Saturday, November 8

हैल्थ

सुप्रीम कोर्ट में कोरोना का कहर:4 जज कोरोना पॉजिटिव, 150 कर्मचारी भी चपेट में; बचाव के लिए ही 3 जनवरी को स्टार्ट की थी वर्चुअल हियरिंग
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हैल्थ

सुप्रीम कोर्ट में कोरोना का कहर:4 जज कोरोना पॉजिटिव, 150 कर्मचारी भी चपेट में; बचाव के लिए ही 3 जनवरी को स्टार्ट की थी वर्चुअल हियरिंग

सुप्रीम कोर्ट में कोरोनावायरस से संक्रमित होने वाले जजों की संख्या 4 हो गई है। इसके अलावा शीर्ष कोर्ट के कई कर्मचारी भी महामारी की चपेट में हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि रिटायर हो रहे एक जज की फेयरवेल पार्टी से यह संक्रमण फैला है। 3000 में से 150 कर्मचारियों की रिपोर्ट है पॉजिटिव ANI न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट में 3000 कर्मचारी हैं। इनमें से 150 कर्मचारियों की रिपोर्ट अब तक पॉजिटिव आ चुकी है। CJI एनवी रमन्ना सहित 32 जजों में से चार जजों के कोविड पॉजिटिव होने से अब यहां पॉजिटिविटी रेट 12.5% हो गया है। 3 जनवरी से स्टार्ट की गई थी वर्चुअल हियरिंग दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ते देखकर सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एनवी रमन्ना ने 2 जनवरी को वर्चुअल हियरिंग के जरिए ही मामले सुने जाने का निर्देश दिया था। यह व्यवस्था 3 जनवरी से अगले दो सप्ता...
कोरोना देश में LIVE:देश में नए मरीजों का आंकड़ा 1.80 लाख पहुंचा; स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने 67 ट्रेनिंग सेंटर्स बंद किए
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हैल्थ

कोरोना देश में LIVE:देश में नए मरीजों का आंकड़ा 1.80 लाख पहुंचा; स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने 67 ट्रेनिंग सेंटर्स बंद किए

देश में कोरोना महामारी की तीसरी लहर में लगातार चौथे दिन 1 लाख से ज्यादा डेली केस सामने आए हैं। रोजाना तेजी से बढ़ रही नए मरीजों की संख्या तीसरी लहर में पहली बार 1.80 लाख तक पहुंच गई है। बीते 24 घंटे में संक्रमण के 1 लाख 79 हजार 554 नए मामले सामने आए हैं और 146 लोगों की मौत हुई है। 46,441 लोग रिकवर हुए हैं। पॉजिटिविटी रेट 13.29% हो गया है। इससे पहले देश में शनिवार को 1 लाख 59 हजार और शुक्रवार को 1 लाख 41 हजार नए मामले दर्ज किए गए थे। देश में अब तक 3.57 करोड़ लोग महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 3.44 करोड़ से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। देश में फिलहाल कुल एक्टिव केस का आंकड़ा 7 लाख 84 हजार 580 है। अब तक 4,83,935 लोगों की मौत महामारी के कारण हो चुकी है। महाराष्ट्र में फिलहाल कोरोना के 2 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं। हालांकि, मुंबई में 3 दिन बाद नए केस में 4% की कमी आई, लेकिन महाराष्ट्र...
महाराष्ट्र में आज से मिनी लॉकडाउन:रात 11 से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू, दिन में भी धारा 144; स्कूल-कॉलेज 15 फरवरी तक बंद
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा-ज्ञान, हैल्थ

महाराष्ट्र में आज से मिनी लॉकडाउन:रात 11 से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू, दिन में भी धारा 144; स्कूल-कॉलेज 15 फरवरी तक बंद

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर विकराल हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 44, 388 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान 12 लोगों की मौत भी हुई है। संक्रमण रोकने के लिए आज रात से पूरे महाराष्ट्र में नई पाबंदियां लगने जा रही हैं। इसे मिनी लॉकडाउन कहा जा रहा है। नई गाइडलाइंस के अनुसार महाराष्‍ट्र में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक भी धारा 144 लागू रहेगी। यानी, दिन में एक साथ, एक जगह पर पांच या उससे ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं हो सकते हैं। नए प्रतिबंधों के स्कूल-कॉलेज आज से 15 फरवरी तक बंद कर दिए गए हैं। हालांकि, स्कूल के ऑफिस खोले रखने की इजाजत है। बिना काम घर से बाहर निकलने पर पाबंदी होगी। महाराष्ट्र में आज से यह होगी नई पाबंंदियां मैदान, गार्डन, टूरिस्ट प्लेसेस, स्विमिंग पूल, स्पा, जिम, वेलनेस सेंटर अगले आदेश तक पूरी तरह बंद कि...
कोरोना दुनिया में LIVE:24 घंटे में 21.89 लाख नए केस, रोजाना मिलने लगे 20 लाख से ज्यादा संक्रमित
कहानी, देश विदेश, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, हैल्थ

कोरोना दुनिया में LIVE:24 घंटे में 21.89 लाख नए केस, रोजाना मिलने लगे 20 लाख से ज्यादा संक्रमित

दुनियाभर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज हो गई है। बीते 24 घंटे में दुनियाभर में 21 लाख 89 हजार नए कोरोना संक्रमित मिले हैं और 4,771 लोगों की मौत हुई है। इससे पहले शुक्रवार को दुनियाभर में 26.96 लाख नए केस मिले थे और 6,369 लोगों की मौत हुई थी। शनिवार को अमेरिका में फिर सबसे ज्यादा 4 लाख 68 हजार केस मिले हैं। वहीं, फ्रांस में 3.03 लाख, इटली में 1.97 लाख, भारत में 1.59 लाख, ब्रिटेन में 1.46 लाख , ऑस्ट्रेलिया में 1.15 लाख और अर्जेंटीना में 1.01 लाख नए कोरोना केस मिले हैं। वहीं, पूरी दुनिया में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 55 लाख को पार कर गया है। दुनिया में अब तक की स्थिति कुल संक्रमित: 30.59 करोड़ ठीक हुए: 25.89 करोड़ एक्टिव केस: 4.15 करोड़ कुल मौतें: 55.02 लाख 10 दिन में दोगुने हुए दुनिया में कोरोना के नए मामले कोरोना की बेलगाम रफ्तार को लेकर एक रिपोर्ट के मुताबि...
कोरोना देश में LIVE:तीसरी लहर में पहली बार एक दिन में 1.50 लाख नए केस; PM मोदी ने आज इमरजेंसी मीटिंग बुलाई
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हैल्थ

कोरोना देश में LIVE:तीसरी लहर में पहली बार एक दिन में 1.50 लाख नए केस; PM मोदी ने आज इमरजेंसी मीटिंग बुलाई

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच PM मोदी ने रविवार शाम 4:30 बजे इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। मीटिंग में प्रधानमंत्री कुछ बड़े फैसले भी ले सकते हैं। देश में पॉजिटिविटी रेट 10 से ऊपर निकल चुका है। ऐसे में मीटिंग के दौरान लॉकडाउन जैसे सख्त कदम उठाने की अनुशंसा भी की जा सकती है। देश में कोरोना महामारी की तीसरी लहर में संक्रमण का आंकड़ा पहली बार डेढ़ लाख के आंकड़े को पार कर गया है। 24 घंटे में संक्रमण के 1 लाख 59 हजार 424 केस सामने आए हैं और 327 लोगों की मौत हुई है। आज 40,000 से ज्यादा लोग रिकवर हुए हैं। वहीं, राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र (41,434), दिल्ली (20,181) और बंगाल (18,802) में सबसे ज्यादा संक्रमित मिले हैं। टॉप 10 राज्यों में ही 1.26 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं। इससे पहले देश में शुक्रवार को 1 लाख 41 हजार 986 और गुरुवार को 1 लाख 17 हजार 100 नए मामले दर्ज किए गए थ...
MP में कोरोना LIVE:भोपाल में एक दिन में 28 बच्चे पॉजिटिव; हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा- थर्ड वेव से निपटने की क्या तैयारी है?
कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा-ज्ञान, हैल्थ

MP में कोरोना LIVE:भोपाल में एक दिन में 28 बच्चे पॉजिटिव; हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा- थर्ड वेव से निपटने की क्या तैयारी है?

मध्यप्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण पर जबलपुर हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है। कोर्ट ने सरकार से पूछा है कि तीसरी लहर से निपटने की क्या तैयारी है? चीफ जस्टिस रवि मलिमठ और पीके कौरव की डबल बेंच ने राज्य सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद होगी। कोविड इलाज में हो रही अनियमितता और निजी अस्पतालों की मनमानी के मामले में हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए जनहित याचिका के तौर पर सुनवाई शुरू की है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 1577 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 5044 हो गई है। इंदौर और भोपाल की स्थिति विस्फोटक है। इंदौर में 618 और भोपाल में कोरोना के 347 नए मरीज मिले हैं। राजधानी में मिले संक्रमितों में 28 बच्चे, GMC और स्वास्थ्य विभाग के चार-चार डॉक्टर शामिल हैं। दो IAS भी पॉजिटिव आए हैं। दुबई से लौटी 28 साल की महिला संक्रमित मिली है। वह 3 जनवरी को भ...
कोरोना दुनिया में LIVE:24 घंटे में 27 लाख नए केस; अमेरिका में सबसे ज्यादा 8.49 लाख नए संक्रमित मिले
कहानी, देश विदेश, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हैल्थ

कोरोना दुनिया में LIVE:24 घंटे में 27 लाख नए केस; अमेरिका में सबसे ज्यादा 8.49 लाख नए संक्रमित मिले

यूरोप और अमेरिका के बाद अब भारत में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ना शुरू हो गए हैं। बीते 24 घंटे में पूरी दुनिया में 26.96 लाख नए कोरोना केस मिले हैं और 6,369 लोगों की मौत हुई है। शुक्रवार को अमेरिका में एक बार फिर सबसे ज्यादा 8.49 लाख केस मिले हैं। वहीं, फ्रांस में 3.28 लाख, ब्रिटेन में 1.78 लाख, भारत में 1.41 लाख, स्पेन में 1.15 लाख, अर्जेंटीना में 1.10 लाख और इटली में 1.08 लाख कोरोना संक्रमित मिले हैं। दुनिया में अब तक की स्थिति कुल संक्रमित: 30.37 करोड़ ठीक हुए: 25.82 करोड़ एक्टिव केस: 4 करोड़ कुल मौतें: 54.97 लाख कोरोना अपडेट्स फिलीपींस में कोरोना के रिकॉर्ड मामले दर्ज किए गए हैं। देश की हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, शुक्रवार को यहां 26,568 नए संक्रमित मिले हैं। पिछली बार यहां रिकार्ड मामले 11 सितंबर को मिले थे। इस दिन यहां 26,303 केस मिले थे। हॉन्ग...
कोरोना देश में LIVE:24 घंटे में 1.41 लाख नए मरीज मिले, एक ही दिन में 25 हजार की बढ़ोतरी; सबसे ज्यादा 40 हजार केस महाराष्ट्र में
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हैल्थ

कोरोना देश में LIVE:24 घंटे में 1.41 लाख नए मरीज मिले, एक ही दिन में 25 हजार की बढ़ोतरी; सबसे ज्यादा 40 हजार केस महाराष्ट्र में

देश में कोरोना की तीसरी लहर हर दिन तेज होती जा रही है। बीते 24 घंटे में 1 लाख 41 हजार 983 नए संक्रमितों की पहचान हुई है। 40,816 मरीज ठीक हुए और 285 संक्रमितों की मौत हो गई। इसके साथ ही देश में एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 4 लाख 66 हजार 311 हो गई है। एक दिन में ही एक्टिव केस में एक लाख की बढ़ोतरी हुई है। तीसरी लहर में यह लगातार दूसरा दिन है जब नए संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख के पार गया है। इससे पहले गुरुवार को 1 लाख 17 हजार 94 केस आए थे। यानी, एक दिन में करीब 25 हजार की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राज्यों की बात करें तो बीते 24 घंटे में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 40,925 केस आए हैं। इसके बाद बंगाल में 18,213 संक्रमितों की पहचान हुई है। 17,335 केस के साथ दिल्ली तीसरे नंबर पर है। कोरोना अपडेट्स दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल कोरोना संक्रमित पाई गईं हैं। उन्हों...
MP में कोरोना LIVE:बिना मास्क पेट्रोल-डीजल नहीं, भोपाल में भोजपाल मेला रद्द, पैसेंजर नहीं मिलने से इंदौर में 3 फ्लाइट निरस्त
कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय, हैल्थ

MP में कोरोना LIVE:बिना मास्क पेट्रोल-डीजल नहीं, भोपाल में भोजपाल मेला रद्द, पैसेंजर नहीं मिलने से इंदौर में 3 फ्लाइट निरस्त

मध्यप्रदेश में 24 घंटे में 1320 केस आए हैं। कोरोना को बढ़ते संक्रमण की वजह से पाबंदियां बढ़ाई जा रही हैं। अब बिना मास्क पेट्रोल और डीजल नहीं मिलेगा। भोपाल में भोजपाल मेला रद्द कर दिया गया है। इंदौर में शुक्रवार को तीन फ्लाइट निरस्त कर दी गईं। फ्लाइट निरस्त करने की वजह पैसेंजर्स का न मिलना बताया गया है। जबलपुर में 92 नए मामले सामने आए हैं। सागर में 38 नए मरीज सामने आए हैं। होशंगाबाद में 4 और छिंदवाड़ा में 5 नए केस मिले हैं। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को कहा कि कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराया जाएगा। बिना मास्क वालों को पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल नहीं दिया जाएगा। इसके आदेश जारी किए जा रहे हैं। भोपाल में कोरोना के केस बढ़ते ही भोजपाल मेले को बंद करने का आदेश दे दिया गया है। इंदौर में बाद अब भोपाल में भी कोरोना का विस्फोट हो रहा है। 24 घंटे में 246 लोग पॉजिटिव मिले हैं। 5936 ट...
कोरोना देश में LIVE:तीसरी लहर में पहली बार 1.17 लाख नए केस मिले, 302 मौतें; कर्नाटक में 19 जनवरी तक वीकेंड कर्फ्यू
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हैल्थ

कोरोना देश में LIVE:तीसरी लहर में पहली बार 1.17 लाख नए केस मिले, 302 मौतें; कर्नाटक में 19 जनवरी तक वीकेंड कर्फ्यू

कर्नाटक में कोरोना के खतरे को देखते हुए 19 जनवरी तक वीकेंड कर्फ्यू का ऐलान किया गया है। इसके तहत शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक लोगों को बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। इस दौरान केवल जरूरी सुविधाओं के लिए ही लोग बाहर निकल सकते हैं। यहां गुरुवार को 5,000 से ज्यादा कोरोना संक्रमित मिलने के बाद यह फैसला लिया गया है। 5,031 नए मामलों के साथ एक मौत दर्ज की गई हैं। अकेले बेंगलुरु में ही 4,324 मामले मिले हैं। वहीं, राज्य में पॉजिटिविटी रेट 3.95% दर्ज की गई। देश में रोजाना के कोरोना मामले 1 लाख पार देश में कोरोना महामारी की तीसरी लहर में पहली बार संक्रमण का आंकड़ा 1 लाख के आंकड़े को पार कर गया। 24 घंटे में संक्रमण के 1,17,094 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान 302 लोगों की मौत हुई है। एक्टिव केस में 86,040 की बढ़ोतरी हुई है। 31 दिसंबर को देश में 22,775 नए केस मिले थे। इस लिहाज से देश ...