Saturday, October 18

मध्यप्रदेश में कांटे की टक्कर

 

downloadगंजबासौदा। मध्यप्रदेश में 230 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। ताजा रुझानों में भाजपा 109 और कांग्रेस 108 सीटों पर आगे चल रही हैं। 15 साल बाद कांग्रेस राज्य में वापसी का इंतजार कर रही है। शिवराज ने दावा किया था कि वे सबसे बड़े सर्वेयर हैं और वे जानते हैं कि भाजपा ही जीतेगी। वहीं कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का कहना है कि उनकी पार्टी 230 में से 132 सीटें जीतेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को कांग्रेस के 140 सीटें जीतने का भरोसा है।भाजपा राज्य में लगातार 15 साल सरकार चलने वाली पहली पार्टी है। 1956 में अलग राज्य बनने के 11 साल बाद हुए चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली। लेकिन सिर्फ चार महीने बाद ही पार्टी में टूट के कारण उसे दो साल तक सत्ता से बाहर रहना पड़ा था।

मप्र राजस्थान छग
भाजपा कांग्रेस भाजपा कांग्रेस भाजपा कांग्रेस
9 बजे 27 51 43 65 24 30
10 बजे 109 110 80 100 24 60