MP में कोरोना काबू होने लगा:प्रदेश में 5 दिन में रिकवरी रेट 2% से ज्यादा बढ़ा, संक्रमण दर में भी मामूली कमी आई
मध्यप्रदेश में संक्रमण की रफ्तार में कमी आना शुरू हो गई है। ठीक होने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। 5 दिन में रिकवरी रेट 2% बढ़ा है। प्रदेश के चारों बड़े शहरों की स्थिति भी ठीक है। यहां मरीज तेजी से रिकवर हो रहे हैं। ठीक होने वालों का आंकड़ा नए संक्रमितों से ज्यादा है।
प्रदेश में 28 अप्रैल को रिकवरी रेट 82% से थोड़ा कम था, जबकि संक्रमण दर 21% से ज्यादा थी। 2 मई को रिकवरी रेट 84% पर पहुंचा गया। नए केस में भी कमी आ रही है।
इंदौर: 5 दिन बाद आंकड़ा 18,00 से नीचे आयाइंदौर के लिए लगातार राहत की खबर आ रही है। अब तक यहां रोजाना 18,00 से ज्यादा मरीज आ रहे थे, लेकिन 24 घंटे में यह संख्या घटकर 1,787 हो गई। एक दिन पहले 1,821 नए मरीजों की पहचान हुई थी। संक्रमण दर भी 1% घटकर 17% हो गई है। 2,161 मरीज ठीक भी हुए हैं। सरकारी रिकाॅर्ड में 8 संक्रमितों की मौत भी हुई है। इलाज करा रहे मरीजों की संख्या घट...










