Tuesday, September 23

मरीज के पेट से निकला 31 किलो का ट्यूमर, डॉक्टर देख कर हुए हैरान

5838_article003

नईदिल्ली। दुनिया का सबसे बड़ा यूट्रस ट्यूमर जिसका वजन 30 किलो के करीब है। सफलता पूर्वक निकाला गया है। यह कहीं विदेश में नहीं, बल्कि एक 52 वर्षीय भारतीय महिला के पेट से निकाला गया है। आश्र्यजनक रूप से पीडि़त महिला को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि उसके पेट में दुनिया का अब तक का सबसे बड़ ट्यूमर सांसें ले रहा है। वहीं चेन्नई के डॉक्टर्स भी, जिन्होंने महिला का सफल ऑपरेशन किया, वे भी ट्यूमर के आकार को देखकर चौंक गए थे। लाथा नाम महिला कई सालों से सांस लेने में दिक्कत और थकान की शिकार थी। लेकिन उसे इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं हुआ कि उसके पेट में तरबूज जितना बड़ा ट्यूमर हो सकता है। एक महीने पहले, लाथा चेन्नई के कुमारन हॉस्पीटल पहुंची। उस वक्त उसे काफी ब्लीडिंग भी हो रही थी। डॉक्टरों ने तमाम जांच के पाया कि लाथा एनीमिक है। डॉक्टरों ने यह भी पाया कि लाथा के यूट्रस के साथ जुड़ा एक ट्यूमर भी सांसें ले रहा था, जो आकार में काफी बड़ा हो रहा है और इसी वजह से लाथा को अतिरिक्त भारीपन महसूस हो रहा है, जिसके कारण वह जल्दी थक जाती थी।
ट्यूमर की साइज ने बनाया नया रिकार्ड
हॉस्पीटल ने गायनोकलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ मनी मेकालई कहती हैं कि वे ट्यूमर के लगातार बढ़ते आकार को देखकर हैरान रह गए थीं। उन्होंने बताया कि चिकित्सा की भाषा हम इसे स्ह्वश्चद्गह्म् त्रद्बड्डठ्ठह्ल ह्वह्लद्गह्म्द्बठ्ठद्ग ह्लह्वद्वशह्वह्म् कहते हैं। उन्होंने इसे दुनिया का सबसे बड़ा ट्यूमर बताया क्योंकि अब तक यह रिकार्ड द अफ्रीका के नाम था, जहां 21 किलो का ट्यूमर निकाला गया था। उन्होंने बताया कि शुरूआत में हमें ट्यूमर के गर्भाशय के पास होने के लक्षण दिखे थे, लेकिन बाद में हमने पाया कि यह यूट्स के अंदर पहुंच गया है। जबकि इसका मरीज को अंदाजा तक नहीं हुआ। लाथा को दो दिन अस्पताल में भर्ती रहकर ऑपरेशन करवाना पड़ा, जिसे चार डॉक्टरों की टीम ने अंजाम दिया।
दो साल से बढ़ रहा था आकार
लाथा का इलाज करने वाले डॉक्टरों का कहना है कि यह ट्यूमर बीते दो साल से बड़ा हो रहा था। जैसे-जैसे ट्यूमर का आकार बढ़ता गया, महिला को सांस लेने में दिक्कत और थकान जैसी परेशानियां बढऩे लगीं।