Tuesday, September 23

बिना फेशियल ही पाना हो चमकता चेहरा तो अपनाएं ये छोटे-छोटे घरेलू नुस्खे

3462_8991_haldi-600x427उज्जैन। चमकता चेहरा किसे अच्छा नहीं लगता है, लेकिन फिर भी अधिकतर लोग इस दुविधा में रहते हैं कि आखिर वे कम समय में कैसे अपना चेहरा चमका सकते हैं। वैसे तो परफेक्ट स्किन पाना बहुत आसान काम नहीं है। इसके लिए सही खाना पान के साथ ही त्वचा की उचित देखभाल भी जरूरी है, लेकिन आजकल अधिकतर लोग समय की कमी के कारण त्वचा पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते। इस वजह से स्किन डल हो जाती है। यदि आपके साथ भी यही समस्य है, तो हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे आसान घरेलू तरीके जिन्हें आप अपना लेंगे तो चेहरा ग्लो करने लगेगा।
दो छोटे चम्मच बेसन में आधा छोटा चम्मच हल्दी मिलाएं। इस मिश्रण में दस बूंद गुलाब जल व दस बूंद नींबू मिलाकर फेंटे। उसके बाद थोड़ा कच्चा दूध मिलाकर पतला लेप बना लें। इस लेप को नहाने से पहले चेहरे पर लगाएं। आधे घंटे बाद चेहरे को धो लें। चेहरा चमकने लगेगा।
आंखों के नीचे काले घेरे हों तो रोजाना आंखों के आसपास कच्चे आलू के टूकड़े से हल्के हाथों से मसाज करें। कुछ ही दिनों में काले घेरे दूर हो जाएंगे। एक चम्मच शहद लेकर उसे चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं। 15-20 मिनट लगा रहने दें, फिर चेहरा धो लें। तैलीया त्वचा हो तो शहर में चार-पांच बूंद नींबू का रस डालकर लगाएं। जौ का का आटा, हल्दी और सरसों का तेल पानी में मिलाकर उबटन बना लें। रोजाना शरीर पर मालिश कर गर्म पानी से नहाएं। दूध में केसर मिलाकर पिएं।
अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। अखरोट खाने से और इसके तेल से मसाज करने पर चेहरे की कांति बढ़ती है। संतरे का जूस पिएं। संतरे के छिलकों को सुखाकर पेस्ट बना कर चेहरे पर लगाएं। यह काफी कारगर नुस्खा है। मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर लगाने से रंगत निखरने लगती है।
दो चम्मच खीरे का रस, आधा चम्मच नींबू का रस और चुटकी भर हल्दी मिलाकर लगाएं। चार चम्मच मुल्तानी मिट्टी दो चम्मच शहर, दो चम्मच दही और एक नींबू का रस साथ मिलाकर त्वचा पर लगाएं। आधे घंटे बाद चेहरा धो लें। रोज सुबह खाली पेट एक गिलास गाजर का जूस पीने से रंगत निखरने लगती है।