वैक्सीनेशन का नया रिकॉर्ड:पिछले 24 घंटों में देश में 36.7 लाख लोगों को कोरोना का टीका लगा, अब तक सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन महाराष्ट्र में
देश में शुक्रवार को वैक्सीनेशन का नया रिकॉर्ड बना। बीते 24 घंटों में देश भर में 36 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। एक दिन में वैक्सीनेशन की यह सबसे बड़ी संख्या है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 76 दिन से चल रही वैक्सीनेशन ड्राइव में एक अप्रैल को 36.71 लाख लोगों वैक्सीन दी गई। इनमें से 33.65 लाख को पहला और 3.05 लाख लोगों को दूसरा डोज दिया गया।
रिपोर्ट में कहा गया है कि अब तक लगाई गईं वैक्सीन में 59.58% 8 राज्यों में लगाई गई हैं। इसमें भी सिर्फ महाराष्ट्र की हिस्सेदारी 9.48 % है। यहां 65 लाख से ज्यादा डोज लगाए जा चुके हैं।इस बीच 8 राज्यों महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, पंजाब, तमिलनाडु, केरल, दिल्ली और उत्तर प्रदेश ने कोरोना के नए मामलों में तेजी आई है। देश में मिल रहे संक्रमितों में से 81% नए केस यहीं सामने आए हैं।वैक्सीनेशन का लेखा-जोखास्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि सु...










