न्यूजीलैंड| क्राइस्टचर्च की अल-नूर और लिनवुड मस्जिद में आज गोलीबारी हुई। ये हमला दोपहर की नमाज के बाद किया गया। इसमें लगभग 50 लोग मारे गए और करीब 60 से अधिक जख्मी हुए हैं। पुलिसप्रशासन का कहना हैं कि हम स्थिति को संभालने में जुटे हैं लेकिन खतरा बना हुआ है। हमलावर की तलाश जारी है। प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न ने इसे आतंकी हमला करार दिया है। एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मस्जिद के पास से एक कार से कई आईईडी को डिफ्यूज किया। उधर, ऑकलैंड स्थित ब्रिटोमार्ट स्टेशन पर भी एक बम डिफ्यूज किया गया। बताया जा रहा हैं की इस हमले के आरोपी की पहचान हो गयी हैं इस हमलावर का नाम ब्रेंटन टैरेंट (28) ये आस्ट्रेलिया का नागरिक हैं बताया जा रहा हैं की इस हमलावर ने हमले के एक दिन पहले फेसबुक पर हमला करने कि धमकी दी थी और कहा था के हमला लाइव आकर करेगा उसके हमले का विडिओ वायरल न हो इस के लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फुटेज में हमलावर को मस्जिद के अंदर घुसकर लोगों पर गोलियां बरसाते देखा गया। हालांकि, घटना के बाद फेसबुक और ट्विटर ने यह वीडियो ब्लॉक कर दिया। गोलीबारी के बाद हमलावर ने वापस अपनी कार में बैठकर बंदूक के अटकने और लोगों को आसानी से मारने के बारे में भी बात की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रेंटन ने खतरनाक मंशा वाला 37 पन्नों के एक मैनिफेस्टो भी लिखा था।