नामीबिया। जब कभी समुद्र तट की बात करते हैं तो दिमाग में खूबसूरत बीचेस की छवि बनती है, लेकिन दुनिया में एक ऐसी जगह भी है, जहां अटलांटिक महासागर नामीबिया के वेस्ट कोस्ट रेगिस्तान से मिलता है। एक जगह पर रेगिस्तान, पहाड़ और समुद्र होने के कारण यहां की खूबसूरती बिल्कुल अलग है। रेगिस्तान के किनारों पर समुद्र का अटलांटिक महासागर का पानी लहरें मारता दिखता है। कोस्टल डेजर्ट को नामिब सैंड सी भी कहते हैं। यूनेस्को ने इसे वल्र्ड हैरिटेज साइट में शामिल किया है। इसके उत्तर में क्यूनेन नदी और दक्षिण में ऑरेन्ज नदी भी है। दुनिया का सबसे पुराना रेगिस्तान होने के कारण भी ये प्रसिद्ध है। ये रेगिस्तान साढ़े पांच करोड़ साल से भी ज्यादा पुराना है। इसके सैंड ड्यून्स पूरी दुनिया में सबसे बड़े हैं।