Monday, September 22

7 माह से बेतन न मिलने से युवक ने लगाई फांसी

विदिशा | जिले के शमशाबाद के शासकीय जनचिकित्सा केंद्र में रेडियोग्राफर के पद पर नियुक्त रोहित मिनोरा ने फांसी लगा ली रोहित की पत्नी ने आरोप लगाया हैं कीनियुक्ति के बाद से 8 माह तक वेतन नहीं मिलने से परेशान होकर रोहित ने खुदकुशी कर ली हैं प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 8 माह पहले खरगौन निवासी रोहित मिनोरा की सिरोंज अस्पताल में रेडियोग्राफर के रूप में पोस्टिंग हुई थी। करीब तीन माह पहले शमशाबाद में रेडियोग्राफर नहीं होने पर स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें यहां अटैच कर दिया था। वह महानीम चौराहे पर एक किराए के कमरे में रहता था। उसकी पत्नी मेघा चौहान इंदौर में नर्सिंग की ट्रेनिंग कर रही थी। दो दिन पहले ही रोहित अपनी पत्नी मेघा को लेकर शमशाबाद आया था। मंगलवार की सुबह वह समय पर अस्पताल पहुंचा। दोपहर में पत्नी को बस से इंदौर छोड़ने का बोलकर अस्पताल से निकला था। करीब 3.30 बजे रोहित की पत्नी उसे लेकर अस्पताल आई, जहां परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।