विदिशा | दूध बिक्रेता अशोक साहू ने प्रताड़ित होकर अपने घर में फांसी लगाकज़र जान दे दी मृतक की जेब से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला हैं पुलिस ने बताया की सुसाइड नोट में उन्होंने अपनी मौत के लिए अमूल दूध के डीलर को जिम्मेदार ठहराया है। इधर, सिविल लाइन टीआई राजेश सिन्हा ने सुसाइड नोट मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि इसमें अमूल दूध डीलर महेश शर्मा का नाम लिखा गया है। मृतक के परिजन ने बताया की पहले वे अमूल कंपनी का दूध बेचते थे। इसके बाद उन्होंने सांची और सुधामृत दूध की भी एजेंसी ले ली थी। इसी बात से अमूल का डीलर महेश शर्मा नाराज था। वह उन पर पुराने लेनदेन के लिए दबाव बना रहा था। परिजन का आरोप था कि उसके पिता से बकाया 10 लाख रुपए मांगे जा रहे थे। जबकि उनके पिता पुराना लेनदेन चुकता कर चुके थे। इसके बावजूद डीलर द्वारा उन्हें लगातार धमकी दी जा रही थी। शुक्रवार की दोपहर को उनके परेशान पिता उदयनगर कालोनी के समीप जान देने के लिए रेलवे पटरी पर चले गए थे। जब उन्हें पता चला तो उन्होंने छोटे भाई की मदद से पिता को जिला अस्पताल पहुंचाया