मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ने के करीब अदाणी:एशिया के दूसरे सबसे अमीर बिजनेसमैन बने गौतम अदाणी, इस साल 33 अरब डॉलर बढ़ी संपत्ति
इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी तक में काम कर रहे गौतम अदाणीइस साल अंबानी की संपत्ति में 17.5 करोड़ डॉलर की कमी आई है
अदाणी ग्रुप के मालिक गौतम अदाणी एशिया के दूसरे सबसे अमीर बिजनेसमैन बन गए हैं। उनकी कुल संपत्ति 66.5 अरब डॉलर रही है। इस साल में उनकी संपत्ति में 33 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। यानी करीबन 100% की बढ़त। एशिया में पहले नंबर पर रिलायंस के मुकेश अंबानी हैं जिनकी कुल संपत्ति 76.5 अरब डॉलर है। यह जानकारी ब्लूमबर्ग की बिलिनेयर इंडेक्स रिपोर्ट में दी गई है।
लगातार बढ़ रहे हैं अदाणी
जिस तरह से गौतम अदाणी लगातार बढ़ रहे हैं, ऐसे में वे मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ सकते हैं। इन दोनों के बीच संपत्तियों में महज 10 अरब डॉलर का ही फर्क है। इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी तक में काम कर रहे गौतम अदाणी ने चीन की बेवरेजेस से फार्मा में काम कर रही कंपनी के मालिक झौंग शानशा...










