Thursday, September 25

कोरोना देश में LIVE:तीसरी लहर में पहली बार एक दिन में 1.50 लाख नए केस; PM मोदी ने आज इमरजेंसी मीटिंग बुलाई

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच PM मोदी ने रविवार शाम 4:30 बजे इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। मीटिंग में प्रधानमंत्री कुछ बड़े फैसले भी ले सकते हैं। देश में पॉजिटिविटी रेट 10 से ऊपर निकल चुका है। ऐसे में मीटिंग के दौरान लॉकडाउन जैसे सख्त कदम उठाने की अनुशंसा भी की जा सकती है।

देश में कोरोना महामारी की तीसरी लहर में संक्रमण का आंकड़ा पहली बार डेढ़ लाख के आंकड़े को पार कर गया है। 24 घंटे में संक्रमण के 1 लाख 59 हजार 424 केस सामने आए हैं और 327 लोगों की मौत हुई है। आज 40,000 से ज्यादा लोग रिकवर हुए हैं।

वहीं, राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र (41,434), दिल्ली (20,181) और बंगाल (18,802) में सबसे ज्यादा संक्रमित मिले हैं। टॉप 10 राज्यों में ही 1.26 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं।

इससे पहले देश में शुक्रवार को 1 लाख 41 हजार 986 और गुरुवार को 1 लाख 17 हजार 100 नए मामले दर्ज किए गए थे। देश में अब तक 3.55 करोड़ लोग महामारी की चपेट में आ चुके हैं। वहीं ठीक होने वालों का आंकड़ा 3.44 करोड़ है। देश में अभी कुल एक्टिव केस का आंकड़ा 5 लाख 84 हजार 580 है।

कोरोना अपडेट्स..

  • लोकसभा सांसद वरुण गांधी वरुण गांधी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनमें कोरोना कोरोना के गंभीर लक्षण हैं। वरुण ने ट्वीट कर बताया कि वे 3 दिन तक अपने संसदीय क्षेत्र पीलीभीत में रहने के बाद संक्रमित पाए गए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को उम्मीदवारों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं को भी कोरोना का बूस्टर डोज लगवाना चाहिए।
  • झारखंड के CM हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन, उनके दो बच्चे कोरोना संक्रमित हो गए हैं। जांच में CM हेमंत सोरेन की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इनके अलावा CM हाउस में तीन अन्य लोग भी पॉजिटिव आए हैं। सभी होम आइसोलेशन में हैं
  • देश में पॉजिटिविटी रेट बढ़कर अब 10.21% हो गई है। इससे पहले शुक्रवार को पॉजिटिविटी रेट 9.28% थी। वहीं, देश में अब तक वैक्सीन की कुल 151.58 करोड़ डोज लगाई जा चुकी है।
  • सुप्रीम कोर्ट के 4 जज कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। शनिवार को 2 और जज में संक्रमण की पुष्टि हुई है। कोर्ट के 150 स्टाफ क्वारैंटाइन किए गए हैं।
  • संसद भवन के 400 से ज्यादा स्टाफ की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। 6-7 जनवरी को स्टाफ और सुरक्षाकर्मियों का कोरोना टेस्ट हुआ था।
  • हरियाणा के रोहतक में PGIMS(पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) के 50 डॉक्टर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसे देखते हुए इंस्टीट्यूट ने सोमवार से OPD सेवाओं को फिलहाल बंद करने का फैसला लिया है।
  • महाराष्ट्र सरकार राज्य में 10 जनवरी यानी सोमवार से रात 11 से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू करेगी। स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान 15 फरवरी तक बंद रहेंगे। मॉल और सैलून 50% क्षमता के साथ संचालित होंगे।
  • राजस्थान में नई गाइडलाइन लागू हो गई है। अब शादी समारोह से लेकर हर सार्वजनिक इवेंट में वही लोग शामिल होंगे, जिन्होंने वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली है।
  • मुंबई की सबसे बड़ी स्लम बस्ती धारावी में शनिवार को भी 729 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
  • हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने खुद इसकी जानकारी दी है।
  • 5 सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों के हाल

    1. महाराष्ट्र
    यहां शनिवार को 41,434 लोग संक्रमित पाए गए। 9671 लोग ठीक हुए और 13 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 68.75 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 65.57 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1,41,627 लोगों की मौत हो गई। 1,73,238 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

  • 2. दिल्ली
    यहां शनिवार को 20,181 लोग संक्रमित पाए गए। 11,869 लोग ठीक हुए और 7 मौतें दर्ज की गई। अब तक राज्य में 15.26 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.53 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,143 लोगों की मौत हो गई। 48,178 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
  • 3. पश्चिम बंगाल
    यहां शनिवार को 18,802 लोग संक्रमित पाए गए। 8112 लोग ठीक हुए और 19 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 17.30 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 16.48 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 19,883 की मौत हो गई। 62,055 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
  • 4. तमिलनाडु
    यहां शनिवार को 10,978 लोग संक्रमित पाए गए। 1525 लोग ठीक हुए और 10 मरीजों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 27.87 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 27.10 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 36,843 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस 40,260 हैं।
  • 5.कर्नाटक
    यहां शनिवार को 8,906 लोग संक्रमित पाए गए। 508 लोग ठीक हुए और 4 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 30.39 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 29.63 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 38,366 लोगों की मौत हो गई। 38,507 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।