ आयोजित करते हैं।
RJD पर लगा...










