Friday, October 3

सुनामी मेमारने वालो की संख्या हुयी 250 के पार वही घायलों का आकड़ा पंहुचा 1000 के पार

241218sunइंडोनेशिया | इंडोनेशिया आये सुनामी की चपेट में आकर 250 से अधिक लोगो की मौत हो गयी है वही 1000 से अधिक लोग घायल हो गए हैं इंग्लैंड की पोर्ट्समाउथ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर रिचर्ड टियू के मुताबिक क्राकातोआ ज्वालामुखी अभी भी भड़क रहा है, इसके चलते फिर से समुद्र तल पर भूस्खलन की स्थिति पैदा हो सकती है। इसलिए अभी भी लोगो सतर्क रहने की ज़रूरत हैं वही आपदा प्रबंधन विभाग के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नुग्रोहो ने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है। इमारतों के मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए पहले ही पुलिस के साथ सैन्यकर्मियों को लगाया गया है। सुमात्रा के दक्षिणी लाम्पुंग और जावा के सेरांग और पांदेलांग इलाके में सुनामी का सबसे ज्यादा असर पड़ा।