Wednesday, November 5

कुरवाई

ब्राह्मण धर्म इस्लाम के लिए खतरा–मुस्लिम लॉ बोर्ड
Uncategorized, अपराध जगत, इतिहास की गाथा, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

ब्राह्मण धर्म इस्लाम के लिए खतरा–मुस्लिम लॉ बोर्ड

लखनऊ। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने अब एक खुली चिट्ठी लिखकर ब्राह्मण धर्म और वैदिक संस्कृति को इस्लाम के लिए खतरा बताया। एआईएमपीएलबी मुसलमानों की वह संस्था है जो मुस्लिम कानून और शरीयत से संबंधित मामले देखता है। मौलाना वली रहमानी इसके महासचिव हैं।   इस चिट्ठी में लिखा गया है कि शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान इमामों को बाकी लोगों के साथ इस बारे में विचार कर आंदोलन के लिए तैयार करना चाहिए।   लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना वली रहमानी की ओर से जारी चिटी में योग के साथ ही मुसलमानों को सूर्य नमस्कार करने से भी मना किया गया है। चिट्ठी में लिखा है कि सूर्य नमस्कार सूर्य की पूजा करना है, यह वैदिक सभ्यता और ब्रा±मण धर्म का हिस्सा है। ऎसे में यह हमारे धार्मिक विश्वास के साथ मेल नहीं खाता।   रहमानी ने संगठनों और पदाधिकारियों को लिखे लेटर में कहा है कि उन्हें इस्ल...
राष्ट्रीय राजमार्ग कंक्रीट से बनाये जायेंगे: गडकरी
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

राष्ट्रीय राजमार्ग कंक्रीट से बनाये जायेंगे: गडकरी

भोपाल केन्द्रीय सड़क राजमार्ग और पोत परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सीमेंट कंक्रीट से बने रोड अधिक मजबूत और टिकाऊ होते हैं इसलिये अब आगे से देश में सभी राष्ट्रीय राजमार्ग सीमेंट कंक्रीट से बनाये जायेंगे। इसके लिये विभिन्न सीमेंट कंपनियों से 95 लाख टन सीमेंट उपलब्ध कराया जायेगा। गडकरी ने कहा, 'अब हमने फैसला किया है कि देश के सभी राष्ट्रीय राजमार्गो का निर्माण सीमेंट कंक्रीट से किया जायेगा क्योंकि कंक्रीट रोड अधिक टिकाऊ और रखरखाव से मुक्त होते हैं। गडकरी बेम्बू इंन्वेस्टर्स मीट का शुभारंभ करने और प्रदेश में चल रही सड़क निर्माण की परियोजनाओं की समीक्षा करने आए थे। उन्होंने बताया कि उनके मंत्रालय को राजमार्ग बनाने के लिये 36 कंपनियों के 100 कारखानों ने करीब 95 लाख टन सीमेंट 130-140 रुपये प्रति बोरी की दर से सीमेंट उपलब्ध कराने का वादा किया है...
बालाघाट, (मप्र) के पत्रकार को महाराष्ट्र में जिंदा जलाया
Uncategorized, अपराध जगत, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

बालाघाट, (मप्र) के पत्रकार को महाराष्ट्र में जिंदा जलाया

बालाघाट जिले की कटंगी तहसील मुख्यालय से दो दिन पहले अपहृत चालीस वर्षीय पत्रकार संदीप कोठारी का जला हुआ शव शनिवार की रात को महाराष्ट्र में वर्धा के निकट स्थित एक खेत से मिला है। कटंगी पुलिस ने राकेश नसवानी, विशाल दांडी एवं बृजेश डहरवाल को पत्रकार संदीप कोठारी का अपहरण कर जिंदा जलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को पता चला है कि तीनों गिरफ्तार आरोपी अवैध खनन और चिटफंड के कारोबार से जुड़े हुए हैं और पत्रकार पर उनके खिलाफ अवैध खनन का एक स्थानीय अदालत में दर्ज प्रकरण वापस लेने का दबाव बना रहे थे। पुलिस को आशंका है कि संदीप इसके लिए राजी नहीं था और संभवत: उसे इसकी ही कीमत चुकानी पड़ी है। कटंगी के अनुविभागीय अधिकारी मकराम ने कहा, 'हम सभी दृष्टिकोणों को ध्यान में रखकर प्रकरण की जांच कर रहे हैं और कटंगी पुलिस की एक टीम इस समय वर्धा में है। हालांकि पत्रकार संदीप के अपहरण और हत्या ...
योग करने वाले कैदियों को मिलेगी सजा में छूट:  गौर
Uncategorized, अपराध जगत, इतिहास की गाथा, कुरवाई, खेल जगत, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर, हैल्थ

योग करने वाले कैदियों को मिलेगी सजा में छूट: गौर

भोपाल राज्य के गृह मंत्री बाबूलाल गौर ने योग दिवस के मौके पर एक ऐसी घोषणा की है जिससे राज्य की जेलों में बंद कैदियों को थोड़ी सी राहत मिल सकती है। उनकी इस घोषणा के मुताबिक जो कैदी रेग्युलर योग करेंगे उन्हें उनकी सजा की अवधि में 30 दिन की छूट दी जाएगी। गौर ने अपनी इस घोषणा के बारे में कहा है कि इससे कैदियों को भी एक स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने का मौका मिलेगा। मंत्री बाबूलाल ने रविवार को विश्व योग दिवस के मौके पर भोपाल सेंट्रल जेल का दौरा करने के दौरान यह घोषणा की। गौर ने अपनी घोषणा में कहा, 'जो भी कैदी जेल मैन्युअल्स हिसाब से अनुशासित जीवन जिएंगे और रेग्युलर योग करेंगे उन्हें उनकी सजा में 30 दिन की छूट मिलेगी। यह प्रदेश की सभी 180 जेलों पर लागू होगा।' साथ ही उन्होंने कहा कि जेलों की भूमिका पर कहा कि जेलों को एक सुधारगृह की भूमिका अदा करनी चाहिए न कि महज एक बंदीगृह की।...
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारत ने अपना नाम दर्ज किये दो विश्व रिकार्ड –
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, खेल जगत, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर, हैल्थ

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारत ने अपना नाम दर्ज किये दो विश्व रिकार्ड –

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारत में शानदार आयोजनों को लेकर पूरे विश्व में वाह वाही हो रही है। इतना ही नहीं सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसी दिन भारत ने दो विश्व रिकॉर्ड बना 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में अपना नाम दर्ज करा लिया है। पहला रिकॉर्ड एक जगह पर सबसे अधिक लोगों के योग करने का बना, तो दूसरा एक साथ सबसे अधिक देशों के लोगों के योग करने का। प्राप्त जानकारी के मुताबिक योग दिवस के मौके पर राजपथ पर आयोजित समारोह में रविवार को 35,985 लोगों ने एक साथ योग किया। यह पहला कीर्तिमान है। आयोजन में 84 देशों के प्रतिनिधि मौजूद थे, यह दूसरा रिकॉर्ड है। गौरतलब है कि योग दिवस के आयोजन को सफल बनाने के लिए आयुष मंत्रालय पिछले दो महीने से जुटा हुआ था। उसी के प्रयासों का नतीजा है कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ कुल 35,985 लोगों ने योग किया। इतना ही नहीं, 84 देशों के लोगों ने एक साथ योग किया गया...
धोनी–कप्तानी छोड़ने के संकेत
Uncategorized, कुरवाई, खेल जगत, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

धोनी–कप्तानी छोड़ने के संकेत

महेंद्र सिंह धोनी ने संकेत दिए हैं कि वह कप्तानी छोड़ सकते हैं। बांग्लादेश में सीरीज गंवाने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में धोनी काफी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि अगर उनके कप्तानी छोड़ने से भारतीय क्रिकेट को फायदा होता है तो वह इसके लिए तैयार हैं। धोनी ने कहा,'हर बार हार के बाद मुझे जिम्मेदार ठहराया जाता है। अगर मेरे कप्तानी छोड़ने से सारी चीजें ठीक हो जाती हैं तो मैं ऐसा करने के लिए बिल्कुल तैयार हूं।' धोनी ने कहा कि वह टीम में बतौर सदस्य खेलने को तैयार है। उन्होंने कहा कि वह टीम में फिर भी बने रहेंगे और बतौर सदस्य टीम इंडिया में बने रहेंगे।बांग्लादेश से सीरीज हारा भारत मीडिया से बातचीत के दौरान धोनी काफी भावुक नजर आए। उनकी बातों और चेहरे पर हार का गम साफ देखा जा सकता था। उन्होंने कहा कि हर बार उन्हें निशाना बनाया जाता है और वह हर जिम्मेदारी उठाने को तैयार है। हार के पीछे उन्होंने खराब...
‘ज्ञानी’ हैं आतंकवादी, योग करें :राजनाथ
Uncategorized, अपराध जगत, इतिहास की गाथा, कुरवाई, खेल जगत, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर, हैल्थ

‘ज्ञानी’ हैं आतंकवादी, योग करें :राजनाथ

नई दिल्ली केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि आतंकवादियों के पास ज्ञान की कोई कमी नहीं है और वे ज्ञानी भी हैं। साथ ही, उन्होंने सुझाव दिया कि उन्हें समाज में रचनात्मक कार्य की दिशा में अपने ज्ञान का इस्तेमाल करने के लिए योग करना चाहिए। योग के लाभ को साझा करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में सिंह ने कहा कि यह मानव व्यक्तित्व के समग्र और समन्वित विकास में मदद करेगा। उन्होंने कहा, 'ज्ञान बहुत खतरनाक है। जो लोग आतंकवादी गतिविधियों में शामिल हैं, वे भी 'ज्ञानी' हैं। उनके पास ज्ञान की कमी नहीं है। आतंकवाद में ऐसे कई लोग हैं, जिनके पास भी ज्ञान है।' सिंह ने कहा, 'लेकिन ज्ञान का इस्तेमाल इस तरह से किया जाना चाहिए कि यह समाज के लिए मददगार हो, ना कि विध्वंसकारी। योग उस ज्ञान को नियंत्रित करने का काम करेगा।' उन्होंने राजनीतिक दलों से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विवाद पैदा नहीं करन...
योगी, जिन्होंने खड़ी कर दी सुपर इंडस्ट्री-
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, खेल जगत, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर, हैल्थ

योगी, जिन्होंने खड़ी कर दी सुपर इंडस्ट्री-

आपने पॉप्युलर किताब 'द मॉन्क हू सोल्ड हिज़ फरारी' के बारे में जरूर सुना होगा। इसमें एक सफल कारोबारी अपनी करोड़ों की प्रॉपर्टी और फरारी कार को त्यागकर साधु बन जाता है। इससे बिल्कुल उलट यह कहानी उस योगी की है, जिसकी यात्रा शुरू तो हुई योग से लेकिन उसने खड़ी कर दी 2,000 करोड़ की एक खास इंडस्ट्री। हम बात कर रहे हैं बाबा रामदेव की। यह कहानी शुरू होती है हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के अलीपुर गांव से, जहां 10 साल की उम्र का एक लड़का रामकृष्ण यादव आम लोगों से अलग था। उसे न हमउम्र लड़कों के साथ रहने का शौक था, न ही बच्चों वाले खेल खेलने का। उसका मन तो गांव में गाहे-बगाहे लगने वाले योग शिविर में लगता था। इन योग शिविरों में रामकृष्ण की उम्र के बच्चे कम ही आते थे। ऐसे में उसकी दोस्ती अपनी उम्र से बड़े लोगों से होने लगी। रामकृष्ण को पढ़ाई-लिखाई अच्छी तो लगती थी, लेकिन योग के लिए उसकी ललक बढ़ने लगी...
एक्सरसाइज से जागेगी आपकी पुरानी ऊर्जा
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, खेल जगत, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर, हैल्थ

एक्सरसाइज से जागेगी आपकी पुरानी ऊर्जा

ऑफिस की रोजाना की भागदौड़ और डेडलाइन्स के तनाव से कुछ समय के लिए राहत देकर एंप्लॉइज को एक बार फिर से ऊर्जा से भरपूर करने के लिए कंपनियां करवाती हैं- रीक्रिएशनल एक्टिविटीज। ये एक्टिविटीज इनडोर भी हो सकती हैं और आउटडोर भी। आजकल कंपनियां इन एक्टिविटीज में स्पोट्र्स को खास स्थान दे रही हैं। इसमें कई विकल्प भी मौजूद हैं-   आओ निकलें आगे हर दूसरे महीने विभिन्न छोटे-बड़े शहरों में आपको मैराथन, हाफ मैराथन या साइकिल रेस देखने को मिल सकती हैं। इन गतिविधियों को कंपनियां अपने एंप्लॉइज की एनर्जी रीक्रिएशन के लिए भी अपना सकती हैं। इसे निजी आयोजन भी रख सकते हैं और अन्य लोगों की भागीदारी वाला भी।   कर लें चढ़ाई आसपास मौजूद पहाड़ी इलाके के सौंदर्य के साथ-साथ एडवेंचर का मजा उठाने के लिए एंप्लॉइज को ट्रैकिंग के लिए ले जा सक ते हैं। हालांकि कुछ एंप्लॉइज स्वास्थ्य से जुड़े कारणो के ...
एक फुल ईधन टैंक में दुनिया के 14 देश घूमी ये ऑडी कार –
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, खेल जगत, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

एक फुल ईधन टैंक में दुनिया के 14 देश घूमी ये ऑडी कार –

नई दिल्ली। भला क्या कोई एक फुल फ्यूल टैंक में 14 देशों की दूरी पार कर सकती है, लेकिन दो रेसिंग ड्राइवरों ने ऎसा कारनामा कर दिखाया। कार निर्माता कंपनी ऑडी ने आरएसी नाम की एक ड्राइविंग असिस्टेंस कंपनी के साथ मिलकर एक टैंक फ्यूल में 14 देश घूने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इन दोनों फर्मो की इस कामयाबी को गिनिज बुक ऑफर वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। यह भी देखें- 27.3 का माइलेज देगी नई होंडा जैज, जुलाई में होगी लॉन्च   कुल मिलाकर 1685 किमी की यात्रा इस सफर के लिए अनमॉडिफाइड ऑडी ए6 टीडीआई अल्ट्रा कार को काम में लिया गया। इस सफर के दौरान कार ने कुल मिलाकर 1865 किलोमीटर की यात्रा की पूरी की। इस यात्रा के दौरान 73 लीटर ईधन टैंक वाली इस कार ने 26.87 किलोमीटर प्रतिलीटर का आकर्षक माइलेज दिया। वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाली इस यात्रा की शुरूआत 9 जून की सुबह 9:48 पर नीदरलैंड्स के मास्...