Monday, September 22

Tag: विदिशा।

विदिशा।-त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव दूसरे चरण का मतदान
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

विदिशा।-त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव दूसरे चरण का मतदान

विदिशा। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के तहत मतदान 5 फरवरी यानि गुरुवार को होगा। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होगा। जिले में दूसरे चरण के तहत मतदान जनपद पंचायत कुरवाई एवं ग्यारसपुर के मतदान केन्द्रों पर होगा। दोनों जनपदों के 362 मतदान केन्द्रों पर एक लाख 73 हजार 788 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे। दोनों जनपदों में चार जिला पंचायत सदस्य एवं 45 जनपद सदस्य के अलावा पंच, सरपंच के लिए मतदान होगा। ग्यारसपुर जनपद पंचायत में 161 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इन मतदान केन्द्रों पर 80 हजार 567 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे। कुल मतदाताओं में पुरुष 43 हजार 269 और महिला मतदाताओं की संख्या 37 हजार 383 के अलावा चार अन्य शामिल हैं। ग्यारसपुर जनपद पंचायत के जिला पंचायत वार्ड 5 मे सबसे ज्यादा प्रत्याशी मैदान में हैं। चुनाव के लिए 14 जोनल अधिकारी नियुक्त किये गए हैं। ग्यारसपुर जनपद पंचायत क्...