
भोपाल | भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा की अगर कर्जमाफी में घोटाला हुआ है तो दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर जेल में डाला जाना चाहिए। कांग्रेस सरकार की मंशा ठीक नहीं है। कर्जमाफी के नाम पर सिर्फ समय काट रही है। उसे मालूम है कि लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने वाली है। अभी तक फार्म भरवाए जा रहे हैं। उन्होंने 22 फरवरी की डेट दी है। तब इक्का-दुक्का किसानों का कर्ज माफ कर देंगे। इसके बाद आचार संहिता लगा जाएगी और कर्ज माफ नहीं करने का ठीकरा इस पर फोड़ देंगे। और कर्जमाफी को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मुंगेरी लाल जैसे सपने देख रहे हैं आपको बता दे की पटना मे कमलनाथ ने कहा था की आज 3 फरवरी है, अगले 3 मार्च को प्रदेश के 30 लाख किसानों का कर्जा माफ हो जाएगा और उसके बाद 15 लाख किसानों का शेष कर्जा माफ किया जाएगा। जिसको लेकर शिवराज सिंह ने ये बयान दिया हैं